बायकॉट की आंधी में उड़ गए बड़े-बड़े सुपरस्टार, 3 साल में Flop हुईं बड़े बजट की ये 12 फिल्में

Published : Sep 11, 2022, 12:55 PM ISTUpdated : Sep 15, 2022, 11:26 AM IST

Boycott Trend: बॉलीवुड में पिछले कुछ सालों से फिल्मों का बायकॉट करने का ट्रेंड बढ़ता जा रहा है। 2020 में आई दीपिका पादुकोण की फिल्म 'छपाक' के बाद ये ट्रेंड और तेज हो गया है। तब से अब तक बायकॉट ट्रेंड की वजह से कई फिल्में की लुटिया डूब चुकी है। इनमें बड़े-बड़े सुपरस्टार्स अक्षय कुमार, आमिर खान, रणवीर सिंह, रणबीर कपूर, टाइगर श्रॉफ और जॉन अब्राहम जैसे सितारे भी शामिल हैं। हाल ही में आई रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' भी बायकॉट ट्रेंड में फंस गई है। हालांकि, शुरुआती दो दिनों में तो फिल्म ने अच्छी कमाई की है, लेकिन इसकी असली परीक्षा वीकेंड खत्म होने के बाद होगी। इस पैकेज में हम बता रहे हैं बायकॉट का शिकार हुईं ऐसी ही 12 फिल्मों के बारे में। 

PREV
112
बायकॉट की आंधी में उड़ गए बड़े-बड़े सुपरस्टार, 3 साल में Flop हुईं बड़े बजट की ये 12 फिल्में

2020 में दीपिका पादुकोण को JNU में हुए विरोध-प्रदर्शन के दौरान टुकड़े-टुकड़े गैंग के साथ खड़े होने की भारी कीमत चुकानी पड़ी थी। लोगों ने सोशल मीडिया पर दीपिका को बायकॉट करना शुरू कर दिया, जिसका सीधा असर उनकी फिल्म छपाक पर पड़ा। करीब 50 करोड़ में बनी ये फिल्म अपनी लागत भी वसूल नहीं कर पाई थी। 

212

सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद से ही नेपोटिज्म का मुद्दा खूब सुर्खियों में रहा। ऐसे में स्टारकिड्स की ज्यादातर फिल्मों को बायकॉट किया गया। जब आलिया भट्ट की फिल्म सड़क 2 रिलीज हुई तो बायकॉट के चलते फिल्म बुरी तरह पिट गई। लोगों का नेपोटिज्म पर गुस्सा इस कदर था कि ट्रेलर रिलीज होते ही दो दिनों में इसे 5.3 मिलियन डिसलाइक मिले थे। ये ट्रेलर यूट्यूब का दूसरा सबसे ज्यादा डिसलाइक किया गया वीडियो था।

312

1983 के क्रिकेट वर्ल्ड कप पर बनी फिल्म 83 में रणवीर सिंह ने कपिल देव का किरदार निभाया। वहीं उनक पत्नी रोमी देव के रोल में दीपिका पादुकोण थीं। इस मूवी में 1983 वर्ल्ड कप की पूरी टीम तैयार करने के लिए कई कलाकारों को कास्ट किया गया। हालांकि, फिल्म कुछ खास नहीं कर पाई और फ्लॉप रही। फिल्म के डायरेक्टर कबीर खान थे।  

412

अक्षय कुमार, कृति सेनन, जैकलीन फर्नांडीज और अरशद वारसी जैसे स्टार्स से सजी यह फिल्म इसी साल 18 मार्च को रिलीज हुई थी। हालांकि, फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर दम तोड़ दिया। फिल्म के प्रोड्यूसर साजिद नाडियादवाला और डायरेक्टर फरहाद सामजी थे।  

512

टाइगर श्रॉफ, तारा सुतारिया और नवाजुद्दीन सिद्दीकी की मूवी हीरोपंती 2 इसी साल 29 अप्रैल को रिलीज हुई। फिल्म ने टिकट खिड़की पर दम तोड़ दिया और बजट की आधी लागत भी नहीं निकाल सकी। फिल्म के प्रोड्यूसर साजिद नाडियादवाला और डायरेक्टर अहमद खान हैं। 

612

रणवीर सिंह, शालिनी पांडे और बोमन ईरानी की फिल्म जयेशभाई जोरदार 13 मई, 2022 को रिलीज हुई। यह रणवीर सिंह की लगातार दूसरी फिल्म थी, जो डिजास्टर साबित हुई। फिल्म के प्रोड्यूसर आदित्य चोपड़ा जबकि डायरेक्टर दिव्यांग ठक्कर हैं।

712

अक्षय कुमार और मानुषी छिल्लर की फिल्म 'पृथ्वीराज' 3 जून, 2022 को रिलीज हुई। मेकर्स को इस मूवी से बहुत उम्मीदें थीं, लेकिन फिल्म ने बॉक्सऑफिस पर दम तोड़ दिया। फिल्म के प्रोड्यूसर आदित्य चोपड़ा थे, जबकि डायरेक्शन चंद्रप्रकाश द्विवेदी का था। इस मूवी में अक्षय कुमार की एक्टिंग का भी जमकर मजाक उड़ा था।  

812

तापसी पन्नू की फिल्म शाबाश मिठु 15 जुलाई, 2022 को रिलीज हुई। यह फिल्म पूर्व क्रिकेटर मिताली राज की लाइफ पर बेस्ड थी। हालांकि, बॉलवुड में चल रहे बायकॉट ट्रेंड के चलते यह फिल्म भी कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई और फ्लॉप साबित हुई। 

912

रणबीर कपूर, संजय दत्त और वाणी कपूर जैसे स्टार्स से सजी मूवी शमशेरा ने भी टिकट खिड़की पर दम तोड़ दिया। यह मूवी 22 जुलाई, 2022 को रिलीज हुई। फिल्म के प्रोड्यूसर आदित्य चोपड़ा जबकि डायरेक्टर करण मल्होत्रा थे। 

1012

बच्चन पांडे और सम्राट पृथ्वीराज के बाद रक्षा बंधन लगातार अक्षय कुमार क दूसरी फ्लॉप फिल्म साबित हुई। 11 अगस्त, 2022 को रिलीज हुई इस फिल्म में अक्षय कुमार के अलावा भूमि पेडनेकर, शाजिया खतीब, स्मृति श्रीकांत और दीपिका खन्ना ने भी काम किया है। फिल्म के डायरेक्टर आनंद एल रॉय हैं। 

1112

लाल सिंह चड्ढा आमिर खान की लगातार दूसर बड़ी फ्लॉप फिल्म साबित हुई। इससे पहले 2018 में आई ठग्स ऑफ हिंदोस्तां बुरी तरह फ्लॉप रही थी। बता दें कि लोग आमिर खान के कुछ बयानों से बेहद नाराज थे और यही वजह थी कि उनकी फिल्म रिलीज होने से पहले ही सोशल मीडिया पर फिल्म को बायकॉट करने की मांग तेज हो गई थी। 

1212

जॉन अब्राहम, अर्जुन कपूर, दिशा पाटनी और तारा सुतारिया की फिल्म एक विलेन रिटर्न्स 29 जुलाई, 2022 को रिलीज हुई। फिल्म की प्रोड्यूसर एकता कपूर और डायरेक्टर मोहित सूरी हैं। ये फिल्म भी बॉक्सऑफिस पर डिजास्टर साबित हुई।

ये भी देखें : 

आमिर ही नहीं, इन 12 KHAN ने भी लगाया फ्लॉप का अंबार, ये 3 भी हुए टांय टांय फिस्स

Aamir Khan Flop Films: 8 मौके जब आमिर खान की फिल्मों ने पानी तक नहीं मांगा, हुआ बुरा हाल

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories