कहीं लंकेश-सीता के रोमांस पर विवाद तो कहीं राघव बने रावण, ऐसी हैं 'रावण' के नाम पर बनी ये 10 फ़िल्में

एंटरटेनमेंट डेस्क. दशहरे (Dussehra) पर देश ही नहीं दुनियाभर में रावण (Raavan) दहन करने की परम्परा है। इंडियन फिल्मों में भी इस पर्व को धूमधाम से मनाया जाता है। यहां तक कि फिल्मों के टाइटल रखते समय भी रावण नाम का बेहद इस्तेमाल किया गया है। इनमें से कुछ फ़िल्में इस पौराणिक पात्र की दास्तान बताती हैं तो कुछ सोशल ड्रामा रावण से प्रभावित होकर बनाए गए हैं। दशहरे के अवसर पर आइए आपको बताते हैं ऐसी ही कुछ फिल्मों के बारे में, जिनमें रावण के नाम का इस्तेमाल टाइटल में किया गया है...

Gagan Gurjar | Published : Oct 5, 2022 9:15 AM IST

110
 कहीं लंकेश-सीता के रोमांस पर विवाद तो कहीं राघव बने रावण, ऐसी हैं 'रावण' के नाम पर बनी ये 10 फ़िल्में

1. नो रामा, रावण ओनली
यह एक तमिल फिल्म है, जिसका निर्देशन वीराब्राह्मण नक्का ने किया है। फिल्म में बेबी नंदिनी, अंकित नायडू और वीराब्राह्मण नक्का लीड रोल में हैं। फिल्म की कहानी 8 अलग-अलग किरदारों के इर्द-गिर्द घूमती है, जो साइकोलॉजिकल प्रोब्लम से जूझ रहे हैं और प्यार से ठीक हो जाते हैं।

210

2. 'रावण लीला'
यह गुजराती भाषा की फिल्म है, जिसके टाइटल पर जमकर बवाल मचा था। इसके बाद इसका टाइटल भवाई कर दिया गया था। प्रतीक गांधी स्टारर इस फिल्म में एक ऐसे किरदार की कहानी थी, जो राम लीला में रावण का रोल करता है औउर सीता नाम की लड़की से प्यार कर बैठता है। हार्दिक गज्जर निर्देशित यह फिल्म 2021 में रिलीज हुई थी।

310

3. रावनन
यह 2010 में रिलीज हुई तमिल फिल्म है, जिसमें वीरा नाम के एक नक्सली की कहानी है, जो अपना नाम रावण रख लेता है। फिल्म में लीड रोल विक्रम का था, जबकि ऐश्वर्या राय इसकी मुख्य हीरोइन थीं। मणि रत्नम ने इसी नाम से इसे हिंदी में भी रिलीज किया था, जिसमें अभिषेक बच्चन लीड रोल में थे।
 

410

4. 'रावण लंका' 
यह तेलुगु भाषा की फिल्म है, जिसका निर्देशन बीएनएस राजू ने किया है। फिल्म चार दोस्तों की कहानी है, जो चिल आउट करने गोवा जाते हैं, जिनमें से एक की अचानक मौत हो जाती है और बाकी घबराकर भाग जाते हैं। कुछ समय बाद इनमें से एक की गर्लफ्रेंड का अपहरण हो जाता है। 2021 में रिलीज हुई इस फिल्म में अखिल, अलेक्या, अर्शिया अर्शी, रवि बाबू और मुरली शर्मा जैसे स्टार्स की महत्वपूर्ण भूमिका है।

510

5. रावण कल्याणं
यह तेलुगु भाषा की अपकमिंग फिल्म है, जिसका निर्देशन बॉबी सिन्हा ने किया है। फिल्म में बॉबी सिन्हा, संदीप माधव, दीपिका और रीतू गायत्री की अहम भूमिका है। दोनों एक्ट्रेस की यह डेब्यू फिल्म है। फिल्म के प्लॉट और रिलीज डेट का फिलहाल खलासा नहीं हुआ है।

610

6. रामात रावण
यह 2012 में रिलीज ही मराठी फिल्म है, जिसका निर्देशन कैलाश किनी ने किया था।  फिल्म की कहानी राघव नाम के एक आम आदमी है, जिसका बचपन उसकी मां की वजह से बर्बाद हो गया है। उसकी गर्लफ्रेंड और करियर को एक अन्य लड़की द्वारा बर्बाद कर दिया जाता है। जब चौथी लड़की उसकी जिंदगी में आती है तो वह भी उसके कैरेक्टर पर उंगली उठाती है। हालातों से मजबूर होकर यह आम आदमी राघव से रावण बन जाता है और सीरियल किलिंग शुरू कर देता है। फिल्म में कैलाश किनी, हर्षाली झीने, कमलेश सावंत, गजेन्द्र चौहान जैसे स्टार्स की अहम भूमिका है।

710

7. रावणासुरा
यह तेलुगु भाषा की अपकमिंग फिल्म है, जिसे सुधीर वर्मा ने डायरेक्ट किया है और इसमें रवि तेजा लीड रोल में हैं। फिल्म में सुशांत, अनु एम्मानुएल, मेघा आकाश जैसे स्टार्स भी दिखाई देंगे। फिलहाल इसकी रिलीज डेट सामने नहीं आई है।

810

8. रावण राज : अ ट्रू स्टोरी
यह 1995 में रिलीज हुई हिंदी फिल्म है, जिसका निर्देशन टी. रामा राव ने किया था। फिल्म में मिथुन चक्रवर्ती, आदित्य पंचोली, शक्ति कपूर और मधु जैसे कलाकारों ने अहम रोल निभाया था। फिल्म में अपराध और भ्रष्टाचार से जूझते मुंबई शहर की ऐसी कहानी दिखाई गई है, जिसमें कई महिलाओं का एक साथ अपहरण हुआ है और पुलिस इस गुत्थी को सुलझाने में लगी हुई है।

910

9. आज का रावण
साल 2000 में आई इस हिंदी फिल्म का निर्देशन इमरान खालिद ने किया था। फिल्म में मिथुन चक्रवर्ती, गजेन्द्र चौहान, मोहन जोशी और शक्ति कपूर जैसे कलाकारों का महत्वपूर्ण भूमिका थी।

1010
Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos