हनीमून छोड़कर ड्यूटी पर लौटा डॉक्टर कपल, दुल्हन ने परंपरा तोड़कर उतारा शादी का चूड़ा और मंगलसूत्र

बीकानेर, राजस्थान. बात जब देश की हो, तो परंपराएं भी आड़े नहीं आतीं। इस डॉक्टर दुल्हन ने भी कोरोना संक्रमण से लोगों की जान बचाने वर्षों से चली आ रही शादी के बाद की एक परंपरा को तोड़ दिया। वो जैसे ही शादी करके लौटी..शादी का चूड़ा..मंगलसूत्र उतारकर ड्यूटी पर लौट आई। यह हैं डॉ. अनिसा सिंह। एनस्थीसिया की सेकंड इयर रेजीडेंट डॉ. अनिसा ने पीबीएम हॉस्पिटल के सर्जरी रेजीडेंट डॉ. साहिल मिढ़ा से शादी की है। यह कपल 19 मार्च को शादी करके घर लौटा था। 22 मार्च को जनता कर्फ्यू लगाया गया। इसके बाद लॉक डाउन हो गया। लिहाजा, डॉ. अनिसा को लगा कि उन्हें ड्यूटी पर लौट आना चाहिए। इस बीच हॉस्पिटल में सामान्य सर्जरी बंद की दी गई थी। सभी डॉक्टरों को कोरोना की रोकथाम में लगा दिया गया। डॉ. अनिसा की ड्यूटी कोरोना पॉजिटिव मरीजों के आईसीयू वार्ड में लगाई गई। जब इसका पता डॉ. अनिसा के घरवालों को लगा, तो वे चिंतित हो उठे। दरअसल, पंजाबी परंपरा के अनुसार सवा साल तक दुल्हन शादी का चूड़ा नहीं उतारती। गहने पहनकर भी आईसीयू में दाखिल नहीं हो सकते डॉक्टर। लेकिन डॉ. अनिसा ने घरवालों को समझाया कि देश से बड़ी सेवा कोई नहीं। इसके बाद उन्होंने अपनी ड्यूटी ज्वाइन कर ली।

Asianet News Hindi | Published : Apr 11, 2020 5:16 AM IST / Updated: Apr 11 2020, 10:50 AM IST

16
हनीमून छोड़कर ड्यूटी पर लौटा डॉक्टर कपल, दुल्हन ने परंपरा तोड़कर उतारा शादी का चूड़ा और मंगलसूत्र
डॉ. अनिसा और साहिल दोनों कोरोना संक्रमण के मरीजों का इलाज कर रहे हैं। दम्पती ने कहा कि ड्यूटी पूरी होने के बाद 14 दिनों तक दोनों को होम क्ववारेंटाइन रहना होगा। डॉ. साहिल को अपनी पत्नी पर गर्व है।
26
यह तस्वीर जयपुर की है। कोरोना को हराने सोशल डिस्टेंसिंग का पालन बहुत जरूरी है।
36
यह तस्वीर जयपुर की है। कोरोना संक्रमण से बचने लोग घरों में कैद हो गए हैं। दुकानों पर ताला है और बाजार सूने पड़े हैं।
46
यह तस्वीर जयपुर की है। लॉक डाउन का पालन कराने पुलिस मुस्तैदी से ड्यूटी कर रही है।
56
यह तस्वीर पुष्कर स्थित ब्रह्माजी के मंदिर की है। लॉक डाउन के चलते मंदिर में सन्नाटा पसरा हुआ है।
66
यह तस्वीर अजमेर की है। लॉक डाउन का ऐसे ही पालन करने से कोरोना को हराया जा सकेगा।
Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos