न्यूड क्लिप वायरल होने के बाद अक्षरा सिंह, सांसद निरहुआ आए साथ- साथ, सबका बाप अंगूठा छाप का ट्रेलर रिलीज

एंटरटेनमेंट डेस्क, After the nude clip went viral  Akshara Singh will now be seen with MP Nirhua : भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपर स्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ और अक्षरा सिंह ( Dinesh Lal Yadav Nirhua and Akshara Singh) की मूवी ‘सबका बाप अंगूठा छाप’ ( sabaka baap angootha chhaap) का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। विजयादशमी के मौके पर लॉन्च हुए ट्रेलर को दर्शकों का अच्छा खासा रिस्पांस मिल रहा है। फिल्म की पहली झलक में निरहुआ और अक्षरा सिंह की शानदार कमेस्ट्री नजर आ रही है, वहीं श्रुति राव भी हुस्न का जलवा बिखेरती नज़र आ रही हैं। यह ट्रेलर एसआरके म्यूजिक ( SRK Music) के यूट्यूब चैनल पर जारी किया गया है। देखें फिल्म के पिक्स और वीडियो...

Rupesh Sahu | / Updated: Oct 06 2022, 05:45 AM IST

16
न्यूड क्लिप वायरल होने के बाद अक्षरा सिंह,  सांसद निरहुआ आए साथ- साथ, सबका बाप अंगूठा छाप का ट्रेलर रिलीज

ट्रेलर में देखने के लिए मिल रहा है कि एक्टर साइंस के नए-नए एक्सपेरिमेंट करते हैं। इस दौरान उन्हें ज्यादातर जगह असफलता ही मिलती है। इससे घरवाले काफी नाराज होते हैं। एक्टर से तंग आकर वे उसकी शादी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह से करवा देते हैं।  हालांकि एक्टर की अविष्कार करने की आदत नहीं जाती है, इसी होड़ में उनकी मुलाकात एक्ट्रेस श्रुति राव से होती है।  दोनों के नैना चार होते हैं। दोनों इश्क फरमाते रहते हैं कि अक्षरा को सब कुछ पता चल जाता है। 
 

26

इस बीच एक्टर दो-दो हसीनाओं के बीच फंस रहते हैं, जिंदगी की जद्दोजहद के बीच अपने काम से ध्यान नहीं हटाते हैं, वो अविष्कार करने में लगे ही रहते हैं। अंत में उन्हें कहते हुए सुना जा सकता है कि ‘वो एक अच्छा बेटा और पति बन जाएं उनके लिए यही बहुत है’।  इसके ट्रेलर को काफी पसंद किया जा रहा है और लाखों की तादाद में व्यूज भी मिल चुके हैं। इस फिल्म की शूटिंग उत्तर प्रदेश की संगम नगरी प्रयागराज में की गई है। फिल्म का निर्माण बाबा मोशन पिक्चर्स प्राइवेट लिमिटेड के बैनर तले बिग स्केल पर हुआ है।  

36

बाबा मोशन पिक्चर्स प्रा.लि. & एसआरके म्यूजिक - रोशन सिंह प्रस्तुत भोजपुरी फिल्म 'सबका बाप अंगूठा छाप' के मेकर प्रदीप के शर्मा हैं, जिन्हें भोजपुरी का शो मैन भी कहा जाता है। इस फिल्म के निर्देशक पराग पाटिल हैं। को-प्रोड्यूसर अनीता शर्मा, पदम सिंह हैं। मार्केटिंग हेड  विजय यादव हैं। कहानी, पटकथा, संवाद राकेश त्रिपाठी ने लिखा है।

46

फिल्म में संगीत मधुकर आनंद हैं, गीतकार प्यारेलाल यादव कवि, संतोष पुरी, सत्या सावरकर, हरेराम डेंजर, झूलन झील, विनय निर्मल हैं।  कोरियोग्राफर कानू मुखर्जी, पीआरओ रंजन सिन्हा, रामचन्द्र यादव हैं। 

56

फिल्म के मुख्य कलाकार दिनेश लाल यादव निरहुआ, अक्षरा सिंह, श्रुति राव, संजय पांडेय, मनोज टाइगर, संजय महानंद, पदम सिंह, प्रीति सिंह, शंभू राणा, राजीव यादव, संजीव मिश्रा हैं।

ट्रेलर देखने के लिए नीचे दी गई लिंक पर क्लिक करें-
https://www.youtube.com/watch?v=-BF9RYCRgbc

66

इस फिल्म के प्रोड्यूसर प्रदीप के शर्मा ने कहा कि यह फिल्म ‘सबका बाप अंगूठा छाप’ बेहतरीन मनोरंजन वाली कहानी है। स्‍टोरी के साथ कास्टिंग भी फ्रेश है और यह बेहद साफ सुथरी है, जिसे हर वर्ग के दर्शकों को ध्‍यान में रखकर बनाया गया है। 
ये भी पढ़ें-
TV की सीता ने ADIPURUSH के टीजर पर निकाली भड़ास, बोली- रावण लंका का लगना चाहिए, मुगल नहीं
Dussehra 2022: TV का वह राम भक्त रावण, जिसके पैर छूने लगे थे लोग, कभी यह रोल करने से कर दिया
Bade Miyan Chote Miyan में हुई इस खूबसूरत हसीना की एंट्री, अक्षय या टाइगर जानें किससे फरमाएंगी
Bigg Boss Day 3 Update: खाने का सम्मान करके सुम्बुल-अब्दु ने जीता दर्शकों का दिल, शो छोड़ना चाहते 

Read more Photos on
Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos