99 प्रतिशत लोगों को नहीं पता रोटी से जुड़ी ये 1 बात, क्या आपको पता है चपाती-फुल्के से कितनी अलग हैं रोटियां?

Published : Sep 04, 2020, 03:58 PM IST

फूड डेस्क: भारत में चावल और रोटी लगभग हर घर में खाई जाती है। गर्मागर्म नर्म रोटियां खाने में जितना मजा आता है, उतना शायद ही नान या पराठे खाने में आता होगा। भारत में कई लोग रोटी को फुल्का या चपाती भी कहते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि तीनों ही चीजें अलग-अलग हैं? जी हां, रोटी, फुल्का और चपाती ये तीनों गेंहु के आटे से बनी अलग चीजें हैं। 99 प्रतिशत लोग इन्हें एक ही चीज समझने की गलती कर बैठते हैं। आज हम आपकी यही ग़लतफ़हमी दूर करने जा रहे हैं। साथ ही आपको ये भी बताएंगे कि इन तीनों में अंतर क्या है? 

PREV
18
99 प्रतिशत लोगों को नहीं पता रोटी से जुड़ी ये 1 बात, क्या आपको पता है चपाती-फुल्के से कितनी अलग हैं रोटियां?

रोटी, फुल्का और चपाती तीनों ही चीजें गेंहू के आटे से बनती है। लोग इसे एक ही समझने की गलती कर बैठते हैं। लेकिन इनके बीच का फर्क नहीं समझ पाते। कई लोग बनाने फुल्का जाते हैं बना चपाती देते हैं।  

28

कई बार लोग चपाती बनाना चाहते हैं, लेकिन रोटी बना लेते हैं। आज के बाद आपको इन् तीनों के बीच का अंतर समझ आ जाएगा। इसके बाद खाते ही आप बता पाएंगे कि आपने रोटी, चपाती या फुल्का खाया है। 

38

सबसे पहले आपको बताते हैं रोटी के बारे में। जिसे आप तवे पर बनाती है और वो अपने आप फूल जाती है, उसे रोटी कहते हैं। ये पलटते हुए हजी तवे पर फूलती है। 

48

रोटी की दो लेयर आसानी से अलग हो जाती है। ये ज्यादातर थोड़ी मोटी होती है। कपड़े से तवे पर हल्का प्रेस करने पर ही ये फूल जाती है। 

58


अब  बारी आती है चपाती की। जब तवे पर बनाई रोटी फूलती नहीं है, तब वो चपाती कहलाती है। चपाती में दो लेयर को अलग नहीं किया जा सकता। 

68

ज्यादातर शुरुआत में रोटी बनाते हुए लोग चपाती बना डालते हैं। उस समय रोटी को फूलाने का तरीका पता नहीं होता और बन जाती है चपाती। 
 

78

सबसे आखिर में आते हैं फुल्के। तो रोटियों को जहां तवे  फुलाया जाता है वहीं फुल्के को तवे से उतार कर जबरदस्ती फ्लेम पर फुलाते हैं। 

88

यानी गैस की फ्लेम ओर डायरेक्ट रखकर फुलाई रोटी बन जाती है फुल्का। ये  खाने में बेहद नर्म होते हैं और रोटी के मुकाबले पतले होते हैं। 

Food News: Read latest food recipes, healthy food habits for kids and adults in Hindi, Experts tips on healthy food recipes, Cooking articles, Food stories in Hindi online at Asianet News Hindi.

Recommended Stories