देवर ने प्रेग्रेंट भाभी के सीने में मारी गोली, सास दूसरे बेटे के साथ भी शारीरिक संबंध बनाने को कहती थी

Published : Mar 09, 2021, 05:07 PM ISTUpdated : Mar 09, 2021, 05:10 PM IST

श्रीगंगानगर. राजस्थान के श्रीगंगानगर से एक दिल दहला देने वाला सनसनीखेज मामला सामने आया है। जिसके बाद से इलाके में दहशत का माहौल बन गया। देवर ने अपनी सगी प्रेग्रेंट भाभी के सीने में गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। हैरान की बात यह है कि आरोपी ने पुलिस को बयान देते हुए कहा कि मृतका ने खुद अपने ऊपर गोली चलाकर सुसाइड की किया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जटु गई है।  

PREV
15
देवर ने प्रेग्रेंट भाभी के सीने में मारी गोली, सास दूसरे बेटे के साथ भी शारीरिक संबंध बनाने को कहती थी


दरअसल, यह दर्दनाक घटना श्रीगंगानगर जिले के जवाहर नगर थाना क्षेत्र के रविदास नगर की है। मृतका की पहचान पल्लवी छाबड़ा के तौर पर हुई है, वह पांच महीने की गर्भवती थी। उसकी शादी 11 महीने पहले हुई थी। मृतका के पिता ने ससुराल वालों पर कई संगीन आरोप लगाए हैं, जिन्हें जानकर पुलिस भी हैरान है।

25


शुरुआती जांच में सामने आया है कि जिस वक्त इस घटना को अंजाम दिया गया, उस दौरान देवर के अलावा पल्लवी की सास भी मौजूद थी। सास और बूह के बीच मामूली बात पर बहस हो रही थी, जिस पर देवर को इतना गुस्सा आया कि उसने पल्लवी के सीने मार दी। आनन-फानन में ससुराल वाले उसे खून से लथपथ  हालत में अस्पताल लेकर  गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

35


पड़ोसियों ने गोली की आवाज सुनकर पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने फिलहाल पल्लवी की सास और देवर को हिरासत में ले लिया है, जबकि मृतका का पति कुछ दिन पहले ही अन्य मामले में गिरफ्तार है। (प्रतीकात्मक फोटो)

45


मृतका पल्लवी के पिता ने पुलिस को बताया कि उन्होंने अपनी हैसियत से ज्यादा बेटी के ससुरालवालों को दहेज दिया था। ताकि उनकी बेटी को वह खुश रखें। शादी के कुछ दिन बाद ही पल्लवी के ससुर का निधन हो गया। बस इसी बात को लेकर वह बेटी को अपशगुनी बताते हुए उस पर जुल्म ढहाना शुरू कर दिया। (प्रतीकात्मक फोटो)

55


सास आए दिन पल्लवी के साथ मारपीट करने लगी और दहेज के लिए ताने देती। पल्लवी की सास उसे देवरों के साथ शारीरिक संबंध बनाने का दवाब डालती थी। वह कहती थी कि तेरे आज से दो दो पति हैं, तू दोनों के पास सोया कर। (प्रतीकात्मक फोटो)

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories