'मटर मसाला' का स्वाद होता है लाजवाब, जानें इसकी रेसिपी

Published : Feb 18, 2020, 10:37 AM IST
'मटर मसाला' का स्वाद होता है लाजवाब, जानें इसकी रेसिपी

सार

हरे मटर सर्दियों के मौसम में मिलते हैं। मटर से कई तरह की चीजें बनाई जाती हैं। आलू-गोभी की सब्जी मटर डाल कर बनाने से बहुत स्वादिष्ट हो जाती है। वहीं, मटर मसाला का तो अपना खास ही टेस्ट होता है।  

फूड डेस्क। हरे मटर सर्दियों के मौसम में मिलते हैं। अब सर्दियां जाने वाली हैं, लेकिन बाजार में हरे मटर मिल रहे हैं। मटर से कई तरह की चीजें बनाई जाती हैं। आलू-गोभी की सब्जी मटर डाल कर बनाने से बहुत स्वादिष्ट हो जाती है। मटर की कोमल और ताजी पत्तियों का साग भी बेहतरीन होता है। वहीं, मटर मसाला का तो अपना खास ही टेस्ट होता है। इसे विशेष अवसरों पर बना सकते हैं। जानते हैं इसकी रेसिपी। 


आवश्यक सामग्री

- जरूरत के मुताबिक हरे मटर
- एक टमाटर बारीक पिसा
- एक प्याज बारीक कटा
- एक चम्मच लहसुन-अदरक का पेस्ट
- आधा चम्मच जीरा
- एक छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
- दो-तीन हरी मिर्च बारीक कटी
- एक चम्मच धनिया पाउडर
- आधा चम्मच गरम मसाला
- आधा चम्मच जीरा पाउडर
- तेल
- मक्खन 
- हरा धनिया पत्ता
- नमक स्वाादानुसार

बनाने की विधि

हरे मटर के दानों को धो कर एक बर्तन में रख लें। अब कुकर में तेल डालें और गर्म होने पर जीरा डाल दें। फिर बारीक कटे प्याज और हरी मिर्च डालें। थोड़ा भून कर अदरक-लहसुन का पेस्ट डाल दें। इसे कलछुल से चलाते रहें। फिर सारे मसाले डाल दें और हल्की आंच पर भूनें। जब मसाले ठीक से भुन जाएं तो उसमें टमाटर डाल दें। दो-तीन मिनट चलाने के बाद उसमें हरे मटर डालें और अच्छी तरह मिक्स कर दें। ध्यान रखें कि तेल इतना हो कि ये कुकर की तली से चिपके नहीं। इसके बाद ग्रेवी जितनी गाढ़ी रखनी हो, उसके हिसाब से पानी डाल दें। फिर कुकर बंद कर दें और ज्यादा से ज्यादा दो सीटी आने के बाद उतार लें। अब उसे ठंडा होने दें। मटर मसाला तैयार है। इसमें मक्खन और हरा धनिया पत्ता डाल कर रोटी, पराठे, पूरी या चावल के साथ परोसें। इसका स्वाद आपके मन को भा जाएगा और बार-बार बनाने का मन करेगा। 
 

PREV

Food News: Read latest food recipes, healthy food habits for kids and adults in Hindi, Experts tips on healthy food recipes, Cooking articles, Food stories in Hindi online at Asianet News Hindi.

Recommended Stories

बाजार जैसा टेस्टी ऐग रोल अब घर पर बनाएं, बस 15 मिनट में तैयार होगी ये आसान रेसिपी
आलू-साबूदाना नहीं, बनाएं क्रिस्पी भिंडी चिप्स: स्वाद लाजवाब+सेहत के लिए भी बेहतर