फूड डेस्क : 26 नवंबर को दूध निर्माता वर्गीज कुरियन (Verghese Kurien) की जयंती (100th birth anniversary) मनाई जाती है। इस बार वर्गीज कुरियन की 100वीं जयंती है। आज वो हमारे बीच नहीं है, लेकिन उन्हें पूरे देश में 'मिल्कमैन ऑफ इंडिया' (Milkman of India) के नाम से जाना जाता है। उनका जन्म 26 नवंबर 1921 को केरल के कोझिकोड में एक सीरियाई क्रिस्चन परिवार में हुआ था। साल 2012 में 90 साल की उम्र में उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया था। आइए उनकी जयंती पर हम आपको बताते हैं, उनकी कंपनी अमूल के 10 सबसे फनी और वायरल एड्स (Amul famous ads)...
देश के सबसे मशहूर डेयरी ब्रांड अमूल की नींव 1946 में गुजरात के आणंद में रखी गई थी। त्रिभुवनदास पटेल इसके संस्थापक चेयरमैन बने। को-ऑपरेटिव सोसाइटी आगे चलकर अमूल डेयरी के नाम से मशहूर हुई।
210
KDCMPUL की शुरुआत सिर्फ 2 ग्रामीण को-ऑपरेटिव सोसाइटी से हुई। जिसमें छोटे-छोटे किसान 1-1, 2-2 लीटर दूध देते थे। धीरे-धीरे और किसान इससे जुड़ते गए और 1948 तक 432 किसान अपना दूध इस डेयरी में देने लगे।
310
1949 में जब वर्गीज कुरियन इससे जुड़े, तो अमूल कंपनी सफलता की सीढ़ी चढ़ती गई और बहुत जल्द देश का दूध बन गया। इसकी एक टैगलाइन भी है Amul The taste of India.
410
आजकल हम घरों में दूध की जगह कई बार मिल्क पाउडर का यूज करते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं, सबसे पहले मिल्क पाउडर कब बनाया गया था? बता दें कि 1955 में दुनिया में पहली बार भैंस के दूध का पाउडर बनाने की प्रकिया शुरू हुई। कैरा डेयरी में अक्टूबर 1955 में यह प्लांट लगाया गया। यह अमूल की बहुत बड़ी सफलता थी।
510
अमूल को अमूल नाम ही क्यों दिया गया? दरअसल, डॉक्टर कुरियन KDCMPUL को कोई सरल और आसान उच्चारण वाला नाम देना चाहते थे। कर्मचारियों ने अमूल्य नाम सुझाया, जिसका मतलब अनमोल होता है। बाद में अमूल नाम चुना गया।
610
ये कंपनी अपने दूध, बटर, घी और अन्य मिल्क प्रोडक्ट के अलावा अपने विज्ञापन के लिए भी मशहूर है। अमूल के एड्स में दिखाई देने वाली क्यूट सी गर्ल भी अब 55 साल की हो गई हैं। उनका जन्म 1966 में हुआ था।
710
अमूल के कई विज्ञापन प्रेरणा देने वाले और लोगों को प्रोत्साहित करने वाले होते हैं। जब भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी ने भारत को वर्ल्ड कप की ट्रॉफी दिलवाई थी, तो उनका एक पोस्टर अमूल ने बनाया था।
810
2001 में आई करण जौहर की फिल्म कभी खुशी कभी गम की सफलता को देखते हुए अमूल ने एक पोस्टर बनाया था। जिसमें लिखा था कभी ब्रेड कभी बन...
910
अमूल के कुछ ऐसे विज्ञापन हैं जिन पर कई लोगों ने आपत्ति जताई है। ब्रिटेन के अधिकारियों ने लंदन हवाईअड्डे पर भारतीय महिलाओं के वर्जनिटी टेस्ट करने की घटना के बाद अब तक का सबसे विवादास्पद अमूल बटर विज्ञापन शायद यही था। हालांकि, विरोध के बाद अमूल विज्ञापन माफी मांगते हुए एक और बिलबोर्ड लेकर आया।
1010
आज अमूल देशभर में 1.5-2 करोड़ से ज्यादा दूध उत्पादक अमूल से जुड़े हुए है और ये दूध उत्पादक देशभर में 1 लाख 44 हजार से ज्यादा डेयरी को-ऑपरेटिव सोसाइटियों के जरिए अमूल तक अपना दूध पहुंचाते हैं। करोड़ों लोग इस दूध का इस्तेमाल करते हैं। अमूल की 22 स्टेट मार्केटिंग फेडरेशन करोड़ों लोगों तक उसका दूध पहुंचाती हैं।
Food News: Read latest food recipes, healthy food habits for kids and adults in Hindi, Experts tips on healthy food recipes, Cooking articles, Food stories in Hindi online at Asianet News Hindi.