
एंटरटेनमेंट डेस्क. साउथ फिल्मों के दिग्गज एक्टर सरथ बाबू (Sharath Babu) का लंबे समय से इलाज चल रहा है। इसी बीच बुधवार देर रात सोशल मीडिया पर उनके मौत की खबर आई। हालांकि, उनकी बहन ने खुद सामने आकर इस खबर को अफवाह बताया और अपने स्टेटमेंट जारी कर भाई की हेल्थ अपडेट दी। सरथ बाबू की बहन ने उन सभी खबरों को खारिज किया है, जिनमें दावा किया गया है कि दिग्गज अभिनेता अब नहीं रहे। अफवाहों के बाद सरथ बाबू के परिवारवालों ने एक बयान जारी किया जिसमें उन्होंने कहा- सरथ बाबू ठीक हो रहे हैं और उनका निधन नहीं हुआ है। न्यू हेल्थ अपडेट की मानें तो उनका हैदराबाद के एक प्राइवेट अस्पताल में इलाज चल रहा है।
4-5 सप्ताह से चल रहा सरथ बाबू का इलाज
आपको बता दें कि साउथ एक्टर सरथ बाबू का पिछले 4-5 सप्ताह से बेंगलुरु के एक अस्पताल में चल रहा था। लेकिन उनकी तबीयत ज्यादा बिगड़ने के बाद उन्हें हैदराबाद रिफर किया गया। सामने आ रही रिपोर्ट्स की मानें तो उनकी किडनी, लीवर और शरीर के कई अंग ठीक से काम नहीं कर रहे थे। फिलहाल, 71 साल के एक्टर का इलाज हैदराबाद के एआईजी अस्पताल में चल रहा है। कहा जा रहा है कि उनकी हालत में सुधार है और अभी वह कुछ समय तक डॉक्टरों की देखरेख में ही रहेंगे।
सरथ बाबू ने दी कई हिट फिल्में
सरथ बाबू तेलुगु और तमिल फिल्म इंडस्ट्री के पॉपुलर एक्टर्स में से एक हैं। वह पिछले 4 दशक से इंडस्ट्री में एक्टिव है। उन्होंने कई हिट फिल्मों में काम किया है। बता दें कि 1971 में आई फिल्म पट्टीना प्रवेशम से उन्होंने डेब्यू किया था। इसके बाद उन्होंने एक से बढ़कर एक फिल्मों में काम किया। सरथ बाबू ने साउथ सुपरस्टार चिरंजीवी और रजनीकांत के साथ भी स्क्रीन शेयर की है। उन्होंने रजनीकांत के साथ कई ब्लॉकबस्टर फिल्में भी दी है। उन्होंने मुडी सुदा मन्नान, इथु एप्पादी इरुक्कू, अलग विलक्कू, उर्वसी नीवे ना प्रेयसी, उथिरिपुक्कल, नधियै थेडी वंधा कदल, पुथिया गीताई, रेंडेला थरुवथा, एंथा मांचिवादुरा सहित कई फिल्मों में काम किया है।
ये भी पढ़ें...
MMS स्कैंडल से सगाई टूटने तक, जानें कौन है साउथ की यह विवादित हीरोइन
204 Cr के हार का क्या करेगी प्रियंका चोपड़ा, जानकर सोच में पड़ जाएंगे
क्या इसलिए आलिया भट्ट को ऐश्वर्या राय कहकर इन लोगों ने लिया बदला
Back To Back 100 करोड़ी मूवीज देने वाले 10 स्टार्स, जानें NO.1 पर कौन
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।