"जो आपकी मदद कर रहे हैं, उन्हें मत भूलना। जो आपसे प्यार करते हैं, उनसे नफरत न करें। जो आप पर भरोसा कर रहे हैं, उन्हें धोखा न दें।"
स्वामी विवेकानंद हमेशा लोगों की मदद करने पर जोर देते थे। उनका मानना था कि जो आपकी मदद करता है, प्यार करता है, वह आपका सबसे बड़ा शुभचिंतक होता है। उनसे कभी भी नफरत या उन्हें भूलना नहीं चाहिए।