अक्षय कुमार की 14 सबसे महंगी फ़िल्में, इनमें से 9 तो बॉक्स ऑफिस पर बजट भी नहीं निकाल पाईं

एंटरटेनमेंट डेस्क. अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की फिल्म 'राम सेतु' (Ram Setu) बॉक्स ऑफिस (Box Office) पर रिलीज हो चुकी है और तीन दिन में लगभग 35 करोड़ रुपए से ज्यादा का कलेक्शन कर चुकी है। लेकिन फिल्म का जितना बजट है, उसके हिसाब से यह धीमी शुरुआत है। फिल्म का निर्माण लगभग 150 करोड़ रुपए में हुआ है।वैसे यह पहली बार नहीं है, जब अक्षय कुमार की बड़े बजट की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कलेक्शन के मामले में धीमी चल रही है। इससे पहले भी अक्षय की कई बड़े बजट की फ़िल्में आ चुकी हैं और इनमें से कई हिट तो कई फ्लॉप हो चुकी हैं। नजर डालिए अक्षय कुमार की बड़े बजट की फिल्मों के हाल पर...

Gagan Gurjar | Published : Oct 29, 2022 3:50 AM IST

114
अक्षय कुमार की 14 सबसे महंगी फ़िल्में, इनमें से 9 तो बॉक्स ऑफिस पर बजट भी नहीं निकाल पाईं

फिल्म : 'वन्स अपॉन अ टाइम इन मुंबई दोबारा' (2013)
बजट :
100 करोड़ रुपए

मिलन लुथरिया के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर लगभग 61 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था।

214

फिल्म :  ब्लू (2009)
बजट :
129 करोड़ रुपए

बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने लगभग 39 करोड़ रुपए कमाए थे। इस फिल्म का निर्माण एंथोनी डिसूजा के निर्देशन में हुआ था।

314

फिल्म : ब्रदर्स (2015)
बजट :
112 करोड़ रुपए

करण मल्होत्रा के डायरेक्शन वाली इस फिल्म का हाल भी बॉक्स ऑफिस पर बुरा था। फिल्म ने लगभग 82 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था।

414

फिल्म : गोल्ड (2018)
बजट :
107 करोड़ रुपए

फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर लगभग104.70 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था। फिल्म का डायरेक्शन रीमा कागती का था।

514

फिल्म : 2.0 (2018)
बजट :
600 करोड़ रुपए

फिल्म में रजनीकांत की भी मुख्य भूमिका थी। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर लगभग 275 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था। एस. शंकर इस फिल्म के डायरेक्टर थे।

614

फिल्म :  केसरी (2019)
बजट :
100करोड़ रुपए

फिल्म का निर्माण अनुराग सिंह के डायरेक्शन में हुआ था और बॉक्स ऑफिस पर इसका कलेक्शन लगभग 154 करोड़ रुपए रहा था।

714

फिल्म :हाउसफुल 4 (2019)
बजट :
175 करोड़ रुपए

फरहाद सामजी के निर्देशन वाली इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर लगभग 195 करोड़ रुपए की कमाई की थी।

814

फिल्म :गुड न्यूज (2019)
बजट :
117 करोड़ रुपए

फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर लगभग 205 करोड़ रुपए कमाए थे। इसका डायरेक्शन राज मेहता ने किया था।

914

फिल्म : बेल बॉटम (2021)
बजट :
168 करोड़ रुपए

फिल्म का डायरेक्शन रंजीत एम. तिवारी ने किया था। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का कलेक्शन करीब 31 करोड़ रहा था।

1014

फिल्म :सूर्यवंशी (2021)
बजट :
180 करोड़ रुपए

यह रोहित शेट्टी के डायरेक्शन में बनी फिल्म है। फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन करीब 196 करोड़ रुपए हुआ था।

1114

फिल्म : बच्चन पांडे (2022)
बजट :
165 करोड़ रुपए

बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की कमाई तकरीबन 50 करोड़ रुपए रही थी। इस फिल्म के डायरेक्टर फरहाद सामजी थे।

1214

फिल्म : सम्राट पृथ्वीराज (2022)
बजट :
200 करोड़ रुपए

डॉ. चंद्रप्रकाश द्विवेदी के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर तकरीबन 68 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था।

1314

फिल्म : रक्षा बंधन (2022)
बजट :
158 करोड़ रुपए

फिल्म के डायरेक्टर आनंद एल. राय थे और इसने बॉक्स ऑफिस पर लगभग 44 करोड़ रुपए कमाए थे।

1414
Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos