हेल्थ डेस्क : कोरोनावायरस का Omicron वैरिएंट पूरी दुनिया में तेजी से फैल रहा है। हाल ही में भारत में भी जिन 2 मरीजों में कोविड -19 (Covid 19) की पुष्टि हुई है। इनकी रिपोर्ट पॉजिटव आने के बाद से ही इन्हें ओमीक्रोन (Omicron) संक्रमित बताया जा रहा है। हालांकि, स्वास्थ्य मंत्रालय ने लोगों से ना घबराने की अपील करते हुए सुरक्षा का पूरा ध्यान रखने की सलाह दी है। लेकिन अभी भी लोगों के मन से कई सवाल उठ रहे है कि, Omicron Variant क्या है, इसके लक्षण क्या है और यह अन्य दो वैरिएंट से कैसे अलग है? तो चलिए हम आपको बताते हैं, कि भारत में ओमिक्रॉन के पहले मरीज में क्या लक्षण दिखें और इससे आप कैसे अलर्ट हो सकते हैं...
कर्नाटक में देश के पहले 2 ओमिक्रोन संक्रमित मिलने के बाद शुक्रवार सुबह सिंगापुर और ब्रिटेन से तमिलनाडु (Tamilnadu) पहुंचे एक बच्चे सहित दो इंटरनेशनल एयर पैसेंजर भी कोरोना संक्रमित पाए गए है। इनकी रिपोर्ट पॉजिटव आने के बाद से ही इन्हें ओमीक्रोन संक्रमित बताया जा रहा है।
28
ओमीक्रोन वैरिएंट के लक्षणों की बात की जाए तो एक्सपर्ट्स का कहना है कि इस वैरिएंट के लक्षण बहुत गंभीर नहीं हैं। जिसके चलते अधिकतर लोगों को इसका पता नहीं चल पाता है और संक्रमण आसानी से फैल सकता है। इसके माइल्ड लक्षणों में सिरदर्द और थकान शामिल है।
38
साउथ अफ्रीका के डॉक्टर्स का कहना है कि पहले वैरिएंट की तरह इसमें संक्रमित लोगों को स्वाद या गंध का नुकसान नहीं होता है। उन्हें हल्की खांसी हो सकती है।
48
वहीं, भारत में कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्री डॉ के. सुधाकर का कहना है, 'अभी यह नहीं कहा जा सकता है कि ओमिक्रोन कैसे फैलता है? जिन लोगों में ये वैरिएंट मिला है, इनमें कोई बड़ी दिक्कत नहीं पाई गई है। जैसा कि हमने डेल्टा वैरिएंट में सांस लेने जैसी गंभीर समस्या देखी थी, ओमिक्रोन में फिलहाल कोई ऐसा लक्षण नहीं देखा गया है।'
58
अगर आपको ओमिक्रोन वैरिएंट का कोई भी लक्षण नजर आए तो कोविड नियमों का पहले करते हुए तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें और खुद को आइसोलेट कर लें। जिससे ये वायरस दूसरे लोगों में ना फैल सकें।
68
ओमिक्रोन से बचने के लिए सबसे पहले आपको कोविड-19 वैक्सीन की दोनों डोज लगा होना चाहिए। हाल ही में इजरायल ने कहा था कि फाइजर वैक्सीन ओमीक्रोन के खिलाफ 90% प्रभावी है, जबकि जिन्होंने बूस्टर लिया है उनके लिए फाइजर 93% तक प्रभावी है। रिपोर्ट के मुताबिक, ओमिक्रोन की लोगों को संक्रमित करने की क्षमता डेल्टा की तुलना में 1.3 गुना अधिक है। लेकिन लक्षण कम गंभीर हैं।
78
इससे बचाव के लिए पहले की ही तरह सामाजिक दूरी का पालन करें और बार-बार हैंड सैनिटाइजर का इस्तेमाल करें। सार्वजनिक जगहों पर जाने से पहले डबल मास्क का प्रयोग करें। जरूरी नहीं हो तो घर से कम से कम बाहर निकलें।
88
ऑफिस, मॉल, घर या अन्य जगह पर पर्याप्त वेंटीलेशन होना जरूरी है, ताकि वायरस हवा से एक-दूसरे में ट्रांसमिट ना हो पाए। याद रखें कि जिस दौर से हम कुछ महीनों पहले गुजरे थे, वैसे स्थिति दोबारा ना आए, इसलिए आपको सतर्क रहने की बहुत जरूरत है।
Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.