न्यूड फोटोशूट के बाद रणवीर सिंह ने दीपिका पादुकोण के साथ किया रैंप वॉक, मां के पैर छूकर लिया आशीर्वाद

एंटरटेनमेंट डेस्क :  Ranveer, Deepika Padukone Video : बॉलीवुड का सबसे हॉट कपल रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) ने ड्रेस डिज़ाइनर  मनीष मल्होत्रा (Manish Malhotra) के लिए शानदार रैंप वॉक किया है। इसके लिए रणवीर और दीपिका ने बेहद खूबसूरत ड्रेसेस पहनी हुई थी। दोनों ही इसमें स्टनिंग लुक में दिखाई दे रहे थे। इस रैंप वॉक के दौरान दोनों काफी रोमांटिक मूड में भी नज़र आए, इस शो का आयोजन मिजवान ( mijwan) के 10 साल पूरे होने की  खुशी में किया गया था। ये  रैंप वॉक मुंबई में आयोजित किया गया था। देखें बेहद खूबसूरत पिक्स...

Rupesh Sahu | Published : Jul 30, 2022 8:57 AM IST / Updated: Jul 30 2022, 08:17 PM IST

19
न्यूड फोटोशूट के बाद रणवीर सिंह ने दीपिका पादुकोण के साथ किया रैंप वॉक, मां के पैर छूकर लिया आशीर्वाद

रणवीर और दीपिका ने शुक्रवार 29 जुलाई रात को आयोजित मिजवान फैशन शो में फैशन इंडस्ट्री के फेमस डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के लिए रैंप वॉक किया।

29

रणवीर सिंह अपने न्यूड फोटोशूट के बाद पहली बार किसी बड़े फैशन शो में नज़र आए हैं। वहीं इस शो में उनकी पत्नी दीपिका पादुकोण भी अदाएं दिखाती हुई नज़र आई हैं। 

39

रणवीर- दीपिका दोनों इसमें इंडियन लुक में दिखाई दिए, कुछ पिक्स को रणवीर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। 
 

49

कई पिक्स में रणवीर, दीपिका एक दूसरे का हाथ थामे हुए हैं, दोनों एक दूसरे को प्यार से देख रहे हैं। एक-दूसरे के कान में कुछ कहते हुए नज़र आ रहे हैं।   दीपवीर के एक्सप्रेशन देखकर फैन्स ने  हॉट कपल बुला रहे हैं।
 

59

रणवीर- दीपिका के फोटोज- वीडियोज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गए हैं। यूजर्स ने इन पिक्स  पर जमकर प्यार लुटाया है। 
 

69

वहीं रैंप वॉक के दौरान  रणवीर सिंह ने अपनी मां के पैर छूए, जिसे देखकर सभी लोगों ने ज़ोरदार तालियां भी बजाईं, इसे देखकर उनकी मां भाव विभोर हो गईं। 
 

79

मां प्रणाम करता ये वीडियो वायरल हो गया, रणवीर सिंह के इस वीडियो को सोशल मीडिया पर खूब प्रशंसा मिल रही है।  सोशल मीडिया यूजर्स ने इस पर शानदार कॉमेन्ट किए हैं। 
 

89

बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह अपने न्यूड फोटोशूट (Ranveer Singh Nude Photoshoot) की वजह से मुश्किलों का सामना कर रहे हैं। उनके खिलाफ एफआईआर हो चुकी हैं। 

99

रणवीर सिंह को न्यूड फोटोशूट के बाद काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा हैं। इंदौर के एक एनजीओ ने उन्हें  कपड़े दान करके विरोध जताया है। 

Read more Photos on
Share this Photo Gallery
click me!

Latest Videos

Recommended Photos