फूड डेस्क: भारत में लगभग हर इंसान चाय (Tea) पीता है। गली-नुक्कड़ से लेकर आप किसी के घर चले जाएं, तो स्वागत चाय से ही किया जाएगा। यहां कई तरह की चाय आपको मिल जाएगी। अदरक-इलायची से लेकर नींबू तक की चाय यहां पी जाती है। लेकिन कई लोग ऐसे भी हैं, जो चाय को स्वास्थ्य के लिए बुरा मानकर इससे परहेज करते हैं, क्योंकि इसमे चीनी होती है। आपको बता दें कि चाय पीने के कई सारे फायदे हैं जो शायद ही आप जानते होंगे। तो आइए आज हम आपको बताते हैं चाय पीने के फायदों (health benefits of tea) के बारे में और कैसे आपको हेल्दी चाय बनानी चाहिए...
डॉक्टर्स की मानें तो चाय में कैफीन होता है, जिससे इंसान को स्वास्थ्य से जुड़ी कई परेशानियां होती है। हालांकि, कैफीन और टैनिन शरीर में फुर्ती का अहसास करवाते हैं। आप अगर चाय बनाने की रेसिपी में थोड़ा बदलाव कर दें तो चाय की चुस्की के साथ आप अच्छी सेहत भी पा सकते हैं।
28
अगर हम अपनी रोज की मॉर्निंग टी में अदरक, लौंग और कालीमिर्च डालकर पीए, तो इसमें मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट्स इम्यून सिस्टम सही रखने में मदद करते है और ये चाय हमें कई बीमारियों से बचाती है।
38
ठंड क मौसम में अक्सर लोग सर्दी और जुखाम से परेशान रहते हैं। ऐसे में इससे बचने के लिए चाय बनाने के बाद उसमें एक चुटकी नमक डालकर पीया जाए, तो हर तरह के इन्फेक्शन सें आपकी रक्षा करती है।
48
चाय में मौजूद अमीनो-एसिड दिमाग को ज्यादा अलर्ट और शांत रखता है। स्ट्रेस को कम करने के लिए भी चाय पीने की सलाह दी जाती है। रिसर्च में यह बात भी सामने आई है कि चाय कैंसर, हाई कॉलेस्ट्रॉल, एलर्जी, लिवर और दिल की बीमारियों में फायदेमंद मानी जाती है।
58
चाय पीने से कब्ज की समस्या भी दूर हो जाती है। इसके लिए बस चाय में बटर मिलाकर पीना चाहिए। दरअसल, बटर पाचन तंत्र को लुब्रीकेट करता है, जिससे कब्ज की दिक्कत दूर हो जाती है।
68
पीरियड्स के दौरान अक्सर महिलाओं को पेट में बहुत दर्द होता है। ऐसे में आप चाय पीकर इस दर्द से राहत पा सकते है। इसके लिए बस आप चाय बनाते समय थोड़ी सी सौंफ भी डाल दें। पीरियड्स के दिनों में चाय में सौंफ मिलाकर पीने से दर्द कम होता है।
78
चाय में मौजूद फ्लोराइड हड्डियों को मजबूत करता है और दांतों में कीड़ा लगने से भी रोकता है। इसके साथ ही चाय एंटी एजिंग का काम भी करता है। इतना ही नहीं चाय में एंटीजेन होते हैं जो एंटी-बैक्टीरियल क्षमता प्रदान करते हैं।
88
चाय सेवन से अल्जाइमर रोग और अन्य न्यूरोडीजेनेरेटिव रोग से बचा जा सकता है। अगर आप रोज एक कप ब्लैक टी पीते हैं तो डिमेंशिया और अल्जाइमर होने का खतरा कम होता है।
Food News: Read latest food recipes, healthy food habits for kids and adults in Hindi, Experts tips on healthy food recipes, Cooking articles, Food stories in Hindi online at Asianet News Hindi.