खानी है मसालेदार सब्जी और खत्म हो गए हैं प्याज? इन Tricks से व्रत-त्योहार में बनाएं बिना प्याज की गाढ़ी ग्रेवी

Published : Jan 18, 2021, 01:09 PM IST

फूड डेस्क: भारत में लोग खाने-पीने के काफी शौक़ीन हैं। यहां के लोग मसालेदार खाना पसंद करते हैं। बात अगर सब्जियों की करें, तो बेहद गाढ़ी और चटपटी ग्रेवी ही लोगों को पसंद आती है। सब्जियों की ग्रेवी में लगभग हर जगह प्याज का इस्तेमाल किया जाता है। भारतीय खाने में प्याज का बहुत बड़ा रोल है। लेकिन कई बार ऐसी स्थिति आ जाती है जब आपके घर में सब्जी बनाने के दौरान पता चलता है कि प्याज तो है ही नहीं? ऐसे में लोग परेशान हो जाते हैं कि आखिर बिना प्याज के ग्रेवी कैसे बनेगी? आज हम इसी समस्या का समाधान लेकर आए हैं। अगर घर में प्याज खत्म हो गई है तो इन ट्रिक्स के जरिये आप बना सकते हैं रेस्त्रां स्टाइल गाढ़ी ग्रेवी। व्रत-त्योहार में भी आप इन तरीकों से बिना प्याज के ग्रेवी बना सकते हैं। 

PREV
17
खानी है मसालेदार सब्जी और खत्म हो गए हैं प्याज? इन Tricks से व्रत-त्योहार में बनाएं बिना प्याज की गाढ़ी ग्रेवी

बिना प्याज के लिए अगर आपको सब्जी की ग्रेवी गाढ़ी बनानी है तो इसके लिए आप दही का इस्तेमाल कर सकते हैं। 

27

ग्रेवी को गाढ़ी करने के लिए आप टमाटर की ग्रेवी में थोड़ी सी मूंगफली मिला दें। इस पेस्ट को भी प्याज की जगह अगर ग्रेवी में यूज किया जाए, तो सब्जी बेहद टेस्टी बनती है। 

37

कई रेस्त्रां में सब्जी की ग्रेवी गाढ़ी करने के लिए बादाम या काजू का इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन इसे ज्यादा हेल्दी नहीं माना जाता। 

47

आप चाहें तो सब्जी में टमाटर की ग्रेवी डालने के बाद उसमें थोड़ा आटा या मैदा मिला दें। लेकिन मैदा या आटा मिलाने से पहले उसे हल्का भून लें। इसके बाद उसे ग्रेवी में मिलाएं। 

57

अगर आपको सब्जी की गाढ़ी ग्रेवी चाहिए  तो आप उसमें तुरई, गिलकी या गोभी को उबालकर डाल दें। ग्रेवी टेस्टी भी हो जाएगी और काफी पौष्टिक भी। 

67

आप चाहें तो सब्जी में दो चम्मच भुना बेसन पानी में मिलकर भी डाल सकते हैं। इससे भी सब्जी काफी थिक हो जाती है। 

77

ग्रेवी को गाढ़ा करने के लिए आप ब्रेड क्रम्ब्स का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके अलावा आप चाहें तो आलू को कद्दूकस कर ग्रेवी में मिला दें। वो गाढ़ी हो जाएगी। 

Food News: Read latest food recipes, healthy food habits for kids and adults in Hindi, Experts tips on healthy food recipes, Cooking articles, Food stories in Hindi online at Asianet News Hindi.

Recommended Stories