एक ही साल में हुआ इन 10 स्टार्स का डेब्यू, कोई HIT का सरताज तो किसी ने लगाई डिजास्टर की झड़ी

एंटरटेनमेंट डेस्क. वरुण धवन (Varun Dhawan) स्टारर फिल्म 'भेड़िया' (Bhediya) बॉक्स ऑफिस (Box Office) पर धीमी रफ़्तार से चल रही है।  फिल्म ने 5 दिन में लगभग 36 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है। पहले सप्ताह में फिल्म के लगभग 42 करोड़ रुपए के कलेक्शन करीब पहुंचने की उम्मीद है। दूसरे सप्ताह में फिल्म की मुश्किल बढ़ सकती हैं। क्योंकि अजय देवगन (Ajay Devgn) स्टारर  'दृश्यम 2' (Drishyam 2) पहले ही इसे आगे नहीं बढ़ने दे रही, ऊपर से आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana) स्टारर 'एन एक्शन हीरो' (An Action Hero) भी पर्दे पर आ रही है। 'दृश्यम 2' के आगे सर्वाइव करने के लिए 'भेड़िया' और 'एन एक्शन हीरो' में दिलचस्प टक्कर देखने को मिल सकती है। वैसे बता दें कि वरुण धवन और आयुष्मान खुराना ने एक ही साल (2012) में बॉलीवुड डेब्यू किया था। यह वो साल था, जिसमें 8 अन्य स्टार्स ने भी फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा था। आइए आपको बताते हैं इन सभी 10 स्टार्स और उनके अब तक के रिपोर्ट कार्ड के बारे में...
 

Gagan Gurjar | Published : Dec 1, 2022 3:01 AM IST / Updated: Dec 01 2022, 08:37 AM IST

110
एक ही साल में हुआ इन 10 स्टार्स का डेब्यू, कोई HIT का सरताज तो किसी ने लगाई डिजास्टर की झड़ी

टीवी होस्ट और सिंगर आयुष्मान खुराना ने फिल्म 'विक्की डोनर' से बॉलीवुड में बतौर एक्टर कदम रखा था, जो हिट रही थी। इसके बाद उनकी 15 अन्य फ़िल्में बॉक्स ऑफिस पर आईं, जिनमें से 8 (दम लगा के हईशा, बरेली की बर्फी, शुभ मंगल सावधान, अंधाधुन, बधाई हो, आर्टिकल 15, ड्रीम गर्ल और  बाला) सफल रहीं। बाकी 7 (नौटंकी साला, बेवकूफियां, हवाईजादा, मेरी प्यार बिंदु, शुभ मंगल ज्यादा सावधान, अनेक और डॉक्टर जी) फ्लॉप और एवरेज से नीचे सिमट गईं। उनकी एक अन्य फ़िल्म 'गुलाबो सिताबो' OTT पर आई थी, जिसे दर्शकों का मिलाजुला रिस्पॉन्स मिला था।

210

असिस्टेंट डायरेक्टर से एक्टर बने अर्जुन कपूर की डेब्यू फिल्म 'इशकजादे' थी, हिट रही थी। उसके बाद उनकी 12 फ़िल्में और बॉक्स ऑफिस पर आईं, जिनमें से सिर्फ 3 (गुंडे, 2 स्टेट्स और की एंड का) ही सफल हो पाईं, बाकी 9 फ्लॉप (औरंगजेब, फाइंडिंग फैनी, तेवर, हाफ गर्लफ्रेंड और एक विलेन रिटर्न्स) और डिजास्टर (नमस्ते इंग्लैंड, इंडियाज मोस्ट वांटेड, पानीपत और संदीप और पिंकी फरार) साबित हुईं। उनकी दो फ़िल्में सरदार का ग्रैंड सन और भूत पुलिस सीधे OTT पर आईं, लेकिन ज्यादा कमाल नहीं दिखा सकीं।

310

साउथ सिनेमा की एक्ट्रेस इलियाना डिक्रूज ने फिल्म 'बर्फी' से बॉलीवुड में कदम रखा था, जो सुपरहिट रही। इसके बाद वे 8 अन्य फिल्मों में नजर आईं और इनमें से 3 (मैं तेरा हीरो, रुस्तम, रेड) सफल रहीं, जबकि 5 (फटा पोस्टर निकला हीरो, हैप्पी एंडिंग, मुबारकां, बादशाहो और पागलपंती) फ्लॉप साबित हुईं। उनकी एक फिल्म 'द बिग बुल' सीधे OTT पर आई, जिसे दर्शकों का मिला-जुला रिस्पॉन्स मिला था।

410

वरुण धवन की पहली फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ़ दि ईयर' थी, जो हिट रही थी। इसके बाद वे 14 अन्य फिल्मों में दिखे, जिनमें से 10 (मैं तेरा हीरो, हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया, बदलापुर, ABCD 2, दिलवाले, ढिधूम, बद्रीनाथ की दुल्हनिया, जुड़वां 2, सुई धागा- मेड इन इंडिया और जुग जुग जियो) सफल रहीं, 3 फ़िल्में (अक्टूबर, कलंक और स्ट्रीट डांसर 3) फ्लॉप हो गईं और एक (भेड़िया) का वर्डिक्ट आना बाकी है।। उनकी एक फिल्म 'कुली नंबर 1' सीधे OTT पर आई थी।

510

सिद्धार्थ मल्होत्रा की पहली फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ़ दि ईयर' हिट रही। इसके बाद रिलीज हुईं उनकी 11 में से 3 फ़िल्में (हंसी तो फंसी, एक विलेन और कपूर एंड संस) ही सफल  रहीं। बाकी 8 (ब्रदर्स, बार बार देखो,  अ जेंटलमैन, इत्तेफाक, अय्यारी, जबरिया जोड़ी, मरजावां और थैंक गॉड) फ्लॉप रहीं। उनकी एक फिल्म 'शेरशाह' सीधे OTT पर आई थी, जिसे दर्शकों का जबर्दस्त रिस्पॉन्स मिला था।

610

आलिया भट्ट की डेब्यू फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ़ दि ईयर' हिट रही थी। इसके बाद वे 13 अन्य फिल्मों में दिखीं, जिनमें से 10 (2 स्टेट्स, हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया, कपूर एंड संस, उड़ता पंजाब, डियर जिंदगी, बद्रीनाथ की दुल्हनिया, राजी, गली बॉय, गंगूबाई काठियावाड़ी और RRR) सक्सेफुल रहीं। जबकि 3 (हाईवे, शानदार और कलंक) फ्लॉप हो गईं। उनकी दो फ़िल्में सड़क 2 और डार्लिंग्स सीधे OTT आईं।

710

हुमा कुरैशी की पहली फिल्म 'गेन्स ऑफ़ वासेपुर' थी, जो सक्सेसफुल रही। इसके बाद उन्हें 11 हिंदी फिल्मों में देखा गया, जिनमें से सिर्फ एक 'जॉली एलएलबी 2' ही हिट रही। जबकि 10 (गैंग्स ऑफ़ वासेपुर, लव शव ते चिकन खुराना, एक थी डायन, शॉर्ट्स, डी-डे, डेढ़ इश्किया, एक्स-पास्ट इज प्रजेंट, दोबारा- सी द एविल, पिटीशन-1947 और डबल एक्सएल) फ्लॉप रहीं। उनकी एक अन्य फिल्म 'मोनिका : ओ माय डार्लिंग' सीधे OTT पर आई।

810

ईशा गुप्ता की पहली फिल्म 'जन्नत 2' थी, जो हिट रही थी। इसके बाद आईं उनकी 12 फिल्मों में से सिर्फ 4 (राज 3, बेबी, रुस्तम और टोटल धमाल) ही सफल हो पाईं, बाकी 8 फ़िल्में (चक्रव्यूह, गोरी तेरे गांव में, हमशकल्स, तूतक तूतक तूतिया, कमांडो 2, बादशाहो, पलटन और वन डे) फ्लॉप साबित हुईं।

910

डायना पेंटी की पहली फिल्म 'कॉकटेल' हिट रही थी।इसके बाद पर्दे पर उनकी चार फ़िल्में आईं, जिनमें से 2 (हैप्पी भाग जाएगी और परमाणु : द स्टोरी ऑफ़ पोखरण) सफल रहीं, जबकि बाकी दो (लखनऊ सेंट्रल और हैप्पी फिर भाग जाएगी) फ्लॉप हो गईं। उनकी एक फिल्म 'शिद्दत' सीधे OTT प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई थी।

1010

टीवी से बॉलीवुड एक्ट्रेस बनीं यामी गौतम की पहली फिल्म 'विक्की डोनर' बॉक्स ऑफिस पर हिट रही थी इसके बाद उनकी 10 हिंदी फ़िल्में बड़े पर्दे पर आईं, जिनमें से सिर्फ 3 (बदलापुर, उरी : द सर्जिकल स्ट्राइक और बाला) सफल हो पाईं, जबकि बाकी 7 फ़िल्में (टोटल सियापा, एक्शन जैक्शन सनम रे, जुनूनियत, काबिल, सरकार 3, बत्ती गुल मीटर चालू) फ्लॉप हो गईं। यामी की चार फ़िल्में (भूत पुलिस, गिन्नी वेड्स सनी, भूत पुलिस और दसवीं) सीधे OTT प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुईं।

और पढ़ें...

'Taarak Mehta...' के डायरेक्टर ने शैलेश लोढ़ा को लेकर शेयर की ऐसी पोस्ट कि लोग बोल उठे- इसीलिए शो छोड़ दिया?

विवेक अग्निहोत्री ने किया कश्मीर पर नई फिल्म का एलान, विवाद के बीच बोले-अब पूरा सच दिखाऊंगा

World Aids Day: अच्छे-खासे इंसान की जिंदगी उजाड़ देता है HIV, इन 5 फिल्मों में देखें दर्द भरी कहानी

आमिर खान की ऑनस्क्रीन बेटी को है यह गंभीर बीमारी, खुलासा कर बोली- खुशकिस्मत हूं कि बच गई

 

Read more Photos on
Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos