Women's Day 2022: वुमेंस डे पर कुकिंग कर महिलाओं को सरप्राइज दे सकते हैं जेंट्स, घर में ऐसे बनाएं नो बेक केक

फूड डेस्क : हर साल 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस (International Women's Day 2022) मनाया जाता है। यह दिन हर महिला के साथ-साथ हर इंसान के लिए खास होता है, क्योंकि उन्हें अपने घर की महिलाओं को स्पेशल फील कराने का एक दिन मिल जाता है। वैसे तो आप कभी भी, किसी भी दिन उनका आभार और सम्मान प्रकट कर सकते हैं। लेकिन वुमेंस डे के दिन आप उनके लिए कुछ स्पेशल बनाकर उन्हें सरप्राइज दे सकते हैं, क्योंकि साल के 365 दिन वह बिना किसी छुट्टी के आपके और आपके परिवार के लिए लगातार खाना बनाती हैं। ऐसे में अगर आप उनके लिए कुछ अलग करना चाहते हैं तो वुमेंस डे पर उनके लिए स्पेशल केक बना सकते हैं। आप सोच रहे होंगे कि केक बनाना तो बड़ी मेहनत का काम है, तो चलिए आज हम आपको बताते हैं इंस्टेंट नो बेक बिस्किट केक (no bake biscuit cake) बनाने की रेसिपी, इसे बनाने के लिए आपको चाहिए-
250 ग्राम ग्लूकोज बिस्कुट या अन्य कुकीज 
80 ग्राम चॉकलेट
½ कप दूध
½ बड़ा चम्मच इंस्टेंट कॉफी
1 बड़ा चम्मच कोको पाउडर

Asianet News Hindi | Published : Mar 7, 2022 4:17 AM IST

111
Women's Day 2022: वुमेंस डे पर कुकिंग कर महिलाओं को सरप्राइज दे सकते हैं जेंट्स, घर में ऐसे बनाएं नो बेक केक

नो बेक बिस्किट केक बनाने के लिए सबसे पहले सभी सामग्री को इकट्ठा कर लें। अब एक मीडियम साइज के केक टिन पर बटर पेपर लगा दें।

211

एक छोटे सॉस पैन में कप पानी डालें और धीमी आंच पर हल्का गर्म करें। याद रखें कि हमें पानी को उबालना नहीं है, बस हल्का गर्म करना है। 
 

311

अब गर्म पानी को एक मीडियम बाउल में डालें। फिर इसमें इंस्टेंट कॉफी का ½ बड़ा चम्मच डालें। इसे अच्छे से मिलाएं और साइड में रख दें।

इसे भी पढ़ें- बैंकॉक घूमने गई और वहां से मिला आइडिया, फिर इस लड़की ने खड़ी कर दी एक अरब डॉलर की कंपनी

ब्यूटी प्रोडक्ट बेचकर कोई बना बिलेनियर, तो कोई है आर्मी में लेफ्टिनेंट जनरल, ये है भारत की 10 स्ट्रांग महिलाएं

411

उसी सॉस पैन में आधा कप दूध डालें। फिर इसमें 1 बड़ा चम्मच कोको पाउडर डालें और इस विस्क की मदद से अच्छी तरह से मिला लें।
 

511

इसके बाद 1 बड़ा चम्मच चीनी डालें। इसकी मात्रा आप अपने हिसाब से कम ज्यादा कर सकते हैं। धीरे-धीरे इस कोको मिश्रण को लगातार चलाते हुए उबाल लें।
 

611

2 से 3 मिनट के बाद, आंच बंद कर दें और सॉस पैन को अपने किचन काउंटरटॉप पर रख दें। कटी हुई चॉकलेट डालें और इसके पिघलने तक मिला लें।

711

अब 1-1 करके पार्ले ग्लूकोज बिस्किट लें और कॉफी के घोल में डुबोएं। यदि ग्लूकोज या मैरी बिस्कुट या डाइजेस्टिव बिस्कुट का उपयोग कर रहे हैं, तो बस एक सेकंड के लिए डुबाएं और जल्दी से हटा दें, नहीं तो ये टूट सकते हैं।

811

फिर बिस्किट को बटर पेपर वाले केक टिन में 1-1 करके जमाते जाएं। पैन के साइज के अनुसार आप 2 से 3 बिस्किट की परतें बना सकते हैं।
 

911

अब आधा चॉकलेट सॉस बिस्किट की परतों के ऊपर डालें और इसे समान रूप से एक स्पैटुला की मदद से धीरे से फैलाएं। इसके बाद कॉफी के घोल में डूबे हुए बिस्किटों की एक-दो लेयर और बनाएं।

1011

आखिर में, बचा हुआ चॉकलेट सॉस डालें और समान रूप से फैलाएं। एक ढक्कन या एल्यूमीनियम फॉयल के साथ कवर करें। फ्रिज में रखें और बिस्किट केक को कम से कम 4 से 5 घंटे के लिए सेट होने दें। आप इसे रात भर फ्रिज में भी रख सकते हैं।

1111

परोसने के लिए तैयार होने पर बटर पेपर के किनारों को ध्यान से उठाएं और बिस्किट केक को ट्रे पर रखकर अपने पसंद की सजावट करें और अपनी लेडी लक को वुमेंस डे पर सरप्राइज करें।

इसे भी पढ़ें- Women's day 2022: वुमेंस डे पर अपने घर की महिलाओं को करवाना है स्पेशल फील, तो उन्हें दें 10 स्पेशल गिफ्ट

जब लोग रिटायरमेंट प्लान करते हैं इस महिला में बिजनेस शुरू किया, 9 सालों में बनी देश की अरबपति बिजनेसवुमन

Share this Photo Gallery
click me!

Latest Videos

Recommended Photos