एंटरटेनमेंट डेस्क. 2022 में ब्लॉकबस्टर 'कांतारा' दे चुके ऋषभ शेट्टी इस फिल्म का प्रीक्वल बना रहे हैं। इस फिल्म से जुड़ी जो ताजा अपडेट सामने आ रही है, वह निश्चित तौर पर फिल्म के दूसरे पार्ट का इंतजार कर रहे दर्शकों के एक्साइटमेंट को बढ़ा सकती है।
जी हां, अगर रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म में तमिल सिनेमा के सुपरस्टार और साउथ इंडियन सिनेमा के गॉड कहे जाने वाले रजनीकांत अहम किरदार निभा सकते हैं। यह चर्चा हाल ही में ऋषभ शेट्टी द्वारा दिए गए एक संकेत के बाद शुरू हुई है।
25
दरअसल, एक अंग्रेजी न्यूज वेबसाइट से हुई बातचीत में ऋषभ शेट्टी 'कांतारा' के प्रीक्वल पर बात कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा, "हम स्क्रिप्ट पर रिसर्च कर रहे हैं। अभी शुरूआती काम चल रहा है। प्रीक्वल में दर्शकों के लिए एक सरप्राइज होगा। यहां तक कि फिल्म की शैली को भी अलग अंदाज़ देखने को मिलेगा।"
35
रिपोर्ट में यह भी लिखा है कि जब एक रिपोर्टर ने ऋषभ शेट्टी से पूछा कि क्या 'कांतारा 2' में रजनीकांत कोई रोल निभा रहे हैं तो उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया, बल्कि चुप्पी साधकर रखी। ऋषभ की इस चुप्पी को लोग उनकी सहमति के तौर पर देख रहे हैं। हालांकि, इस बारे में कोई आधिकारिक एलान नहीं हुआ है।
45
2022 में जब 'कांतारा' रिलीज हुई थी, तब रजनीकांत ने इस फिल्म की जमकर तारीफ़ की थी। यहां तक कि उन्होंने फिल्म के लीड एक्टर और डायरेक्टर ऋषभ शेट्टी को अपने घर बुलाया था और उनका सम्मान किया था। दोनों के बीच फिल्म को लेकर चर्चा भी हुई थी। खुद ऋषभ ने उस समय इस मुलाक़ात की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की थीं और लिखा था, "अगर आप एक बार हमारी तारीफ़ करते हैं तो हम आपकी सौ बार तारीफ़ करते हैं। शुक्रिया रजनीकांत सर। हमारी फिल्म 'कांतारा' के लिए आपकी सराहना के लिए हम आपके आभारी हैं।" इससे पहले रजनीकांत ने एक ट्वीट कर के भी 'कांतारा' की तारीफ़ की थी।
55
'कांतारा' कन्नड़ भाषा की फिल्म है, जिसे 2022 में रिलीज किया गया था। लगभग 16 करोड़ रुपए के बजट में बनी इस फिल्म ने भारत में लगभग 309 करोड़ रुपए का नेट और वर्ल्डवाइड करीब 407.82 करोड़ रुपए का ग्रॉस कलेक्शन किया था।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।