फूड डेस्क : 5 दिनों तक चलने वाले महापर्व दिवाली (Diwali 2021) के अगले दिन गोवर्धन (govardhan puja) की पूजा की जाती है। इसे अन्नकूट (annakoot) के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन गोबर के उपले से भगवान कृष्ण, गोवर्धन पर्वत और गायों की प्रतिमा बनाकर उनकी पूजा की जाती है। साथ ही 56 या 108 तरह के पकवानों का भोग लगाया जाता है। इस दिन अन्नकूट की सब्जी बनती है, जिसे सारी सब्जियों को मिलाकर बनाया जाता है। तो आइए आज हम आपको बताते हैं अन्नकूट बनाने की विधि। इसे बनाने के लिए आपको चाहिए-
आलू – 4
बैगन – 3-5
1 छोटी फूल गोभी
सेम – 200 ग्राम
सैगरी – 200 ग्राम
गाजर – 2
मूली – 2
टिन्डे – 4
अरबी – 1
भिन्डी – 12-14
परवल – 4-6
शिमला मिर्च – 2
लौकी – 6 इंच का टुकड़ा
कच्चा केला – 2
कद्दू – छोटा सा टुकडा
टमाटर – 4 -5
अदरक – 4 इंच लम्बा टुकड़ा
हरी मिर्च – 4-6
हरी मैथी – कटी हुई एक छोटी कटोरी
तेल – 6-8 टेबल स्पून
हींग – 4-6 पिंच
जीरा – दो छोटी चम्मच
हल्दी पाउडर – दो छोटी चम्मच
धनियां पाउडर -4 छोटी चम्मच
लाल मिर्च – 3/4 छोटी चम्मच
अमचूर पाउडर – एक छोटी चम्मच
गरम मसाला – 1 छोटी चम्मच
नमक – स्वादानुसार
हरा धनियां
अन्नकूट की सब्जी बनाते समय पवित्रता का विशेष ध्यान रखें। नहा-धोकर खाना बनाएं और सब्जी बनाने के दौरान चप्पल ना पहनें। साथ ही जूठे मसालों का उपयोग ना करें।
27
अन्नकूट बनाने के लिए सबसे पहले सभी सब्जियों को पहले पानी से धो लें और पानी अच्छे से सूखा लें, फिर सभी सब्जियों को एक साइज में काट लें।
37
इसके बाद एक बड़ी कढ़ाई को गैस पर रख के उसमें तेल गर्म होने के बाद जीरा डालकर गर्म कर लें। इसके बाद उसमें कटा हुआ अदरक, हरी मिर्च डालकर हल्का लाल होने तक पका लें। (याद रहे कि हमें अन्य मिक्स वेज की तरह इसमें प्याज या लहसुन नहीं डालना है, क्योंकि भगवान को इसका भोग लगाना है।)
47
अदरक हरी मिर्च पक जानें के बाद इसमें टमाटर डालें और 3-4 मिनट पकने दें। टमाटर जब पक जाए तो सारी सब्जियों को एक साथ डाल दें।
57
अन्नकूट की सब्जी में सिंघाड़ा भी डाला जाता है। आप चाहें तो उबला या कच्चा सिंघाड़ा इसमें डाल सकते हैं। नहीं तो, इस स्टेप को स्किप कर दें।
67
सब्जी डालने के बाद कढ़ाई में सभी मसाले डालें और हल्की आंच पर पकाएं। जरूरत के अनुसार थोड़ा पानी डाल लें। जब सब्जी पूरी पककर तैयार हो जाएं, तो इसमें हरा धनियां और गरम मसाला डालकर रख लें।
77
अब तैयार अन्नकूट की सब्जी का भगवान कृष्ण को भोग लगाएं और फिर सभी को इसे खिलाएं। गोवर्धन पूजा पर भगवान को भोग लगाने से पहले इसे जूठा न करें।
Food News: Read latest food recipes, healthy food habits for kids and adults in Hindi, Experts tips on healthy food recipes, Cooking articles, Food stories in Hindi online at Asianet News Hindi.