'कच्चा बादाम' गर्ल के लीक SEX क्लिप विवाद पर बोलीं उर्फी जावेद- VIDEO में वही हैं तो भी...

एंटरटेनमेंट डेस्क. 'कच्चा बादाम गर्ल' के नाम से पॉपुलर अंजलि अरोड़ा (Anjali Arora) पिछले महीने एक सेक्स क्लिप की वजह से खूब चर्चा में रही थीं। कई लोगों ने दावा किया था वीडियो में जो लड़की नजर आ रही है, वह अंजलि अरोड़ा ही हैं। हालांकि, खुद अंजलि ने इस बात से इनकार किया था। अब इस सेक्स क्लिप विवाद पर उर्फी जावेद का रिएक्शन सामने आया है। उनका कहना है कि कि अगर लीक सेक्स क्लिप में अंजलि अरोड़ा ही हैं तो भी वे कभी नहीं चाहेंगी कि यह सार्वजनिक रूप से सामने आए। एक बातचीत के दौरान उर्फी ने अंजलि का खुलकर सपोर्ट किया। पढ़िए उर्फी ने अंजलि के सपोर्ट में क्या-क्या कहा...

Gagan Gurjar | Published : Sep 8, 2022 6:05 AM IST / Updated: Sep 08 2022, 12:10 PM IST

16
'कच्चा बादाम' गर्ल के लीक SEX क्लिप विवाद पर बोलीं उर्फी जावेद- VIDEO में वही हैं तो भी...

एक अंग्रेजी एंटरटेनमेंट न्यूज वेबसाइट के इंटरव्यू के दौरान जब उर्फी से अंजलि के लीक वायरल MMS पर प्रतिक्रिया मांगी गई तो उन्होंने उनका समर्थन किया और कहा कि वे क्रिमिनल नहीं हैं, बल्कि पीड़ित हैं।

यह भी पढ़ें : बॉलीवुड की बदनाम कहानियां: हनीमून पर एक्ट्रेस को मिला जख्म, पति ने कहा- मेरे दोस्तों को भी खुश करो

26

उन्होंने कहा, "अगर वीडियो में वही हैं, तब भी वे नहीं चाहेंगी कि यह वीडियो बाहर आए। अगर यह लीक हो गया, तब भी वे पीड़ित हैं। आप लोग यह क्यों नहीं समझते। अगर उन्होंने ऐसा किया है या कोई लड़की खुद का मास्टरबेट या सेक्स करते हुए वीडियो रिकॉर्ड करती है और वह लीक हो जाता है, तब भी वह इस अपराध की पीड़ित है।उसने वह वीडियो अपने लिए रिकॉर्ड किया है। वह नहीं चाहेगी कि दुनिया इसे देखे।"

36

उर्फी ने आगे कहा, "अगर कोई इसे लीक करने की कोशिश कर रहा है, तब भी वह (लड़की) विक्टिम है। भारत में ऐसे कई पीड़ित हैं। अगर एक लड़की का रेप किया जाता ही तो लोग उसके कपड़ों को दोष देते हैं। लोग लड़की को गलत तरीके से देखते हैं। इंडिया में लड़कियों को  ब्लेम करते हैं। उन्हें चुड़ैल बनाया जाता है। लड़की कुछ भी करे, लोग उस पर उंगली उठाते हैं।"

46

उर्फी ने इस दौरान यह भी कहा कि अंजलि अरोड़ा इस लीक MMS के कारण बहुत कुछ सह रही होंगी। क्योंकि जब आपके प्राइवेट फोटोज या वीडियो लोगों के सामने आ जाते हैं तो आपको सामना करने के लिए काफी कुछ होता है। आप अपने अंदर से न्यूड महसूस करते हैं। लोग आपको अंदर से लगातार सेक्सुअलाइज करते हैं।

56

उर्फी ने यह भी कहा कि अंजलि अरोड़ा को पूरे विवाद में शांत बैठ जाना चाहिए। क्योंकि अगले दो साल में लोग सब भूल जाएंगे। बता दें कि अंजली अरोड़ा सोशल मीडिया स्टार हैं। वे एक्ट्रेस और मॉडल भी हैं। सोशल मीडिया पर उनकी रील्स लोगों को खूब पसंद आती हैं। उन्हें पॉपुलर सॉन्ग 'कच्चा बादाम' पर डांस करने के बाद काफी पॉपुलैरिटी मिली थी।  

66

पिछले महीने सेक्स क्लिप वायरल होने के बाद अंजलि कई बार सफाई दे चुकी हैं कि इस क्लिप में वे नहीं हैं, बल्कि कोई और लड़की है। हालांकि, सोशल मीडिया पर लोग लगातार उन्हें इसकी वजह से ट्रोल कर रहे हैं।  अंजलि ने जहां कंटेस्टेंट के तौर पर रियलिटी शो 'लॉकअप इंडिया' सीजन 1 में काम किया है तो वहीं, उर्फी जावेद 'बिग बॉस OTT' में बतौर कंटेस्टेंट नजर आ चुकी हैं। लोग कयास लगा रहे हैं कि दोनों 'बिग बॉस' के 16वें सीजन में बतौर कंटेस्टेंट नजर आ सकती हैं।

और पढ़ें...

BOX OFFICE की HIT मशीन हैं रश्मिका मंदाना , 6 साल में ये 13 फ़िल्में की, फ्लॉप सिर्फ 2 रहीं

The Kapil Sharma Show: आखिर क्यों कपिल शर्मा के शो से बाहर हुईं भारती सिंह, कॉमेडियन ने खुद बताई असली वजह

BIGG BOSS: आमिर खान के भाई ने ठुकराया सलमान खान के शो का ऑफर, लोग बोले- कर लो, जिंदगी बन जाएगी

राजू श्रीवास्तव को लेकर अच्छी खबर: कॉमेडियन ने पत्नी का हाथ छूकर की बात करने की कोशिश, जानिए ताजा हेल्थ अपडेट

 

Read more Photos on
Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos