- Home
- Entertainment
- Dhuandhar 2 Collection Day 50: 'धुरंधर 2' की कमाई धुआंधार, 50 दिन में हुई इतने करोड़ पार
Dhuandhar 2 Collection Day 50: 'धुरंधर 2' की कमाई धुआंधार, 50 दिन में हुई इतने करोड़ पार
रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर द रिवेंज' ने बॉक्स ऑफिस पर 50 दिन का रन पूरा कर लिया है। 7वें हफ्ते में भी इस फिल्म ने पकड़ मजबूत बनाकर रखी और संतोषजनक आंकड़े के साथ क्लोजिंग की। जानिए 50 दिन बाद फिल्म का कुल कलेक्शन कितना हुआ?

'धुरंधर 2' ने 50वें दिन कितनी कमाई की?
ट्रेड ट्रेकिंग वेबसाइट sacnilk.com की रिपोर्ट के मुताबिक़, आदित्य धर के निर्देशन में बनी 'धुरंधर द रिवेंज' ने 50वें दिन यानी रिलीज के बाद 8वें गुरुवार को लगभग 50 लाख रुपए का नेट और तकरीबन 59 लाख रुपए का ग्रॉस कलेक्शन किया। 49वें दिन की कमाई (नेट 52 लाख रुपए) के मुकाबले कलेक्शन में लगभग 15.1 फीसदी की गिरावट आई है।
'धुरंधर 2' की 7वें हफ्ते की कमाई कितनी रही?
'धुरंधर द रिवेंज' ने 7वें हफ्ते में लगभग 5.58 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया। इस हफ्ते में हर दिन फिल्म ने कुछ इस प्रकार कमाई की:-
- 7वां शुक्रवार (44वां दिन) : 1.05 करोड़ रुपए
- 7वां शनिवार (45वां दिन) : 1.15 करोड़ रुपए
- 7वां रविवार (46वां दिन) : 1.31 करोड़ रुपए
- 7वां सोमवार (47वां दिन) : 50 लाख रुपए
- 7वां मंगलवार (48वां दिन) : 55 लाख रुपए
- 7वां बुधवार (49वां दिन) : 52 लाख रुपए
- 8वां गुरुवार (50वां दिन) : 50 लाख रुपए
7वें हफ्ते का कुल कलेक्शन : 5.58 करोड़ रुपए
यह भी पढ़ें : Dhurandhar की फैन कांग्रेस नेता, प्रोपेगैंडा बताने वाले पर भड़कते हुए बोली- पाकिस्तान चले जाओ
'धुरंधर 2' का 50 दिन का कलेक्शन कितना हुआ?
'धुरंधर 2' ने 50 दिन में भारत में नेट 1,140.67 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है, जबकि इसका ग्रॉस कलेक्शन 1365.20 करोड़ रुपए हो गया है। इस स्पाय एक्शन ड्रामा फिल्म ने ओवरसीज मार्केट से लगभग 426.35 करोड़ रुपए कूटे हैं। कुल मिलाकर 50 दिन में इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर लगभग ग्रॉस 1791.55 करोड़ रुपए कमा डाले हैं।
'धुरंधर 2' का बजट कितना, कितने करोड़ के प्रॉफिट में है फिल्म
रिपोर्ट्स की मानें तो 'धुरंधर द रिवेंज' का निर्माण लगभग 225 करोड़ रुपए में हुआ है। भारत में इसकी नेट कमाई 1140.67 करोड़ रुपए हुई है। लागत निकालने के बाद प्रॉफिट 915.67 करोड़ हुआ, जो बजट के मुकाबले करीब 406 फीसदी से ज्यादा होता है।
यह भी पढ़ें : Dhurandhar 2 OTT Release Date: जानिए OTT पर कब और कहां देखें 1800 करोड़ कमाने वाली 'धुरंधर 2'!
'धुरंधर 2' OTT पर कब आएगी?
अभी तक आधिकारिक तौर पर ऐलान नहीं हुआ है। लेकिन माना जा रहा है कि मई के दूसरे या फिर तीसरे हफ्ते में यह फिल्म जिओ हॉटस्टार पर स्ट्रीम हो सकती है। फिल्म में रणवीर सिंह के अलावा अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, आर. माधवन, राकेश बेदी, सारा अर्जुन और दानिश पंडोर जैसे कलाकारों ने भी काम किया है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।