Published : Dec 31, 2021, 11:20 AM ISTUpdated : Dec 31, 2021, 12:45 PM IST
फूड डेस्क : नए साल (New Year 2022) की पार्टी करने के लिए कोई घर पर प्लान कर रहा है, तो कोई होटल जाने की तैयारी में है। हालांकि, कोई भी न्यू ईयर पार्टी (New Year Party) बिना अल्कोहल (Alcohol) के पूरी नहीं होती है। शराब के साथ उसके साथ स्नैक या फिर हमें हम जिसे चखना (party snacks) कहते हैं, उसकी भी कई सारी वैरायटी होती है। कोई शराब के साथ काजू खाना पसंद करता है, तो किसी को पकोड़े खाना बहुत पसंद है। लेकिन आज हम आपको बताते हैं, ऐसी 7 डिश, जो रेगुलर चखने से बहुत अलग है और सभी को बहुत पसंद भी आती है...
ड्रिंक्स के साथ स्नैक में चिली गार्लिक पोटैटो बेहद लाजवाब लगते हैं। ये डिश बच्चों को भी बहुत पसंद आती है। ऐसे में आप अपनी न्यू ईयर पार्टी में इसे जरूर शामिल करें। आप फ्रोजन चिली गार्लिक पोटैटो रख सकते हैं या फिर आलू, लहसुन, चिली फ्लेक और कॉर्न फ्लोर से इसे आसानी से बना सकते हैं।
27
चिकन टिक्का नॉनवेज प्रेमियों की सबसे पसंदीदा चिकन डिशों में से एक है। इसे बनाने के लिए मेरीनेटेड चिकन को ग्रिल करके या तंदूर में सेक कर सर्व करें।
37
यह स्नैक न्यू ईयर पार्टी के लिए शानदार विकल्प है। आप इस लजीज स्नैक को घर पर बना सकते हैं। इसके लिए मोजरेला चीज के स्लाइस को कॉर्न फ्लोर के बैटर में डिप कर ब्रेड क्रम्ब्स लगाकर डीप फ्राई कर लें।
47
बच्चों से लेकर बड़ों तक को पोटैटो स्माइली बहुत पसंद आती है। इसे आप स्टोर से खरीदकर झटपट फ्राई करके ग्रेस्ट को दे सकते है या फिर घर पर भी इसे बना सकते हैं।
57
ड्रिंक्स के साथ फिश फिंगर्स कमाल लगती है। इसमें मछली के बोनलेस स्ट्रिप्स को मसाला मिश्रण में मैरीनेट किया जाता है। फिर अंडे और ब्रेड क्रम्ब्स में लेपटकर डीप फ्राई किया जाता है।
67
फ्रेंच फ्राई भला किसे पसंद नहीं है? यह क्लासिक आलू स्नैक सभी पार्टी के लिए हमारा पसंदीदा चखना होता है। इस स्नैक को खरीदने के लिए पैसे खर्च करने के बजाय, हम इसे घर पर आसानी से बना सकते हैं। इसके लिए आलू को काटकर कॉर्नफ्लोर डस्ट कर हमें डीप फ्राई करना होता है।
77
चिकन नगेट्स भी एक क्लासिक पार्टी स्नैक है, जो सभी को बहुत पसंद आता है। आप बाहर से इसका पैकेट लाने की जगह इसे आसानी से घर पर बना सकते हैं। इसके लिए चिकन के बोनलेस पीस को मैदा में लपेट लें। फिर इसे अंडे में डुबाएं, उसके बाद ब्रेड के चूरे में लपेटे और डीप फ्राई कर लें।
Food News: Read latest food recipes, healthy food habits for kids and adults in Hindi, Experts tips on healthy food recipes, Cooking articles, Food stories in Hindi online at Asianet News Hindi.