General Knowledge: किसने की थी एग्जाम की खोज, किसने पहली बार पता किया था ब्लड ग्रुप, जानें कुछ रोचक फैक्ट्स

करियर डेस्क. देशभर में लाखों लोग कम्पटीशिन एग्जाम (competitive exam) की तैयारी की करते हैं। कम्पटीशन एग्जाम में कैंडिडेट्स से कई तरह के सवाल पूछे जाते हैं। इन सवालों में जनरल नॉलेज (general knowledge) के भी सवाल होते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं मोबाइल फोन का उपयोग पहली बार किसने किया था। क्योंकि आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में मोबाइल फोन (mobile phone) का उपयोग सभी लोग करते हैं। क्या आप जानते हैं ब्लड ग्रुप (blood group) की खोज किसने की थी। आइए हम आपको जरनल नॉलेज के कुछ ऐसे ही सवालों के जवाब बताते हैं जो आपके लिए जानना बहुत जरूरी है।

Asianet News Hindi | Published : Nov 21, 2021 11:29 AM IST

15
General Knowledge: किसने की थी एग्जाम की खोज, किसने पहली बार पता किया था ब्लड ग्रुप, जानें कुछ रोचक फैक्ट्स

ई-मेल (E mail)
ई-मेल हम सब की जिंदगी का अहम हिस्सा बन चुका है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसका अविष्कार कब और किसने किया था? ई-मेल का अविष्कार एक भारतीय अमेरिकी ने तब किया था, जब वो महज 14 साल के थे। तेजी से संदेश पहुंचाने वाले ई-मेल का अविष्कार वीए शिवा अय्यदुरई ने किया था। साल 1978 में अय्यदुरई ने कंप्यूटर प्रोग्राम तैयार किया जिसे ‘ईमेल’ कहा गया।

25

 एग्जाम (Exam)
लगभग हर छात्र को एग्जाम देना पड़ता है। फिर चाहे वो स्कूल का हो, यूनिवर्सिटी का या जॉब का। एग्जाम के नाम से न केवल बच्चे बल्कि बड़े लोग भी डरते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं एग्जाम की खोज किसने की थी। हेनरी ए फिशेल ने एग्जाम की खोज की थी वो पहले व्यक्ति थे जिन्होंने 19वीं शताब्दी में एग्जाम की खोज की थी। वे इंडियाना विश्वविद्यालय में प्रोफेसर थे और एक फ्रांसीसी दार्शनिक थे। 

35

ब्लड ग्रुप (blood group)
सन 1900-1901 दौरान कार्ल लैंडस्टीनर ने इंसानी खून के एबीओ रक्त समूह और रक्त में मिलने वाले एक अहम तत्व आरएच फैक्टर की खोज की। इसीलिए आज एबी ब्लड ग्रुप वाला व्यक्ति दूसरे ब्लड ग्रुप प्राप्त कर सकता है ओर ओ ग्रुप वाला दूसरे ब्लड ग्रुप वालों को रक्तदान कर सकता है। 

45

मोबाइल फोन (mobile phone)
आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में सभी लोग मोबाइल का उपयोग करते हैं। मार्टिन कूपर ने सन 1973 में पहला मोबाइल फ़ोन बनाया था और उसका वज़न दो किलोग्राम था।

55

माचिस का अविष्कार
माचिस का आविष्कार 31 दिसंबर 1827 में हुआ था। आविष्कार करने वाले वैज्ञानिक का नाम जॉन वॉकर है जो ब्रिटेन में वैज्ञानिक थे। जॉन वॉकर ने एक ऐसी माचिस की तीली बनाई थी जिसे किसी भी खुरदरी जगह पर रगड़ने से व जल जाती थी।

इसे भी पढ़ें- IIT Madras Jobs: पीएचडी होल्डर कैंडिडेट्स के लिए गोल्डन चांस, असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए निकली भर्तियां

IBPS Admit Card 2021: PO भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, 4135 पोस्ट पर की जाएगी भर्ती

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos