3 बीवियां पहले से फिर भी फंसाया उर्वी को, बाद में दे दी बेरहम मौत, कांड सुन उठता एक ही सवाल- कब थमेगा लव जिहाद

बूंदी (bundi).राजस्थान के बूंदी शहर की रहने वाली 26 वर्षीय उर्वी की लाश ब्रिज में लटकी मिलने के मामले में पुलिस ने खुलासा करते हुए उसके लिव इन साथी और हत्या के आरोपी रियाज को अरेस्ट कर लिया है (rajasthan news)। इस मामले में पुलिस ने हत्या में शामिल आरोपी को दोस्त को भी गिरफ्तार किया है। दोनों ने मर्डर को अंजाम देने के बाद बॉडी ले जाकर ब्रिज में लटका दी थी। घटना के बाद मां रोते हुए  एक ही बात कह रही है कि आरोपी को फांसी से कम सजा ना हो।

Sanjay Chaturvedi | Published : Dec 23, 2022 7:32 AM IST / Updated: Dec 23 2022, 01:29 PM IST

17
3 बीवियां पहले से फिर भी फंसाया उर्वी को, बाद में दे दी बेरहम मौत, कांड सुन उठता एक ही सवाल- कब थमेगा लव जिहाद

बूंदी शहर की रहने वाली उर्वी की नवी मुंबई में हत्या कर दी गई। रियाज नाम के एक लड़के के साथ वह लिव इन में रह रही थी और शादी करने के सपने देख रही थी। नवी मुंबई पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। रियाज और उसके साथी इस्माइल को अरेस्ट कर लिया गया है। 

27

 अपनी 26 साल की बेटी उर्वी को खोने वाली उसकी मां रुक्मणी का आंसू पांच दिन से सूखे नहीं हैं। हर कुछ देर में मां जोर जोर से रोती है। पूरे परिवार में सन्नाटा पसरा हुआ है। रोते  रोते बेटी की फोटो हाथ में लेती है और फिर से रोने लगती है।

37

उर्वी के भाई आयुष का कहना है कि मां की हालात खराब होती जा रही है। मां का कहना है कि उसने धोखे से मेरी बेटी को फंसाया और फिर मार डाला। पीड़िता मां बोली जिसने मेरी बेटी की हत्या की है उसे फांसी से कम सजा नहीं हो।

यह भी पढ़े- राजस्थान की लड़की की लाश मुंबई में ब्रिज से लटकी मिली, होटल में रियाज से मिली और फिर मौत...

47

मुंबई से वापस बूंदी लौटे उर्वी वैष्णव के भाई आयुष ने बताया कि रियाज कुछ दिन पहले उर्वी के परिवार से मिलने के लिए मुंबई से बूंदी आया था। उस समय उर्वी भी साथ थी। रियाज चार दिनों तक बूंदी रहा और फिर चला गया। इस बारे में हाल ही मे उर्वी के परिवार ने खुलासा किया है। परिवार के लोग अब मुंबई जाने की तैयारी कर रहे हैं। 

57

आयुष ने बताया कि 13 दिसम्बर को बहन रियाज के साथ कार में होटल जाने के लिए गई थी। वह वहां वेटर थी और अन्य काम भी देखती थी। रियाज भी उसके साथ वहीं काम करता था। आयुष को मुंबई पुलिस ने बताया कि रियाज पहले से शादीशुदा था। उसके तीन पत्नियां थीं।

67

 पुलिस ने बताया मृतका के भाई को बताया कि आरोपी चाहता था कि वह उर्वी के साथ लिव इन में रहता रहे। शायद उर्वी को पता नहीं था कि रियाज के तीन पत्नियां है। रियाज दबाव बना रहा था बिना शादी साथ रहने का जबकि उर्वी शादी करने की इच्छा रखती थी। इसलिए आरोपी ने उसे मारने का प्लान बनाया और हत्या कर दी।

77

मामले की जांच कर रही मुंबई पुलिस ने बताया कि मृतका की बॉडी के पास एक चप्पल बरामद हुई। जिसमें शोरूम का नाम लिखा था। पुलिस ने वहां पहुंच कर शोरूम का CCTV देखा तो युवती के साथ रियाज दिखा। पुलिस ने उसे अरेस्ट कर पूछताछ की तो उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया। इसमें उसके साथी को भी पकड़ा गया है। दिल्ली श्रद्धा हत्याकांड हो चाहे झारखंड का रिबिका पहाड़िया हत्याकांड या फिर नवी मुंबई उर्वी हत्याकांड हो। इन सबको पढ़ने के बाद  मन में एक ही ख्याल आता है कि देश में कब बंद होगा लव जिहाद।

Share this Photo Gallery
click me!

Latest Videos

Recommended Photos