Fact Check: क्या साल 1963 में ही ओमीक्रोन पर फिल्म बन चुकी है, जानें वायरल पोस्टर का सच?

Published : Dec 03, 2021, 03:32 PM IST
Fact Check: क्या साल 1963 में ही ओमीक्रोन पर फिल्म बन चुकी है, जानें वायरल पोस्टर का सच?

सार

वायरल पोस्ट को निर्देशक राम गोपाल वर्मा (Ram Gopal Varma) ने भी शेयर किया है। हालांकि पोस्ट की पड़ताल करने पर पता चला कि ये फेक है। किसी दूसरी फिल्म के पोस्टर को एडिट करके ये बनाया गया है।

क्या वायरल हो रहा है: कोरोना के नए वेरिएंट ओमीक्रोन (Omicron) को लेकर कई पोस्ट वायरल हो रही है। एक पोस्ट के मुताबिक, ओमीक्रोन को लेकर 1963 में ही एक फिल्म बन चुकी है। फिल्म का नाम 'द ओमिक्रॉन वेरिएंट' था। पोस्टर पर लिखा है, जिस दिन पृथ्वी को कब्रिस्तान में बदल दिया गया था। कहा जा रहा है कि यह फिल्म 1963 में रिलीज हुई थी। बता दें कि भारत ने गुरुवार को ओमीक्रोन वेरिएंट के दो केस सामने आए। लगभग 24 देश ऐसे हैं जहां पर ओमीक्रोन को रोकने के लिए सख्ती की गई है। ट्विटर पर भी #OmicronVarient ट्रेंड हो रहा है।

वायरल पोस्ट का सच क्या है:

  • वायरल पोस्ट को निर्देशक राम गोपाल वर्मा ने भी कैप्शन के साथ शेयर किया है। लिखा है, विश्वास करो या नहीं। यह फिल्म 1963 में आई। टैगलाइन की जांच करें। वायरल पोस्ट की पड़ताल करने पर पता चला कि ये पोस्टर 1974 में फेज IV का है, जिसे एडिट किया गया है। आयरिश निर्देशक और लेखक बेकी चीटल ने वायरल पोस्टर को सिर्फ मनोरंजन के लिए बनाया था। द ओमिक्रॉन वेरिएंट नाम की कोई फिल्म नहीं है।
  • गूगल पर कुछ की वर्ड के जरिए सर्च किया गया तो बेकी चीटल का एक ट्वीट मिला। ये 1 दिसंबर 2021 को किया गया था। उसमें साफ बताया गया था कि फोटोशॉप के जरिए पोस्टर को बनाया गया है। पोस्ट में कहा गया कि उनके मजाक को गंभीरता से न लें। गूगल के रिवर्स इमेज के जरिए भी सर्चिंग की घई तो वायरल पोस्टर का मूल कॉपी एक स्पेनिश वेबसाइट पर मिला। फिल्म की हेडिंग स्पैनिश में SUCESOS EN LA IV FASE लिखा गया है न कि द ओमिक्रॉन वेरिएंट। 

निष्कर्ष: वायरल तस्वीर की पड़ताल करने पर पता चला कि पोस्टर फेक है। ओमीक्रोन नाम से कोई फिल्म नहीं बनी है। IMDb पर सर्च करने पर पता चला कि इस नाम से मिलती जुलती दो फिल्में जरूर हैं। पहली ओमाइक्रोन कहा जाता है जो 1963 में रिलीज हुई। जबकि दूसरी 2013 की एक फिल्म है जिसे द विजिटर फ्रॉम प्लैनेट ओमाइक्रोन है। हालांकि दोनों फिल्म का संबंध किसी महामारी से नहीं है। 

ये भी पढ़ें...

पति ने क्यों कहा, डिलीवरी के वक्त लेबर रूम में तुम्हारा देवर भी रहेगा, ये सुनकर भड़क गई पत्नी

मेरा चेहरा-होंठ सबकुछ कॉपी कर लिया, एडल्ट डॉल के लिए खुद के चेहरे के इस्तेमाल पर भड़की मॉडल

नेता हो तो ऐसी: लेबर पेन हुआ तो साइकिल चलाकर हॉस्पिटल पहुंची, इसके बाद जो हुआ पूरी दुनिया कर रही सलाम

गजब का ऑफर: रोबोट में लगाने के लिए चेहरे की जरूर, छोटी सी शर्त पूरी करने पर मिलेंगे 1.5 करोड़ रुपए

Shocking: बेघर लड़की ठंड से बचने के लिए अपना जिस्म बेचती है, रात बीत जाए इसलिए पुरुषों के साथ सोती ह

   


 

PREV

Recommended Stories

CBSE Fact Check: क्या मिडिल ईस्ट में एग्जाम सच में रीशेड्यूल हुआ? बोर्ड ने बताया वायरल नोटिस का सच
क्या महिलाओं को मोदी सरकार दे रही 25000 Rs.? जानें 'महिला वर्क फ्रॉम होम योजना' का FACT CHECK