Published : Nov 16, 2021, 04:11 PM ISTUpdated : Nov 16, 2021, 06:48 PM IST
ऑटो डेस्क । भारतीय रेल (Indian Railways) देश में विभिन्न स्थानों की दूर कम करने के लिए ट्रेनों की स्पीड बढ़ाने की दिशा में पर लगातार काम कर रही है। इसमें रेल पांतों को भी बदला जा रहा है। दूरी कम करने के लिए नई रेल लाइन बिछाई जा रहीं हैं। सिग्नल सिस्ट को बहुत पहले अपडेट किया जा चुका है। वहीं देशमें बुलेट ट्रेन का काम भी बहुत तेज गति से चल रहा है। ऐसी उम्मीद है कि साल 2024 तक देश में पहली बुलेट ट्रेन दौड़ने लगेगी। मौजूदा समय की बात करें तो देश में कई ट्रेनें (India top speed train) हैं जो 150 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से अधिक तेजी से दौड़ती हैं। इसमें टॉप पर वंदे भारत एक्सप्रेस (Vande Bharat Express) से लेकर दूरंतो एक्सप्रेस (Duronto Express) तक शामिल है। देखें सबसे तेज भागने वाली ट्रेनों की क्या है स्पीड....
वंदे भारत एक्सप्रेस
मेड इन इंडिया वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन (Vande Bharat Express) की अधिकतम गति 180 किलोमीटर प्रति घंटा है। इसे Train 18 के नाम से भी जाना जाता है। मोदी सरकार के सत्ता में आने के बाद ये ट्रेन लॉन्च की गई है। इस ट्रेन में यात्रियों के लिए कई सारी सुविधाएं मुहैया कराई गई हैं। इसे देश में हाईटेक ट्रेन माना जाता है। ( फाइल फोटो)
26
दिल्ली-झांसी गतिमान एक्सप्रेस (Gatimaan Express)
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से उत्तरप्रदेश के बुंदेलखंड में स्थित झांसी के बीच चलने वाली गतिमान एक्सप्रेस (Delhi–Jhansi Gatimaan Express) देश की दूसरी सबसे तेज चलने वाली ट्रेन है। इसकी अधिकतम गति 160 किलोमीटर प्रति घंटा है। इस ट्रेन से दि्ली - झांसी रुट पर पड़ने वाले बड़े स्टेशनों तक बहुतकम समय में पहुंचा जा सकता है। ( फाइल फोटो)
36
बांद्रा राजधानी एक्सप्रेस (Bandra Rajdhani Express)
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से बांद्रा (मुंबई) के बीच चलने वाली राजधानी एक्सप्रेस की रफ्तार 150 किलोमीटर प्रति घंटा है। इस ट्रेन का रूट लंबा है ये अपने गंतव्य 1,367 km (849 mi) तक तकरीबन 13 घंटे में पहुंच जाती है। पहले 91 किमी / घंटा की औसत गति से की रप्तार से ये ट्रेन दिल्ली और मुंबई के बीच की दूरी को 15 घंटे और 40 मिनट में पूरी करती थी। गंतव्य तक पहुंचने में इसकी औसत स्पीड अब 97.8 किलोमीटर प्रतिघंटा है। ( फाइल फोटो)
46
नई दिल्ली- रानी कमलापति स्टेशन (हबीबगंज) शताब्दी एक्सप्रेस
नई दिल्ली और रानी कमलापति स्टेशन (हबीबगंज) के बीच चलने वाली शताब्दी एक्सप्रेस (New Delhi Habibganj Shatabdi Express) भी देश की बेहद चर्चित ट्रेन है। इसकी अधिकतम स्पीड 150 किलोमीटर प्रति घंटा है। ( फाइल फोटो)
56
130-135 किमी स्पीड पर दौड़ती हैं कई राजधानी ट्रेनें
सियालदह-नई दिल्ली दूरंतो एक्सप्रेस (Duronto Express) ट्रेन भी 135 किलोमीटर की अधिकतम स्पीड से पटरियों पर दौड़ती है। इसके अलावा 6-7 राजधानी और दूरंतो एक्सप्रेस ट्रेन भी 130 की रफ्तार से चलती हैं। ( फाइल फोटो)
Auto News in Hindi: Read Automobile news (ऑटोमोबाइल न्यूज़), Auto Industry Trends, Car and Bike news, New Launched Cars and Bikes, Commercial Vehicle news, Auto reviews, features and price on Asianet News Hindi.