फ्रिज में आटा गूंथ कर रखना सही या गलत, कई लोगों को आजतक नहीं पता इस सवाल का सही जवाब

Published : Oct 15, 2020, 04:07 PM ISTUpdated : Oct 15, 2020, 04:08 PM IST

फ़ूड डेस्क: 16 अक्टूबर को दुनिया में वर्ल्ड फ़ूड डे (World Food Day) मनाया जाता है। पहले के समय में लोग घरों में अलग-अलग तरह की डिशेज बनाते थे। लेकिन आज के समय में लोग काफी बिजी हो गए हैं। उनके पास समय की कमी हो गई है। और अगर समय है भी तो वो आलसी हो गए हैं। ऐसे में आपने कई लोगों को अपने फ्रिज में आटा गूंथकर रख देते हैं। जब उन्हें रोटी बनाने का मन होता है, वो इसी आटे को थोड़ी देर पहले रूम टेम्परेचर पर ले आते हैं और फिर उसी से रोटी बना लेते हैं। ये तरीका आसान तो लगता है लेकिन क्या आपको पता है ऐसा करना आपके स्वास्थ्य के लिए बिल्कुल भी सही नहीं है। फ्रिज में रखे आटे की रोटी खाना आपके लिए कई तरह की परेशानियां ला सकता है। आइये आपको बताते हैं फ्रिज में रखे आटे की रोटियां आपके लिए कैसे नुकसानदायक है... 

PREV
18
फ्रिज में आटा गूंथ कर रखना सही या गलत, कई लोगों को आजतक नहीं पता इस सवाल का सही जवाब

आज के समय में आपको कई घरों की फ्रिज में गूंथा हुआ आटा मिल जाएगा। लोग समय बचाने के लिए पहले ही आटा गूंथ लेते हैं और फ्रिज में स्टोर कर लेते हैं। लेकिन ये अच्छी आदत नहीं है। 

28

फ्रिज में रखे आटे की रोटी शरीर के लिए काफी नुकसानदायक होती है। इससे शरीर में कई तरह की बीमारियां हो सकती है। ऐसे में आटा गूंथने से बचा थोड़ा समय आपकी सेहत को लंबे समय तक प्रभावित कर सकता है। 

38

जब हम आटे में पानी मिलाते हैं तब उसके अंदर कुछ केमिकल बदलाव आते हैं। ऐसे में अगर तुरंत उसकी रोटी बनाकर खा लिया जाए, तो उससे सेहत पर कोई बुरा प्रभाव नहीं पड़ता।  
 

48

लेकिन जैसे ही उस आटे को हम फ्रिज में रख देते हैं, वैसे ही फ्रिज के भी हानिकारक गैस उस आटे में प्रवेश कर जाते हैं। इस आटे की रोटी को खाने से कई तरह की बीमारियां हो सकती हैं। 

58

गूंथे हुए आटे में बैक्टीरिया जल्दी पनपते हैं। ऐसे में लंबे समय तक रखे आटे के अंदर तो काफी बैक्टीरिया पनप जाते हैं। जब इनसे बनी रोटी खाई जाती है तब सेहत को नुकसान पहुंचता है। 

68

गेंहू को मोटा अनाज भी कहा जाता है। इसे पचने में समय लगता है। ऐसे में जिन्हें कब्ज की बीमारी है, उन्हें तो ऐसे आटे की रोटी कतई नहीं खानी चाहिए। इससे कब्ज की समस्या बढ़ जाती है। 

78

हेल्थ न्‍यूट्रिशनिस्‍ट मिस प्रीति त्यागी के अनुसार गूंथा हुआ आटा स्वास्थ्य के लिए बिलकुल सही नहीं होता। चाहे आप इसे एयर टाइट कंटेनर में ही क्यों ना रख दें? अगर आपको पेट की समस्या है तो ऐसा बिलकुल ना करें। 

88

रोटी बनाने से ठीक पहले आटे को गूंथे  और कोशिश करें कि रोटियों को गर्म-गर्म ही खा लें। यही रोटी खाने का सबसे सही तरीका है। 

Food News: Read latest food recipes, healthy food habits for kids and adults in Hindi, Experts tips on healthy food recipes, Cooking articles, Food stories in Hindi online at Asianet News Hindi.

Recommended Stories