Kitchen Tips: बच गए है रात के ढेर सारे छोले? अगले दिन इससे बनाएं बच्चों का फेवरेट छोले-टिक्की बर्गर

Published : Feb 08, 2022, 03:48 PM IST
Kitchen Tips: बच गए है रात के ढेर सारे छोले? अगले दिन इससे बनाएं बच्चों का फेवरेट छोले-टिक्की बर्गर

सार

बच्चों से लेकर बड़ों तक को बर्गर बहुत पसंद होता है। लेकिन बाजार के बर्गर की जगह आप घर पर इसे हेल्दी ट्विस्ट के साथ बना सकते हैं। तो चलिए हम आपको बताते हैं छोले टिक्की बर्गर बनाने की रेसिपी...

फूड डेस्क : अक्सर महिलाओं का एक सवाल रहता है कि रात का बचा खाना अगले दिन कोई खाना नहीं पसंद करता है। खासकर जब कोई अच्छी सब्जी जैसे- छोले या पनीर घर में बने हो तो इसे फेंकना महिलाओं को बिल्कुल अच्छा नहीं लगता है, इसलिए वह चाहती है कि इससे कुछ अच्छी रेसिपी बना ली जाए। अगर आपके घर भी रात के छोले (Leftover Chole) बच गए हैं तो अगले दिन आप उससे छोले टिक्की बर्गर (Chole Tikki Burger) बना सकते है और अपने बच्चों को सरप्राइज दे सकते हैं। यह बनाने में बहुत आसान है और झटपट तैयार भी हो जाता है। छोले टिक्की बर्गर बनाने के लिए आपको चाहिए-
1 कप- रात के बचे छोले
चाट मसाला- 1 चम्मच
हरा धनिया- 2 बड़े चम्मच, बारीक कटा हुआ
पुदीने के पत्ते- 2 बड़े चम्मच, बारीक कटा हुआ
नींबू- 1
ब्रेड क्रम्ब्स- 1/2 कप
तेल- 1/2 छोटा चम्मच
दही की चटनी के लिए सामग्री:
गाढ़ा दही- 1/4 कप, ठंडा
भुना जीरा पाउडर- 1 चुटकी
हरी चटनी- 1 बड़ा चम्मच
बर्गर ड्रेसिंग के लिए सामग्री: 
हरी शिमला मिर्च- 1 टुकड़ा, पतला कटा हुआ
टमाटर- 1 टुकड़ा, पतला कटा हुआ
गाजर- 1 टुकड़ा, पतला कटा हुआ
प्याज, 1 टुकड़ा, पतला कटा हुआ
लाल मिर्च पाउडर- 1/4 छोटा चम्मच
1 चीज स्लाइस
नींबू- 1/2 टुकड़ा

ये भी पढ़ें- Goa election 2022: समुद्र और चर्च ही नहीं, गोवा की स्पेशलिटी है ये 8 डिश, एक बार जरूर करें ट्राई

Tandoori Recipe: तंदूरी चिकन- पनीर छोड़ इस बार ट्राई करें तंदूर में बना अंडा, खाने वाले हो जाएंगे दीवाने

विधि
- छोले टिक्की बर्गर बनाने के लिए सबसे पहले रात के बचे छोलों को कड़ाही में डालकर इसका पानी अच्छी तरह से सुखा लें और छोलों को भी करछी की मदद से मैश कर लें।

- अब इसमें उबले हुए आलू और अन्य टिक्की सामग्री डालें। उन्हें एक साथ मैश करें। इस टिक्की के आटे में ब्रेड क्रम्ब्स मिला दीजिए और एक डो तैयार कर लीजिए और इसे 10 मिनट के लिए साइड रख दीजिए।

- इस बीच ग्रीन चटनी की डिप बनाने के लिए ठंडा दही, जीरा पाउडर और पहले से तैयार की धनिया मिर्च की हरी चटनी डालें और अच्छे से मिक्स करके साइड रख दीजिए।

- अब टिक्की के डो से बर्गर के साइज की गोली तोड़े और उसे हाथों से चपटा कर गरम तेल में डीप फ्राई कर लें। आप चाहें तो इसे थोड़े से तेल में शैलो फ्राई भी कर सकते हैं।

- अब बर्गर बन्स को बीच से काट कर मक्खन लगाकर दोनों तरफ से टोस्ट करें। फिर एक साइड पर दही की चटनी को बर्गर के स्लाइस पर फैलाएं।

- इसके ऊपर टिक्की रख दें। टिक्की के ऊपर 1 चीज स्लाइस का एक टुकड़ा रखें और इसके ऊपर वेजिटेबल मिक्स डालें। 

- अब दही की चटनी को दूसरे बर्गर स्लाइस पर फैलाएं और ऊपर से कवर कर दें। तैयार है आपका छोले टिक्की बर्गर इसे फ्रेंच फ्राइस और सॉफ्ट ड्रिंक के साथ बच्चों को दें और आप भी खाएं।

ये भी पढ़ें- ना आएगा हार्ट अटैक ना होगी बीपी की प्रॉब्लम, वेजिटेरियन होने के ये 8 फायदे जान हैरान हो जाएंगे आप

Recipe: चिकन-मटन को फेल कर देगी ये सोया चंक्स करी, वेजिटेरियन लोगों की सेहत के लिए है कमाल

PREV

Food News: Read latest food recipes, healthy food habits for kids and adults in Hindi, Experts tips on healthy food recipes, Cooking articles, Food stories in Hindi online at Asianet News Hindi.

Recommended Stories

Raw Mango Thokku: साउथ इंडियन स्टाइल में बनाएं कच्चे आम का अचार, 5 Min में रेडी होगा मैंगो थोक्कू
Hawaiian Salad: बिना गैस जलाए तैयार करें फ्रेश वेजिटेबल हवाई सलाद, स्वाद होगा लाजवाब