
एंटरटेनमेंट डेस्क. 'कसौटी जिंदगी की' की प्रेरणा यानी श्वेता तिवारी (Shweta Tiwari) की बेटी पलक तिवारी (Palak Tiwari) बॉलीवुड में एंट्री कर रही हैं। उनकी पहली फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' (Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan) 21 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। हालांकि, खुद पलक अपनी भूमिका को लेकर बहुत ज्यादा एक्साइटेड नहीं हैं। ऐसा हम नहीं कह रहे, बल्कि खुद पलक तिवारी ने एक बातचीत में ऐसा कुछ कहा है, जिससे यह साफ़ हो रहा है।
ट्रेलर लॉन्च से गायब थीं पलक
दरअसल, फिल्म का ट्रेलर 10 अप्रैल को रिलीज किया गया था, जिसके लॉन्चिंग इवेंट में सलमान खान के साथ उनके कई को-एक्टर्स दिखाई दिए थे। लेकिन पलक मौके से गायब थीं। एक चैट शो में पलक से पूछा गया था कि आखिर क्या वजह थी कि वे फिल्म के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में शामिल नहीं हुई थीं? जवाब में उन्होंने कहा कि वे ऐसे किसी भ्रम में नहीं हैं कि दर्शक उन्हें देखने के लिए बेताब हैं। पलक ने यह तक कहा कि उन्हें इस बात से फर्क नहीं पड़ता कि वे इस फिल्म में हैं या नहीं। उनका मानना है कि यह सलमान खान की फिल्म है और दर्शक थिएटर में फिल्म में उन्हें ही देखने के लिए जाएंगे।
फिल्म का हिस्सा बनकर खुश हैं
पलक ने यह भी कहा कि वे फिल्म का हिस्सा बनकर खुश हैं और यह सोचने की बजाय कि वे कैसे अलग दिख सकती हैं, सिर्फ न्यूकमर के रूप में फिल्म में अपना योगदान देना चाहती हैं। इसी बातचीत में पलक ने इस बात पर सहमति भी जताई कि उनकी पर्सनल लाइफ के बारे में बातचीत हाथ से निकलती जा रही है, लेकिन उनके लिए यह सब सांसारिक है। उनके मुताबिक़, वे सिर्फ अपने सपनों की जिंदगी जीना चाहती हैं। वे अपने करियर को आगे बढ़ाने में सक्षम है और अपनी पूरी जिंदगी में वे ऐसा करना चाहती हैं। पलक ने यह भी कहा कि वे जिंदगी के ऐसे मोड़ पर हैं, जहां वे बेहद एक्साइटेड हैं।
पलक पिछले दिनों सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम अली खान के साथ अपने रिश्ते पर सफाई देने की वजह से चर्चा रही थीं। उन्होंने कहा था कि वे और इब्राहिम अच्छे दोस्त हैं। (पढ़ें पूरी खबर)
और पढ़ें…
थाई-हाई स्लिट गाउन में छाईं जान्हवी कपूर, देखें 9 PICS
खौफ का साया लिए 6 साल बाद लौट रही है 'स्त्री', जानिए कब रिलीज होगा फिल्म का दूसरा पार्ट?
सलमान खान की 9 गर्लफ्रेंड्स! कोई 5 साल बड़ी तो कोई 25 साल छोटी
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।