Shivratri 2022: ना छप्पन भोग- ना महंगी मिठाई, भगवान भोलेनाथ को लगाएं भांग से बनी इन पांच चीजों का भोग

Published : Feb 24, 2022, 09:12 AM IST

फूड डेस्क: महाशिवरात्रि (mahashivratri 2022) का पावन पर्व इस बार 1 मार्च को पड़ रहा है। इस दिन भगवान शिव (lord shiva) की बारात निकाली जाती है और उन्हें तरह-तरह के भोग लगाएं जाते हैं। वैसे तो भगवान शिव केवल को एक लोटा जल और बेलपत्र अर्पित करने से ही वो प्रसन्न हो जाते हैं, लेकिन शिवरात्रि के दिन भगवान को भांग चढ़ाने का भी विशेष महत्व होता है। ऐसी मान्यता है कि भगवान शिव को भांग बेहद प्रिय है और महाशिवरात्रि के मौके पर खासतौर पर इसका भोग लगाया जाता है। तो चलिए आज हम आपको बताते हैं, इससे बनने वाले कुछ खास प्रसाद के बारे में, जिसे भोग स्वरूप आप भोलेनाथ अर्पित कर सकते हैं...

PREV
16
Shivratri 2022: ना छप्पन भोग- ना महंगी मिठाई, भगवान भोलेनाथ को लगाएं भांग से बनी इन पांच चीजों का भोग

कैसे बनती है भांग
भांग के पौधे की पत्तियों से बनाया जाने वाला पत्तियों का पेस्ट भांग कहलाता है, जिसे खाने से नशा होता है। वैज्ञानिक रूप से भांग खाने से डोपामीन हार्मोन का स्तर बढ़ जाता है, जिसे हमे खुशी का अहसास होता है। भांग का दवा के रूप में भी इस्तेमाल किया जाता है, लेकिन अधिक मात्रा में इसका सेवन करने से दिमाग ठीक से काम करना बंद कर सकता है और इसकी लत आपको पड़ सकती है, इसलिए शिवारात्रि या होली पर इसका सेवन भोग स्वरूप कम मात्रा में ही करें।

26

भांग मालपुआ
मालपुआ भगवान शिव को बहुत पसंद होता है। शिवरात्रि के दिन गुड़ से बना पुआ, हलवा और कच्चे चने का भोग भोलेनाथ को जरूर लगाया जाता है। ऐसे में अगर इस बार आप शिवरात्रि पर मालपुआ बनाने चाहते हैं, तो उसमें थोड़ा सा भांग का पाउडर मिला दें। इससे मालपुए का स्वाद भी बढ़ जाएगा और भोग में भांग भी शामिल हो जाएगी।

36

भांग ठंडाई
शिवरात्रि के मौके पर ठंडाई जरूर बनाई जाती है। अगर आप इसे घर में बनाना चाहते हैं, तो दूध, चीनी, बादाम, काजू, पिस्ता, सौंफ, खसखस, इलायची और केसर को अच्छे से पकाकर इसमें 1 चम्मच भांग का पेस्ट मिला दिया जाए तो भांग वाली ठंडाई तैयार हो जाएगी।

ये भी पढ़ें- Mahashivratri 2022: इन देवता के नाम पर है गुजरात का ये प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग, 10 टन है इसके शिखर का भार

46

भांग लस्सी
ठंडाई के अलावा आप भांग की लस्सी भी बना सकते हैं। इसके लिए आप आधा किलो दही में थोड़ा दूध, चीनी और 1 चम्मच के करीब भांग पाउडर मिला दें और मथनी से या मिक्सी में इसको अच्छे से मिक्स कर लें और अपने पसंद के नट्स डालकर भगवान भोलेनाथ को इसका भोग लगाएं।

56

भांग के पकौड़े
शिवरात्रि पर अगर आप कुछ नमकीन बनाने का सोच रहे हैं, तो इस दिन आप भांग के पकौड़े ट्राई कर सकते हैं। इसके लिए बेसन और सब्जियों को मिलाकर बनने वाले नॉर्मल पकौड़ों में आपको थोड़ी सी भीगी हुई भांग मिला दें और पकौड़ों को तेल में तल लें। भोग के लिए पकौड़े बनाते समय इसमें प्याज-लहसुन नहीं डालें।

66

भांग की बर्फी
शिवरात्रि के मौके पर भांग खाने की प्रथा है। ऐसे में आप घर पर आसानी से भांग की बर्फी भी बना सकते हैं। इसके लिए मावा को अच्छे उसे भूनें। इसमें घी, भांग, बादाम पाउडर और चीनी डालकर अच्छी तरह से पका लें और ठंडा होने पर एक प्लेट में जमाकर इसकी बर्फी काट लें। 

ये भी पढ़ें- Mahashivratri 2022: अरब देश के रेगिस्तान में है ये प्राचीन शिव मंदिर, गुजरात से है इसका खास कनेक्शन

Mahashivratri 2022: जब किस्मत न दें साथ तो करें शिवपुराण में बताए ये आसान उपाय, दूर हो सकता है आपका बेडलक

Mahashivratri 2022: ज्योतिष और तंत्र-मंत्र उपायों के लिए खास है महाशिवरात्रि, इस दिन करें राशि अनुसार ये उपाय

Food News: Read latest food recipes, healthy food habits for kids and adults in Hindi, Experts tips on healthy food recipes, Cooking articles, Food stories in Hindi online at Asianet News Hindi.

Recommended Stories