- Home
- Entertainment
- Bollywood
- World Aids Day: अच्छे-खासे इंसान की जिंदगी उजाड़ देता है HIV, इन 5 फिल्मों में देखें दर्द भरी कहानी
World Aids Day: अच्छे-खासे इंसान की जिंदगी उजाड़ देता है HIV, इन 5 फिल्मों में देखें दर्द भरी कहानी
एंटरटेनमेंट डेस्क. हर साल 1 दिसंबर को विश्व एड्स दिवस (World Aids Day) मनाया जाता है। इस दिन को मनाने का उद्देश्य इस HIV इन्फेक्शन की वजह से फैलने वाली महामारी के बारे में लोगों को जागरूक करना और उन दिवंगतों को श्रद्धांजलि देना होता है, जिन्होंने इसके चलते अपनी जान गंवा दी। फिल्म इंडस्ट्री में भी HIV और एड्स के प्रति जागरूकता फैलाने का काम सालों से किया जा रहा है। समाज को इस बारे में आइना दिखाने के लिए कुछ फ़िल्में भी बनाई हैं। आइए आपको बताते हैं ऐसी ही पांच बॉलीवुड फिल्मों के बारे में, जो HIV और एड्स के प्रति समाज को दिशा दिखाती हैं...

1. फिर मिलेंगे
यह फिल्म 2003 में रिलीज हुई थी, जिसका निर्देशन रेवती ने किया था। फिल्म में सलमान खान, शिल्पा शेट्टी और अभिषेक बच्चन लीड रोल में थे। हॉलीवुड की टॉम हंक्स स्टारर 'फ़िलेडैल्फ़िया' से प्रेरित इस फिल्म में एक ऐसे कर्मचारी की कहानी बताई गई है, जिसे HIV से संक्रमित होने की वजह से जॉब से निकाल दिया जाता है और मामला कोर्ट तक जाता है।
2. माय ब्रदर... निखिल
2005 में रिलीज हुई इस फिल्म में संजय सूरी, जूही चावला और विक्टर बनर्जी लीड रोल में थे। ओनिर के निर्देशन में बनी इस फिल्म की कहानी निखिल नाम के एक लड़के के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसे HIV से संक्रमित होने के बाद ना केवल उसकी स्विमिंग टीम से, बल्कि अपने घर से तक निकाल दिया जाता है। इतना ही नहीं, HIV से संक्रमित होने की वजह से उसे गिरफ्तार तक कर लिया जाता है।
3. निदान
महेश मांजरेकर के निर्देशन में बनी 'निदान' में शिवाजी साटम, रीमा लागू, निशा बैंस और सुनील बारवे जैसे एक्टर्स की अहम भूमिका थी। फिल्म 2000 में रिलीज हुई थी। फिल्म की कहानी एक टीनएज लड़की के बारे में है, जिसे ब्लड के ट्रांसफ्यूजन के चलते बीमारी चपेट में ले लेती है। बच्ची की हालत का पता चलते ही परिवार उसके साथ ज्यादा से ज्यादा समय बिताने की कोशिश करता है।
4. दस कहानियां
यह एक एंथोलॉजी है, जिसे 6 डायरेक्टर्स ने निर्देशित किया है। फिल्म के एक हिस्से का नाम 'ज़ाहिर' है, जिसे संजय गुप्ता ने निर्देशित किया है। इस हिस्से की कहानी एड्स के इर्द-गिर्द बुनी गई है। इसमें दिया मिर्जा और मनोज बाजपयी ने मुख्य भूमिका निभाई है। फिल्म की कहानी के मुताबिक़, सिया (दिया) और साहिल (मनोज) नए-नए पड़ोसी और दोस्त बने हैं। साहिल सिया के साथ इंटीमेट होना चाहता है, लेकिन वह इससे मना कर देती है। एक रात जब साहिल अपने दोस्तों के साथ एक बार में जाता है तो उसे पता चलता है कि सिया वहां डांसर है। नशे और गुस्से में साहिल सिया के अपार्टमेंट पर पहुंच जाता है और उसका रेप कर देता है। बाद में पता चलता है कि सिया को एड्स था।
5. पॉजिटिव
यह 2007 में रिलीज हुई शॉर्ट फिल्म है, जिसका निर्देशन फरहान अख्तर ने किया है। फिल्म में शबाना आजमी, बोमन ईरानी और अर्जुन माथुर की मुख्य भूमिका है। फिल्म की कहानी एक ऐसे लड़के की है, जो अपने पिता के एक्स्ट्रामैरिटल संबंधों के बारे में जानकारी होते हुए भी सालों तक इन्हें छुपाकर रखता है और बड़ा होने के बाद केप टाउन चला जाता है। कुछ समय बीतने के बाद उसे फोन पर अपनी मां से पिता के HIV से संक्रमित होने की बात पता चलती है। पिता के अंतिम वक्त में लड़का अपनी मां को मिले धोखे की बात भुलाकर उनका ख्याल रखता है।
और पढ़ें...
आमिर खान की ऑनस्क्रीन बेटी को है यह गंभीर बीमारी, खुलासा कर बोली- खुशकिस्मत हूं कि बच गई
बड़े अच्छे लगते हैं 2 : जानिए कब लौटेगी राम कपूर की याददश्त? कहानी में आएगा यह बड़ा ट्विस्ट
अक्षय कुमार के बिना बन रही 'हेरा फेरी 3' से अलग हुए डायरेक्टर अनीस बज्मी? सामने आई बड़ी वजह
प्रभास के साथ अपने रिश्ते को लेकर कृति सेनन ने तोड़ी चुप्पी, जानिए शादी को लेकर क्या बोलीं?
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।