सवाल- भारत और अमेरिका के बीच भविष्य में क्या—क्या मुददे हो सकते हैं?
जवाब- सुरक्षा मुददा हो सकता है, क्योंकि हालिया अमेरिका (यूएस) ने अफगानिस्तान से अपनी फौजें हटायी हैं। पाकिस्तान के खिलाफ भारत को एक बेहतर सहयोगी मिल गया है। पहले अमेरिका, पाकिस्तान पर निर्भर था। पर अब पाकिस्तान, अमेरिका की मजबूरी नहीं रही। पहले खैबरपाक से होकर ही अमेरिकी सेनाओं के लिए हथियार और जरूरी सामान अफगानिस्तान जाते थे। पर अब अमेरिका को पाकिस्तान की उतनी जरूरत नहीं है। इसके अलावा भारत और अमेरिका के बीच व्यापारिक मुददे भी होंगे।