अभी तक आप गलत तरीके से नहाते आए हैं, हो सकती है गंभीर बीमारी, एक्सपर्ट ने बताया कितनी देर-कैसे नहाएं?

Published : Sep 11, 2021, 02:39 PM ISTUpdated : Sep 11, 2021, 03:57 PM IST

नई दिल्ली. शरीर की साफ-सफाई के लिए नहाना बहुत ही जरूरी काम माना जाता है। हर कोई नहाता है। लेकिन कम ही लोगों को पता होगा कि नहाने के भी क्या नियम होते हैं? नहाते वक्त क्या ध्यान रखने की जरूरत है? इतना ही नहीं, नहाने में कितना समय लगाना चाहिए? क्या आज से पहले आपने कभी इन सवालों के बारे में सोचा था। शायद नहीं, लेकिन इनके जवाब जानकर आप अपने शरीर को नहाने के बाद फ्रेश रख सकते हैं। इतना ही नहीं, नहाने के नियम-कायदों को जानकर शरीर को सही से साफ किया जा सकता है। कितने देर तक नहाना सही माना जाता है...?   

PREV
16
अभी तक आप गलत तरीके से नहाते आए हैं, हो सकती है गंभीर बीमारी, एक्सपर्ट ने बताया कितनी देर-कैसे नहाएं?

क्या आप उन लोगों में से हैं जो जल्दी नहाते हैं। या कहें शॉवर लेते हैं। डेली स्टार की एक रिपोर्ट में एक्सपर्ट के हवाले से बताया गया है कि अगर आप 5 मिनट से कम शॉवर लेते हैं तो आप अपने शरीर को सही तरीके से साफ नहीं कर रहे हैं।

26

एक्सपर्ट ने कहा कि 5 मिनट से भी कम का समय आपके शरीर को साफ करने के लिए पर्याप्त नहीं है। इससे ज्यादा समय देना चाहिए। सही से शरीर की सफाई नहीं करने पर ये बैक्टीरिया या फंगल इंफेक्शन का कारण बन सकता है। 

36

इतना ही नहीं, हाल के आंकड़े बताते हैं कि अधिकांश लोग रोज नहीं नहाते हैं। ये भी खतरनाक है। यूके में अधिकतर लोग सवाल पूछते हैं कि कितनी बार नहाना चाहिए। ये सवाल हर महीने हजारों बार लोग सर्च करते हैं। एक्सपर्ट ने अब इसका भी जवाब दिया है। 

46

फैबुलस के मुताबिक, एक्सपर्ट अब्बास कनानी ने कहा, लगभग 8 से 10 मिनट तक नहाना सही है। इतना समय आपकी स्किन को हाइड्रेट करने और साफ करने के लिए पर्याप्त समय होता है। यह भी पता चला है कि बहुत देर तक नहाने से आपकी स्किन का नेचुरल ऑयल निकल सकता है और स्किन सूख सकती है। 

56

नहाते समय शरीर के हर अंग को साफ करने के मामले में एक्सपर्ट ने कहा कि अगर आप शॉवर लेते हैं तो शरीर के हर हिस्से को धोना चाहिए। अगर पैरों की ठीक से सफाई नहीं की जाती है तो इससे फंगल इंफेक्शन हो सकता है। अब्बास ने कहा, नहाते वक्त कई लोग पीठ ठीक से साफ नहीं करते हैं, जबकि ऐसा नहीं करना चाहिए। 
 

66

इतना ही नहीं हॉट स्टीम शॉवर कई बार फायदा से ज्यादा नुकसान कर सकता है। स्ट्रैटम क्लीनिक में कन्सल्टेंट डॉक्टर साशा ढोत ने बताया, बहुत गर्म पानी में नहाने से बचना चाहिए। इससे स्किन ड्राइ हो सकती है। सूजन भी हो सकता है। इसके बजाय गुनगुने पानी से नहाना चाहिए, क्योंकि ठंडा पानी शारीरिक और मानसिक रूप से ज्यादा राहत पहुंचाता है। 

ये भी पढ़ें- 

सड़क पर सोना-ठेले वालों से मांगकर खाना, ये कोई आम महिला नहीं बल्कि 10 साल सीएम रहे शख्स की साली है

Taliban का बदला: Amrullah के भाई को नंगा कर कोड़ों से मारा, फिर गला काटा, मरने के बाद भी मारते रहे गोलियां

9/11 अटैक के बाद कौन था वो शख्स, जिसने जॉर्ज बुश के कान में कहें 4 शब्द और बदल गई दुनिया की तस्वीर

Recommended Stories