मुंबई। दिवाली (Diwali) का त्योहार धनतेरस (Dhanteras) (2 नवंबर) के साथ ही शुरू हो गया है। 4 नवंबर को देशभर में दीपोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। बॉलीवुड में भी दिवाली की धूम है। हालांकि इस साल बड़ी दिवाली पार्टीज नहीं होंगी, लेकिन फिर भी सेलेब्स के बीच दिवाली को लेकर खास उत्साह देखने को मिल रहा है। इसी बीच, गोविंदा (Govinda) और उनकी फैमिली का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमे चीची प्री-दिवाली सेलिब्रेशन करते नजर आ रहे हैं। हालांकि, ये वीडियो पुराना है। दरअसल, मीडिया के एक सवाल के जवाब में गोविंदा ने कुछ ऐसा कह दिया कि उनकी पत्नी सुनीता और बेटी टीना दोनों शरमा गईं। आखिर क्या कह गए गोविंदा..
वीडियो में गोविंदा पत्नी सुनीता, बेटी टीना और बेटे यशवर्धन के साथ दिवाली सेलिब्रेट करते नजर आ रहे हैं। इस दौरान सभी मिलकर फुलझड़ियां जला रहे हैं। गोविंदा और उनके बेटे यशवर्धन जहां ब्लैक ड्रेस में दिख रहे हैं, वहीं बेटी पर्पल कलर की ड्रेस में बेहद खूबसूरत नजर आ रही है। वहीं गोविंदा की पत्नी सुनीता ने सिल्वर कलर का सूट पहना है।
28
गोविंदा अपनी फैमिली के साथ दिवाली एन्जॉय कर रहे होते हैं। इसी बीच, एक मीडियाकर्मी ने गोविंदा से पूछा- किस तरीके से आपने दिवाली का दिन सेलिब्रेट किया है? क्या-क्या किया है सुबह से लेकर अब तक? इस पर गोविंदा पहले तो चौंक जाते हैं, लेकिन फिर वो ऐसा जवाब देते हैं कि पत्नी सुनीता और बेटी टीना शरमा जाती हैं।
38
महिला पत्रकार ने गोविंदा से पूछा- किस तरीके से आपने दिवाली का दिन सेलिब्रेट किया है? इस पर गोविंदा पत्नी की तरफ देखते हुए कहते हैं- किस तरीके से, किस नहीं हुआ अभी। ये सुनकर सुनीता और वहीं मौजूद गोविंदा की बेटी शरमा जाती हैं। हालांकि, बाद में सभी जोर से हंस पड़ते हैं।
48
बाद में गोविंदा सीरियस होकर कहते हैं- पूजा-पाठ के साथ मेरे दिन की शुरुआत हुई और घर पर एक पार्टी रखी है, जिसमें फ्रेंड्स को डिनर पर बुलाया है। इसके बाद सभी से दिवाली पर गिफ्ट को लेकर सवाल किया गया तो गोविंदा की बेटी ने कहा- आज पापा का क्रेडिट कार्ड मेरे पास है।
58
गोविंदा अपनी प्रोफेशनल लाइफ की तरह ही पर्सनल लाइफ में भी काफी चर्चा में रहे। आज भले ही वो पत्नी सुनीता और दो बच्चों के साथ खुशहाल जिंदगी बिता रहे हों लेकिन एक वक्त ऐसा भी था, जब गोविंदा का नाम एक्ट्रेस नीलम के साथ जुड़ने से उनकी शादीशुदा जिंदगी में भूचाल आ गया था।
68
कहा जाता है कि फिल्मों में साथ काम करते-करते गोविंदा को नीलम से प्यार हो गया और वो उनसे ही शादी करना चाहते थे। हालांकि, गोविंदा की मां चाहती थीं कि वे डायरेक्टर आनंद सिंह की साली यानी सुनीता (वर्तमान में गोविंदा की वाइफ हैं) से शादी करें। चूंकि गोविंदा कभी मां की बात नहीं टालते थे, इसलिए उन्होंने नीलम को छोड़ सुनीता से शादी कर ली।
78
गोविंदा और नीलम को लेकर कहा जाता है कि गोविंदा को जब नीलम से प्यार हुआ तो वो सुनीता को डेट कर रहे थे और दोनों की सगाई भी हो चुकी थी। लेकिन, नीलम से नजदीकियां बढ़ने के बाद गोविंदा ने सुनीता से सगाई तक तोड़ दी थी। हालांकि, बाद में जब गोविंदा की मां को इस बात का पता चला तो उन्होंने एक्टर से यही कहा कि अगर उन्होंने सुनीता जुबान दी थी तो वो उसी पर ही अटल रहें। नीलम से शादी अब नहीं हो सकती।
88
गोविंदा मां (निर्मला देवी) की बात कभी नहीं टालते थे। उनकी मां चाहती थीं कि वे सुनीता से शादी करें। मां की बात मानते हुए गोविंदा ने मार्च, 1987 में सुनीता से शादी कर ली। लेकिन उन्होंने नीलम से अपनी शादी की बात छुपाकर रखी। ऐसा इसलिए कि वे नीलम के साथ फिल्मों में अपनी हिट जोड़ी तोड़ना नहीं चाहते थे। हालांकि, अपनी इस हरकत पर उन्हें अफसोस भी हुआ था।