सिर्फ 5 मिनट में झटपट बनाएं गुजराती डिश खांडवी, ना पड़ेगी कढ़ाई की जरूरत ना ही खूब देर तक चलाने की

Published : Sep 29, 2021, 10:30 PM IST

फूड डेस्क: भागदौड़ भरी जिंदगी में हर कोई चाहता है इजी और फास्ट लाइफ और जब खाना बनाने की बात हो, तो महिलाओं के लिए सबसे ज्यादा टेंशन इसी बात की होती है कि खाना बनाने में समय कौन बर्बाद करें, इसलिए वह कुकिंग शॉर्टकट्स ढूंढती हैं कि कैसे झटपट हम डिफरेंट वैराइटी वाला फूड बना सकें। ऐसे में आज हम आपके लिए लेकर आए हैं गुजरात की फेमस डिश खांडवी (khandvi)। जो आप सिर्फ 5 मिनट में तैयार कर सकते हैं। जी हां, इस डिश को आप माइक्रोवेव (microwave) की मदद से सिर्फ 5 मिनट में बना सकते हैं, तो चलिए आपको बताते हैं इस बेहतरीन डिश को बनाने की रेसिपी- 3/4 कप बेसन 3/4 कप दही 1/4 टीस्पून अदरक पेस्ट 1/4 टीस्पून हरी मिर्च पेस्ट 1/4 टीस्पून हल्दी पाउडर एक चुटकी हींग पानी जरूरत के अनुसार

PREV
16
सिर्फ 5 मिनट में झटपट बनाएं गुजराती डिश खांडवी, ना पड़ेगी कढ़ाई की जरूरत ना ही खूब देर तक चलाने की

माइक्रोवेव में खांडवी बनाने के लिए माइक्रोवेव को प्रीहीट करने के लिए रख दें। इसके साथ ही एक बर्तन में दही, बेसन, अदरक का पेस्ट, हरी मिर्च पेस्ट, हल्दी पाउडर और नमक डालकर अच्छी तरह से फेंट लें।

26

अब बेसन के घोल को माइक्रोवेव सेफ बाउल में डालकर इसे लगभग 5 मिनट के लिए माइक्रोवेव करने के लिए रख दें। ध्यान रहे कि 2-3 मिनट में बीच-बीच में एक बार चला लें।

36

5 मिनट बाद बाउल को माइक्रोवेव से निकाल लें और एक थाली को तेल लगाकर चिकना कर लें और मिश्रण इसपर फैला दें। याद रहें कि हमें बैटर को एक सामन रूप से फैलाना है।

46

4-5 मिनट बाद मिश्रण ठंडा होकर जम जाएगा। अब जमी हुई परत को चाकू से चौड़ी पट्टियों में काट लें और पट्टियों को गोल फोल्ड करके रोल तैयार कर लें।

56

अब इसमें तड़का लगाने के लिए एक छोटे माइक्रोवेव सेफ बाउल में तेल, राई, हींग और करी पत्ता डालकर 1-2 मिनट माइक्रोवेव कर लें। इसके बाद इस तड़के को खांडवी पर डाल दें।

66

तैयार है झटपट माइक्रोवेव में बनने वाली इंस्टेंट खांडवी। इसे नारियल के चूरे और हरे धनिये से गार्निश कर चटनी के साथ सर्व करें।

Food News: Read latest food recipes, healthy food habits for kids and adults in Hindi, Experts tips on healthy food recipes, Cooking articles, Food stories in Hindi online at Asianet News Hindi.

Recommended Stories