31 मई के बाद क्या? लॉकडाउन 5.0 की आहट, जानिए 1 जून से क्या-क्या छूट संभव

नई दिल्ली. देश में जारी कोरोना संकट को रोकने के लिए लॉकडाउन का चौथा चरण लागू किया गया है। जिसकी मियाद 31 मई को पूरी हो रही है। जिसके बाद अब लॉकडाउन 5.0 को लेकर चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। हालांकि सरकार की तरफ से अभी इस पर कोई बयान नहीं आया है। 31 मई को मन की बात कार्यक्रम है, उसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लॉकडाउन 5.0 पर भी बोल सकते हैं। इसमें ज्यादातर चीजों को खोलने की कोशिश हो सकती है। लॉकडाउन 5.0 में क्या छूट मिल सकती हैं देखिए...

Asianet News Hindi | Published : May 28, 2020 12:03 PM IST / Updated: May 28 2020, 07:43 PM IST

18
31 मई के बाद क्या? लॉकडाउन 5.0 की आहट, जानिए 1 जून से क्या-क्या छूट संभव

11 शहरों पर होगा फोकस
कोरोना लॉकडाउन 5.0 मुख्य तौर पर 11 शहरों पर फोकस होगा। इसमें दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु, पुणे, ठाणे, इंदौर, चेन्नै, अहमदाबाद, जयपुर, सूरत और कोलकाता। देश के ये 11 वे शहर हैं जहां कोरोना के सबसे अधिक मरीज हैं और देश के आर्थिक शहरों में शामिल हैं।  

28

स्कूल खोलने की नहीं होगी इजाजत 
कोरोना के संकट को देखते हुए स्कूल खुलना फिलहाल मुश्किल दिख रहा है। 15 जून तक स्कूलों और कॉलेजों को बंद ही रखा जा सकता है। वैसे भी राज्य सरकारें कह चुकी हैं कि स्कूल गर्मी की छुट्टियों के बाद ही खुलेंगे।
 

38

शुरू हो सकती है मेट्रो
रेलवे और घरेलू फ्लाइट को सरकार पहले ही शुरू कर चुकी है। मेट्रो सर्विस को भी एक जून से दोबारा शुरू किया जा सकता है। वहीं अंतर्राष्ट्रीय उड़ानों पर प्रतिबंध जारी रह सकता है। 

48

खोले जा सकते हैं मंदिर 
धार्मिक स्थानों को खोला जाए या नहीं यह फैसला राज्य सरकारों पर छोड़ा जा सकता है। कर्नाटक सरकार ने पहले ही पीएम मोदी को पत्र लिखकर 1 जून से धार्मिक स्थानों को खोलने की इजाजत मांगी है।

58

जिम और शॉपिंग मॉल खुल सकते हैं
सैलून के बाद मोदी सरकार जिम और शॉपिंग मॉल्स को खोलने का फैसला राज्य सरकार पर छोड़ सकती है। हालांकि, कंटेनमेंट जोन में इन्हें खोलने की छूट मुमकिन नहीं। दिल्ली समेत कुछ जगहों को छोड़कर बाकी जगहों पर सूलन खुल रहे हैं। 

68

लॉकडाउन 5.0 पर गृह मंत्रालय ने क्या कहा था?
गृह मंत्रालय ने कल एक रिपोर्ट में लॉकडाउन-5 को लेकर किए गए दावों और कयासों को खारिज कर दिया था। मंत्रालय ने कहा था कि इस रविवार को 'मन की बात' कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लॉकडाउन-5 की घोषणा को लेकर किए जा रहे तमाम दावे केवल कयास हैं।

78

कैबिनेट सचिव ने राज्यों के साथ की मीटिंग
कैबिनेट सचिव ने राज्यों के मुख्य सचिवों के साथ आज बैठक की है, जिसमें उन्होंने लॉकडाउन को बढ़ाने पर सुझाव मांगे हैं। इससे पहले 17 मई को भी कैबिनेट सचिव राजीव गाबा ने राज्यों के शीर्ष अधिकारियों के साथ चर्चा की थी। इस दौरान राज्यों को ट्रेनों को चलाने की अनुमति देने से जुड़ी चर्चा हुई थी और कोरोना के संकट को लेकर राज्यों के किए जा रहे प्रयासों पर समीक्षा की गई थी। तब लॉकडाउन का चौथा चरण 31 मई तक बढ़ाने का फैसला लिया गया था।

88

देश में कोरोना की स्थिति
देश में कोरोना के 1,58,930 मरीज हो चुके हैं। इसमें से 4540 संक्रमित मरीजों की मौत हो चुकी है। 67901 लोग ठीक हो चुके हैं। अभी भी देश में 86 हजार से ज्यादा एक्टिव मरीज हैं। महाराष्ट्र में कोरोना के सबसे ज्यादा 56 हजार केस हैं। इसके बाद तमिलनाडु मे 18 हजार, दिल्ली में 15 हजार, गुजरात में 15 हजार और राजस्थान में 7 हजार केस हैं।

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos