कौन है ये लड़की जिस पर गर्व करतें है दो राज्यों के लोग, अब पूरा इंडिया करेगा सैल्यूट...देखिए तस्वीरें

जोधपुर. महाराष्ट्र के सातेलाव की रहने वाली दिशा कासट भारतीय वुमन क्रिकेट टीम में सिलेक्ट हुई है। जब भी दिशा बल्लेबाजी करती है तो महाराष्ट्र को भी गर्व होता है क्योंकि दिशा मूल रूप से राजस्थान की ही रहने वाली है। हाल ही में वह राजस्थान के जोधपुर जिले के एक सामाजिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आई। दरअसल दिशा जोधपुर के ओसिया इलाके के माहेश्वरी समाज से है। यहीं से दिशा का परिवार महाराष्ट्र गया था।

Arvind Raghuwanshi | Published : Jan 3, 2023 7:31 AM IST

15
 कौन है ये लड़की जिस पर गर्व करतें है दो राज्यों के लोग, अब पूरा इंडिया करेगा सैल्यूट...देखिए तस्वीरें

दिशा ने बताया कि उनके दादा तिंवरी मथानिया के रहने वाले थे। पिता दीपक नौकरी की तलाश में महाराष्ट्र के जलगांव जिले के छोटे से गांव सातेलाव में शिफ्ट हो गए। छोटी सी उम्र में दिशा जब क्रिकेट देखती तो उसका भी क्रिकेट खेलने का मन होता। लेकिन लड़की होने के चलते उसके घर वाले उसे ज्यादा बाहर नहीं जाने देते। ऐसे में दिशा गली में ही लड़कों के साथ क्रिकेट खेलती थी।

25


दिशा ने बताया कि जिस गांव में वह रहती थी वहां की आबादी महज 7000 से भी कम है। जब लड़कियों के साथ क्रिकेट खेलती तो लोग भी कहते रहते कि घर में ही रहो बैडमिंटन खेल लो टेनिस खेलने क्या लड़कों का गेम खेल रही हो। लेकिन दिशा को तो उन लड़कों के साथ ही खेलने में मजा आता था। 

35

दिशा ने बताया कि जैसे-जैसे उम्र में बड़ी हुई वैसे ही मेरी मां, मेरे क्रिकेट खेलने के खिलाफ हो गई। लेकिन मुझे तो हर हाल में क्रिकेट खेलना था। ऐसे में मैंने एक एकेडमी भी ज्वाइन की। इसके बाद खेलते खेलते इतना शौक हुआ कि पता ही नहीं कब क्रिकेटर बन गई।

45

दिशा ने बताया कि उन्होंने खेलने के साथ अपनी पढ़ाई भी जारी रखी। दिशा ने हरमनप्रीत कौर जैसे खिलाड़ियों को देखकर खुद को इंप्रूव किया। इतना ही नहीं उन्होंने महेंद्र सिंह धोनी से भी सीखा कि आखिरकार प्रेशर में भी वह हंसकर कैसे खेल लेते हैं। दिशा का मानना है कि लड़कियों को स्पोर्ट्स में आगे जाना चाहिए उनके लिए बहुत स्कोप है।

55

दिशा के रिकॉर्ड की बात करें तो उसने अब तक रायपुर में खेली गई वुमेन्स चैलेंजर ट्रॉफी में हाईएस्ट रन बनाए थे। इसके पहले वह भारतीय महिला क्रिकेट टीम में 2021 में सिलेक्ट हुई। इसके पहले कई राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता में भी दिशा खेल चुकी है।

Share this Photo Gallery
click me!

Latest Videos

Recommended Photos