Published : Sep 16, 2020, 02:08 PM ISTUpdated : Sep 16, 2020, 02:11 PM IST
बिजनेस डेस्क : आजकल ज्यादातर लोग टू व्हीलर या फोर व्हीलर ड्राइव करते हैं पर ड्राइविंग से जुडे काम करवाना लोगों को बहुत मुश्किल लगता है। लेकिन अब अगर आप ड्राइविंग लाइसेंस (driving licence) और गाड़ी रजिस्ट्रेशन (vehicle registration) से जुड़ा काम करवाने जा रहे हैं तो ये काम आपके लिए बहुत आसान हो गया है। दरअसल इन्फॉर्मेशन मिनिस्ट्री की ओर से कुछ नये नियम जारी किये गये हैं, जिसके अनुसार ड्राइविंग लाइसेंस और गाड़ी का रजिस्ट्रेशन करवाने के लिए आपको सिर्फ एक डॉक्यूमेंट पड़ेगी और फालतू की भागदौड़ भी बच जाएगी। इन नियमों को लागू करने के लिए नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया गया है। आइए आपको भी बतातें हैं कि कैसे अब मिनटों में आप आरटीओ का काम करवा सकते हैं।
ड्राइविंग करना और आरटीओ के काम करवाना अब और भी आसान हो गया है। लाइसेंस बनवाने से लेकर गाड़ी के रजिस्ट्रेशन की प्रोसेस अब सरल कर दी गई है।
212
केंद्र सरकार ने लाइसेंस बनवाने के लिए कई सारे नियम बदल दिए हैं। इन नियमों को लागू करने के लिए नोटिफिकेशन (notification) भी जारी कर दिया गया है। इससे डीएल (DL) के साथ ही गाड़ी का रजिस्ट्रेशन करवाने के लिए आपको सिर्फ आधार कार्ड (Aadhar card) की जरुरत पड़ेगी।
312
केंद्र सरकार की ओर से जारी नोटिफिकेशन में कहा गया हैं कि अब आधार (Aadhaar) का इस्तेमाल ड्राइविंग लाइसेंस (driving licence) जारी करने से लेकर व्हीकल रजिस्ट्रेशन में किया जाएगा।
412
नए नियम के अनुसार अब आधार डेटा का इस्तेमाल ऑनलाइन सेवाओं में किया जा सकेगा। लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस (Learning Driving licence), ड्राइविंग लाइसेंस रीन्यूवल, गाड़ी का रजिस्ट्रेशन और उससे जुड़े दस्तावेज में पता बदलने में आधार का यूज होगा
512
बता दें कि इससे पहले भी केंद्र सरकार ने गाड़ी मालिकों और चालकों को बड़ी राहत देते हुए ड्राइविंग लाइसेंस और अन्य दस्तावेजों की वैधता अवधि बढ़ा दी थी। मोटर वाहन अधिनियम के तहत अनिवार्य ड्राइविंग लाइसेंस, रजिस्ट्रेशन, फिटनेस आदि डॉक्यूमेंट की वैधता बढ़ाकर 31 दिसंबर 2020 कर दी गई है।
612
कोरोना काल में अब लोग घर बैठे ही अपना आरटीओ का काम करा सकेंगे। इसके लिए आपको ऑनलाइन प्रोसेस अपनानी पड़ेगी। अगर कोई ऑनलाइन सेवाएं लेना चाहता है तो ये स्टेप फॉलो करें।
712
सबसे पहले आप सारथी वेबसाइट पर जाएं और ऑनलाइन आवेदन फार्म डाउनलोड करें।
812
स्क्रीन पर दिए गए निर्देशों के अनुसार फॉर्म को भरने का काम करें। इसके बाद 'जमा करें' पर क्लिक करें।
912
यदि आवेदक एक नाबालिग है, तो फॉर्म के प्रिंट आउट लें और पार्ट D को भर लें। उसके बाद पास के आरटीओ में जाकर लाइसेंस देने वाले अधिकारियों के सामने पार्ट D पर माता-पिता या गार्डियन को सिग्नेचर कराना होता है।
1012
अगर आवेदक बालिग हैं तो ऑनलाइन आवेदन पत्र के साथ सभी आवश्यक दस्तावेज जैस उम्र का प्रमाण, पते का प्रमाण, लर्नर लाइसेंस नंबर अपलोड करें।
1112
सबमिट करने के बाद आपको एक वेब एप्लिकेशन नंबर मिलेगा, जो बाद में एप्लिकेशन को ट्रैक करने के लिए काम आता है।
1212
आवेदन पूरा हो जाने के बाद आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आपको कन्फर्मेशन मैसेज भेज दिया जाएगा।
व्यापार समाचार: Read latest business news in Hindi, Investment News, Insurance News, Personal Finance Tips & Budget News Live Updates at Asianet Hindi News