सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की ‘द वन’ को CBFC ने बिना किसी कट या ऑडियो-विजुअल बदलाव के UA 16+ सर्टिफिकेट दिया है। फिल्म 25 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। आइए बताते हैं, मूवी का रन टाइम कितना है।
सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की फिल्म ‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट ’ रिलीज से पहले ही चर्चा में हैं। फिल्म बिहार की पृष्ठभूमि पर बना है। इस मूवी को सेंसर बोर्ड ने बिना कट के पास कर दिया है। फिल्म को UA 16+ सर्टिफिकेट दिया गया है। फिल्म के मेकर्स को सेंसर बोर्ड की ओर से किसी सीन, डायलॉग या विजुअल में बदलाव करने के लिए नहीं कहा गया।
25
बिना कट के पास हुई 'द वन'
‘द वन’ का सेंसर सर्टिफिकेट 22 सितंबर को मेकर्स को सौंपा गया। रिपोर्ट के मुताबिक, CBFC की एग्जामिनिंग कमेटी ने फिल्म में किसी तरह के कट या ऑडियो-वीडियो बदलाव की मांग नहीं की। फिल्म को UA 16+ सर्टिफिकेट मिला है। CBFC के रिकॉर्ड में भी ‘VVAAN’ के लिए UA 16+ कैटेगरी दर्ज है।
35
कितना है फिल्म का रनटाइम?
सर्टिफिकेशन से जुड़ी जानकारी के मुताबिक, ‘द वन’ का रनटाइम 136 मिनट 25 सेकंड है। यानी दर्शकों को करीब 2 घंटे 16 मिनट की फिल्म देखने को मिलेगी।
45
क्या है ‘द वन’ की कहानी?
‘द वन’ को फैंटेसी और लोककथा से जुड़ी फिल्म बताया जा रहा है। इसकी कहानी जंगल, आस्था और एक रहस्यमय शक्ति के इर्द-गिर्द घूमती है। फिल्म में एक शहरी व्यक्ति अपने पुश्तैनी गांव के उस जंगल में जाने की मनाही को तोड़ता है, जिसके बाद कहानी में रहस्यमय और अलौकिक घटनाएं सामने आती हैं। फिल्म बिहार की पृष्ठभूमि पर फोकस है।
‘द वन’ को 25 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया पहली बार साथ नजर आएंगे। फिल्म का निर्देशन दीपक कुमार मिश्रा ने किया है। इसे बालाजी मोशन पिक्चर्स, TVF और 11:11 प्रोडक्शन के साथ मिलकर बनाया गया है। फिल्म के निर्माता शोभा कपूर, एकता आर कपूर, अरुणाभ कुमार और नीरज कोठारी हैं।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।