आरोपी सीमा ने माना कि सुशील उसे वैवाहिक संबंध बनाने का दबाव बना रहा था। जबकि उसे मर्दों में कोई रुचि नहीं है। इसी वजह से वो गौना कराकर ससुराल जाना नहीं चाहती थी। जब सुशील जिद पर अड़ा, तो उसने हत्या करने का प्लान बनाया। सीमा अपनी बहनों में सबसे छोटी है। वो वेटनरी नर्स है। अभी वो एक जगह नौकरी कर रही थी। बड़ी बहन बबीता एएनएम के बाद बीए कर रही थी। साथ ही वो नौकरी भी करती है। प्रियंका ने बीए किया है। हैरानी की बात यह है कि सीमा की दोनों बहनें भी अपने पति को छोड़कर अलग रह रही थीं।