हेल्थ डेस्क. कोरोनाकाल में (covid-19) अपनी इम्यूनिटी (immunity) को बढ़ाने के लिए लोगों ने सबसे ज्यादा आयुर्वेदिक दवाओं का सहारा लिया। जिसमें गिलोय एक रामबाण है, जिसने कोरोना के प्रभाव को कम करने में करोड़ों लोगों की मदद की। आयुर्वेद में गिलोय को त्रिदोष नाशक कहा गया है, यानी गिलोय के सेवन से कफ, पित्त और वात संबंधी सभी परेशानियां दूर होती हैं। गिलोय में काफी मात्रा में एंटी ऑक्सीडेंट तत्व पाए जाते हैं। इसमें मलेरिया और दूसरे बुखार से बचाव करने का गुण भी है। गिलोय के सेवन से शरीर को काफी एनर्जी मिलती है। यह इम्यून सिस्टम को बूस्ट करता है। साथ ही ये वजन कम करने में ही लाभकारी है। आइए आज आपको बताते हैं, गिलोय के 5 हेल्थ बेनेफिट्स...
गिलोय में एंटीऑक्सीडेंट, एंटी-इंफ्लेमेटरी और कैंसर रोधी गुण पाए जाते हैं। इसके साथ ही इसमें गिलोइन नाम का ग्लूकोसाइड, पामेरिन, टीनोस्पोरिन, टीनोस्पोरिक एसिड मौजूद होता है, जो हमारे स्वास्थ्य के लिए लाभकारी है। इसमें आयरन, फॉस्फोरस, कॉपर, कैल्शियम, जिंक, मैगनीज जैसे पोषक तत्व भी मिलते हैं।
27
गिलोय के पौधे में एडिपोनेक्टिन और लेप्टिन शामिल हैं, जो हमारे शरीर में वजन, वृद्धि, विकास और अन्य चीजों को नियंत्रित करते हैं। इनके साथ, गिलोय हमारे शरीर को डिटॉक्स करने का भी काम करता है जिससे वजन कम हो सकता है।
37
डॉक्टर्स के अनुसार, गिलोय एक ऐसा पौधा है जो प्रतिरक्षा या इम्यूनिटी को बढ़ाता है। यह एक एंटीऑक्सिडेंट पावरहाउस है जो मुक्त कणों से लड़ता है और आपकी कोशिकाओं को स्वस्थ रखता है। साथ ही कोरोना समेत कई बीमारियों से बचने में आपकी मदद करता है। गिलोय टॉक्सिक को हटाने, ब्लड को साफ करने में सहायता करता है।
47
गिलोय ब्लड शुगर लेवल कम करने के लिए एक नेचुरल तरीका है। यदि आपको डायबिटीज है, तो गिलोय के रस की कुछ बूंदें इसे कंट्रोल करने में आपकी मदद कर सकती हैं। हालांकि, इसे अपनी डाइट में शामिल करने से पहले आपको डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए। डॉक्टर्स का कहना है कि, गिलोय एक हाइपोग्लाइकेमिक एजेंट के रूप में कार्य करता है और मधुमेह के इलाज में मदद करता है।
57
गिलोय पाचन में सुधार और आंत संबंधी समस्याओं के इलाज में बहुत फायदेमंद है। इसके लिए आप गिलोय के रस को अंवाला के रस में मिलाकर पीएं।
67
यह एक ऐसा पेय पदार्थ है, जो तनाव से निपटने में भी मदद कर सकता है। मानसिक स्वास्थ्य, याददाश्त में सुधार के लिए इसे अन्य जड़ी-बूटियों के साथ जोड़ा जा सकता है और इसे एकाग्रता बढ़ाने के लिए जाना जाता है।
77
वजन घटाने के लिए खाली पेट गिलोय का रस थोड़ी मात्रा में पिएं। इसके अलावा आप तीन-चार बड़े चम्मच गिलोय के रस को एलोवेरा जूस या पानी के साथ मिला कर पी सकते हैं। इसे सुबह सबसे पहले खाली पेट पीना चाहिए। याद रखें कि नियमित मात्रा में ही इसका सेवन करें।
Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.