जस्टिनियन प्लेग
JUSTINIAN PLAGUE महामारी छठी शताब्दी में आई थी, जिससे पूरी दुनिया लगभग 4 साल तक प्रभावित रही थी। कहा जाता है कि जस्टिनियन प्लेग महामारी के चलते दुनिया के करीब 10 फीसदी लोगों की जान चली गई थी। इस महामारी ने एशिया, नॉर्थ अफ्रीका, अरब और यूरोप में सबसे ज्यादा कहर बरपाया था। उस वक्त के शहंशाह जस्टिनियन भी इस बीमारी से ग्रसित हो गए थे। हालांकि, उनकी जान बच गई थी, इसलिए इस बीमारी का नाम जस्टिनियन प्लेग पड़ा।