प्रभास की Kalki 2898 AD का धांसू अपडेट, मेकर्स ने उठाया फिल्म की कहानी पर से पर्दा

Published : Feb 27, 2024, 09:06 AM IST
Film Kalki 2898 AD Update

सार

Prabhas Kalki 2898 AD Update. प्रभास की फिल्म कल्कि 2898 एडी से जुड़ा नया अपडेट सामने आया है। डायरेक्टर नाग अश्विन ने फिल्म की अपडेट शेयर करते हुए बताया कि इसकी कहानी की शुरुआत महाभारत से होगी। फिल्म दीपिका पादुकोण और अमिताभ बच्चन लीड रोल में हैं।

एंटरटेनमेंट डेस्क. साउथ सुपरस्टार प्रभास (Prabhas) की अपकमिंग फिल्म कल्कि 2898 एडी (Kalki 2898 AD) की रिलीज का फैन्स बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इसी बीच फैन्स को खुश करने वाली एक धांसू खबर सामने आई है। रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म के डायरेक्टर नाग अश्विन (Nag Ashwin) ने मूवी की कहानी से पर्दा उठाया है। हाल ही में एक इवेंट में नाग अश्विन ने कल्कि 2898 AD की टाइमलाइन के बारे में खुलासा किया। उन्होंने बताया कि फिल्म महाभारत काल से शुरू होगी और उसके 6000 साल बाद का इतिहास इसमें बताया जाएगा। कल्कि 2898 AD का पोस्ट-प्रोडक्शन काम फिलहाल चल रहा है। यह साइंस फिक्शन फिल्म 9 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होनी थी, लेकिन हाल ही में खबर आई थी इसकी रिलीज डेट पोस्टपोन कर दी गई है। फिलहाल मेकर्स की तरफ से कोई नई डेट रिवील नहीं की गई है।

क्यों रखा फिल्म का कल्कि 2898 AD नाम

एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में नाग अश्विन ने बताया कि उन्होंने फिल्म का नाम कल्कि 2898 AD क्यों रखा। उन्होंने बताया- हमारी फिल्म महाभारत से शुरू होती है और 2898 में खत्म होती है। इसलिए यह फिल्म का टाइटल है। इसे कल्कि 2898 ईस्वी कहा जाता है और यह 6000 साल की दूरी तक फैली हुई है। हम वहां मौजूद दुनिया को बनाने की कोशिश कर रहे हैं, कल्पना कर रहे हैं कि यह कैसा हो सकता है। हम इसे भारतीय रखेंगे और हमारी चुनौती इसे फिल्म ब्लेड रनर जैसा दिखाने की नहीं है। इवेंट में नाग अश्विन ने फिल्म इंडस्ट्री में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के उपयोग और इसके प्रभावों के बारे में भी बात की।

सबसे महंगी फिल्म कल्कि 2898 एडी

कल्कि 2898 एडी एक साइंस फिक्शन फिल्म है, जो हिंदू पौराणिक कथाओं पर आधारित है। फिल्म नाग अश्विन द्वारा लिखित और निर्देशित है। फिल्म में प्रभास के साथ दीपिका पादुकोण, अमिताभ बच्चन और कमल हासन लीड रोल में हैं। वैजयंती मूवीज द्वारा निर्मित यह फिल्म भारत की सबसे महंगी फिल्म मानी जा रही है। खबरों की मानें तो फिल्म का बजट 600 करोड़ है। फिल्म के डायलॉग साई माधव बुर्रा ने लिखे हैं। संगीतकार संतोष नारायणन, सिनेमेट्रोग्राफी जोर्डजे स्टोजिलकोविक और एडिटर कोटागिरी वेंकटेश्वर राव हैं।

ये भी पढ़ें...

43 साल पहले की वो फिल्म जिसने 1 हीरो को बनाया STAR, घमंड ने किया FLOP

साउथ की इन 6 फैमिली का है बॉक्स ऑफिस पर कब्जा, 1 परिवार में हैं 6 STAR

रामानंद सागर के बेटे ला रहे RAMAYAN की अनकही कहानी, जानें कौन होगा राम

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

कौन है साउथ का ये महा फिसड्डी सुपरस्टार, जिसने 5 साल में दीं 7 फ्लॉप फिल्में
Jana Nayagan Release: थलापति विजय की आखिरी फिल्म कब होगी रिलीज, इस दिन होगा फैसला