लालू के बेटे तेजप्रताप यादव कर चुके हैं फिल्मों में एक्टिंग, CM का निभाया किरदार, डिफरेंट गेटअप की तस्वीरें

Published : Aug 20, 2022, 05:17 PM ISTUpdated : Aug 24, 2022, 08:53 PM IST

एंटरटेनमेंट डेस्क, Tej Pratap Yadav:  तेज प्रताप यादव बिहार सरकार में वन एंव पर्यावरण मंत्री पद संभाल रहे हैं।  तेजप्रताप यादव अपनी मस्ती में मगन रहन वाले राजनेता हैं। वे अजीबोगरीब गेटअप में भी नज़र आते हैं । तेजप्रताप भगवान शिव और कृष्ण के बड़े भक्त हैं। वे कई मौकों पर इन दोनों के गेटअप में भी नज़र आते हैं। भगवान भोलेनाथ के रूप को वे सबसे ज्यादा पसंद करते हैं। वे अक्सर बांसुरी बजाते हुए ग्वाला का रूप भी बनाते हैं। तेज प्रताप का  डिफरेंट स्वैग है, उनके अलग- अलग किरदार मेंदिखने की वजह से उन्हें फिल्में भी ऑफर हो चुकी हैं। तेज प्रताप एक फिल्म में सीएम का किरदार निभा चुके हैं। 

PREV
18
लालू के बेटे तेजप्रताप यादव कर चुके हैं फिल्मों में एक्टिंग, CM का निभाया किरदार, डिफरेंट गेटअप की तस्वीरें

तेज प्रताप यादव भोजपुरी फिल्म 'अपहरण उद्योग' में  मुख्यमंत्री यानि सीएम का कैरेक्टर प्ले कर चुके हैं। इस मूवी में एक बच्चा किडनेप हो जाता है। इसके बाद पुलिस और आम लोग के बीच तकरार बढ़ जाती है। इसके बाद प्रदेश के सीएम तेज प्रताप बनते हैं। उनके आते ही स्थितियां बदलनी लगती हैं। वही उन्होंने एक और मूवी  रूद्र: द अवतार का पोस्टर भी रिलीज़ किया था। 

28

तेज प्रताप यादव अक्सर सुर्खियो में रहते हैं, राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के प्रमुख लालू यादव के बड़े लाल कभी भगवान शंकर के रूप में तपस्या करते हुए तो कभी भगवान विष्णु के अवतार श्रीकृष्ण की तरह मुरली बजाते हुए दिखते हैं। 
 

38

नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली बिहार की नई सरकार में तेजप्रताप यादव, वन मंत्रालय संभाल रहे हैं। तेजप्रताप यादव नेचर के बहुत करीब हैं।  

 

 

48

वे अक्सर गायों को चारा खिलाते उन्हें दुलारते दिख जाते हैं। यही वजह है कि उन्हें वन मंत्रालय की जिम्मेदारी सौंपी गई है। 
 

58

तेजप्रताप यादव को फर्क नही पड़ता कि दुनिया उनके बारे में क्या कहती है, वे तो अपने ही रंग में नज़र आते हैं। वे बिहार मंत्रालय में कैबिनेट मंत्री का पद संभाल रहे हैं, हालांकि उनका पसंदीदा काम कुछ और है। 

68

तेज प्रताप यादव भोजपुरी फिल्म में भी काम कर चुके हैं, उन्होंने दो मूवी में अहम किरदार निभाए हैं। उन्होंने इसकी जानकारी  सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की थी। 'अपहरण उद्योग' के बाद रूद्र: द अवतार का पोस्टर भी तेज प्रताप यादव ने शेयर किया था। इसमें उनका लुक बेहद स्टाइलिश नजर आया था। 

78

तेज प्रताप यादव भोजपुरी मूवी 'अपहरण उद्योग' में  मुख्यमंत्री का रोल प्ले कर चुके हैं। इस मूवी में भोजपुरी एक्टर  वीरेंद्र कुमार, किशन चौधरी, दीक्षा चौधरी, संगीता व पिंकी सिंहा ने अहम किरदार अदा किए थे। वहीं इसमें फेमस सिंगर छोटू छलिया ने गीत गाए थे। 

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Photos on

Recommended Stories