किसने दी सरेआम BIGG BOSS को धमकी, बोला- डाकू के खानदान से हैं, उलझे तो..

Published : Oct 09, 2024, 03:03 PM IST
 bigg boss 18 new promo

सार

सलमान खान के शो बिग बॉस 18 का एक नया प्रोमो सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कंटेस्टेंट वकील डॉ.गुणरतन सदावर्ते बिग बॉस को ही धमकाते नजर आ रहे हैं। धमकी देते बोल रहे हैं कि वे डाकू के खानदान से आते हैं और उलझने वाले को क्लिन करना जानते हैं। 

एंटरटेनमेंट डेस्क.सलमान खान का टीवी का सबसे कॉन्ट्रोवर्शियल शो बिग बॉस 18 (Bigg Boss 18) शुरू हो चुका है। शो शुरू हुए 4 दिन ही हुए है और बिग बॉस के घर में अभी से कंटेस्टेंट्स के बीच घमासान देखने को मिल रहा है। पहले ही दिन से कुछ कंटेस्टेंट्स ने आपस ने झगड़ा शुरू कर दिया और एक-दूसरे की टांग खिंचाई करने में भी कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। वहीं, मेकर्स द्वारा शो के अपकमिंग एपिसोड से जुड़े प्रोमोज भी शेयर किए जा रहे हैं। इसी बीच एक नया प्रोमो सामने आया है, जिसमें कंटेस्टेंट वकील डॉ.गुणरतन सदावर्ते बिग बॉस को ही धमकी देते नजर आ रहे हैं। आइए, जानते हैं क्या है न्यू प्रोमो में...

 

 

क्या है बिग के नए प्रोमो में

बिग बॉस 18 के के मेकर्स ने एक नया प्रोमो कलर्स टीवी के इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। वीडियो शेयर कर लिखा- नियम तोड़ने पर हुआ एक इश्यू क्रिएट, क्या होगा अब कंटेस्टेंट्स के भाग्य का। देखिए #BiggBoss18, सोम-शुक्र रात 10 बजे और शनिवार-रविवार 9.30 बजे, सिर्फ #Colors और @officialjiocinema पर। प्रोमो में दिखाया कि वकील डॉ.गुणरतन सदावर्ते अपना मोबाइल नंबर हेमा शर्मा को बता रहे हैं। नंबर लिखते हुए हेमा बोलती है- कतई वीआईपी नंबर ले रखा हैं मां कसम गुणरतन जी ने। इसके बाद बैकग्राउंड में बिग बॉस की आवाज आती है। वे बोलते हैं सबको पता है इस घर के अंदर कुछ भी लिखना मना है। क्या ऐसा करना घर के नियमों का उल्लंघन करना होगा। ये सुनते ही हेमा अपने कान पकड़ लेती हैं।

डॉ.गुणरतन सदावर्ते ने दी बिग बॉस को धमकी

बिग बॉस 18 के नए प्रोमो में बिग बॉस की चेतावनी के बाद डॉ.गुणरतन सदावर्ते बिग बॉस को ही धमकी देते नजर आ रहे हैं। वे बोल रहे हैं- हम बिग बॉस की चिंता नहीं करते हैं। हम डाकू के खानदान से आते हैं और जो हमसे उलझ जाता है, उसे अच्छी तरह से क्लिन करना जानते हैं, कानूनन। बिग बॉस का ये प्रोमो जमकर वायरल हो रहा है। बता दें कि शो में इस बार बॉलीवुड एक्ट्रेसेस, टीवी स्टार्स से लेकर वकील और नेता तक नजर आ रहे हैं।

ये भी पढ़ें…

50 सालों से सिर्फ जया कर रही अमिताभ बच्चन के घर का 1 फैसला, जानें क्या

Anupamaa छोड़ने के बाद क्या कर रहे ये 5 STARS, 1 की लगी बंपर लॉटरी

 

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

Anupamaa: 30 साल पहले मिथुन संग रोमांस कर चुकी अनुपमा, जानें किस फिल्म में दिखी जोड़ी
Ikka Teaser: 1.02 मिनट के टीजर में सनी देओल ने एक डायलॉग से लूटी महफ़िल, दिखे 5 स्टार