Published : Feb 25, 2020, 04:36 PM ISTUpdated : Feb 25, 2020, 04:57 PM IST
मुंबई. नारी शक्ति जब अपने पर आती है तो कितने ही मुश्किल काम को वो चुटकियों में कर देती है। समाज भले औरतों को कम आंकता हो लेकिन कदम-कदम पर उन्होंने खुद को साबित किया है। जमाना बदल रहा और अब हर क्षेत्र में महिलाओं का दबदबा है। देश में हर साल लड़कियां टॉपर्स निकलती हैं। वहीं विज्ञान, चिकित्सा, सिविल सर्विस हो या पुलिस विभाग हो हर जगह महिलाएं बड़े पदों पर तैनात हैं। ऐसे ही केरल की एक लड़की ने पुलिस में जाने का सपना देखा। वो दूसरे लोगों की तरह 9 से 5 की प्राइवेट नौकरी नहीं चाहती थी। उसे बचपन से जुनून था पुलिस में जाना है और आखिरकार उसने अपने सपने को साकार भी किया।
वर्दी पहनने के बाद उसने महिलाओं के खिलाफ हिंसा और अपराध पर लगाम कसी। एक बलात्कार के आरोपी को पकड़ने वो विदेश तक चली गई। IAS सक्सेज स्टोरी में हम स्टूडेंट्स को केरल की दबंग और जांबाज महिला आईपीएस अफसर की सफलता की कहानी सुना रहे हैं।
210
ये कहानी है केरल में पैदा हुई मेरीन जोसेफ की। उनका जन्म 20 अप्रेल 1990 को हुआ। उनके पिता कृषि मंत्रालय में प्रमुख सलाहकार हैं और उनकी मां अर्थशास्त्र की टीचर हैं। मेरीन ने दिल्ली के सेंट स्टीफंस कॉलेज से बीए ऑनर्स और MA हिस्ट्री की डिग्री हासिल की। मेरीन जब 6th क्लास में थीं तब उन्होंने सिविल सर्विस ज्वाइन करने के बारे में सोचा था। इसके बाद कुछ समय बाद ही उन्होंने एग्जाम की तैयारी शुरू कर दी थी।
310
मेरीन ने कम उम्र से सिविल सर्विस सर्विस के बारे में जाना। उन्होंने पढ़ाई के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षा की भी तैयारी की। वो नोट्स तैयार कर स्टडी करती थीं। उन्होंने अपनी पोस्ट ग्रेजुएशन के बाद ही परीक्षा दी थी। नई दिल्ली में IAS कोचिंग लेने वाली मेरीन ने साल 2012 में 188 की अखिल भारतीय रैंक के साथ सिविल सेवा परीक्षा को पास किया था। उन्होंने पहले प्रयास में ही परीक्षा पास कर सुर्खियां बटोरी थीं।
410
परीक्षा पास करने के बाद उन्होंने IPS बनने को चुना और वर्दी पहनी। उन्होंने हैदराबाद से अपनी IPS की ट्रेनिंग पूरी करने के बाद उनकी पहली पोस्टिंग एर्नाकुलम में हुई।
510
मेरिन 22 साल की उम्र में केरल की सबसे कम उम्र की महिला IPS अधिकारी बनी थीं। वे पहली बार में ही एग्जाम क्लियर करके IPS अफसर बनकर मीडिया में चर्चा में रहीं।
610
पर मेरीन की लाइफ में सिर्फ इतना ही नहीं है। वो प्रमोट होकर बतौर SP बन गईं और कमांडेंट ऑफ केरल ऑर्म्ड पुलिस बटालियन 2 में पोस्टेड हुईं। इस पोस्ट पर वे पहली महिला हैं। 2016 में वे राज्य स्वतंत्रता दिवस परेड को कमांड करने वाली सबसे कम उम्र की अफसर बनी थीं।
710
मेरीन को लेडी दंबग कहा जाता है। एक केस ने उनकी जांबाजी के ढंजे गाड़ दिए थे। महिला अपराध का एक केस उनके पास आया था। जब ये केस उनके हाथ आया तो 4 साल की बच्ची के बलात्कार के आरोपी को गिरफ्तार करने वो विदेश चली गई थीं।
810
आरोपी दो साल से फरार था जब उन्हें पता चला कि आरोपी सऊदी अरब में है तो लेडी दंबग उसे पकड़ने सऊदी अरब पहुंच गई थीं। कागजी कार्रवाई के बाद आरोपी सुनील कुमार को पकड़कर भारत ले आई थीं।
910
आईपीएस मेरीन की शादी 2 फरवरी 2015 को हुई। केरल निवासी साइकियाट्रिस्ट डॉ. क्रिस अब्राहम उनके पति हैं। मरीन सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। एक बार उन्होंने ब्यूटी विद ब्रेन के कॉन्सेप्ट को लेकर अपना स्टैंड रखा था। इसके साथ उन्होंने महिलाएं की खूबसूरती को छोड़ उनके कामों को लेकर बात करने को कहा। इसके बाद वो मीडिया में काफी सुर्खियों में रही थीं।
1010
हॉबीज की बात की जाए तो उन्हें बुक्स पढ़ना बहुत पसंद है, वे जहां भी जाती हैं बैग भर कर बुक खरीद लाती हैं। वे 24 घंटे कॉल पर उपलब्ध रहती हैं और हमेशा दूसरों की मदद के लिए लोगों से जुड़ी रहती हैं।