अजमेर के रहने वाले हैं Twitter के नए CEO Parag Agrawal, सालों छोटे से किराए के घर में रहे, जानें पूरा सफर

Published : Nov 30, 2021, 05:44 PM ISTUpdated : Nov 30, 2021, 05:52 PM IST

अजमेर (राजस्थान). सोशल मीडिया से लेकर टीवी चैनल पर इस वक्त  भारतीय मूल के पराग अग्रवाल (Parag Agrawal) की ही चर्चा हो रही है। क्योंकि उनको ट्विटर का नए सीईओ बनाया गया है। जैक डोर्सी (Jack Dorsey) के इस्तीफा देने के बाद सोमवार को माइक्रोब्लॉगिंग कंपनी के बोर्ड ने कंपनी के सीटीओ (मुख्य प्रौद्योगिकी अधिकारी) पराग को नया सीईओ चुना है। पराग को बधाई देने वालों का तांता लगा है, हर कोई गूगल पर उनके बारे में सर्च कर यही जानना चाहता है कि आखिर पराग अग्रवाल हैं कौन हैं और भारत में कहां के रहने वाले हैं। आइए बताते हैं आखिर कौन हैं  ट्विटर का नए सीईओ...  

PREV
16
अजमेर के रहने वाले हैं Twitter के नए CEO Parag Agrawal, सालों छोटे से किराए के घर में रहे, जानें पूरा सफर

दरअसल,  पराग और उनका परिवार मूलत: राजस्थान का रहने वाला है। उनका जन्म  1984  में अजमेर के जवाहरलाल नेहरू अस्पताल (JLN) में हुआ था। कई सालों तक उनका पूरा परिवार जिसमें  माता-पिता और दादा-दादी धानमंडी और खजाना गली में बने एक किराए के मकान में रहते थे। मालिक व पड़ोसियों के मुताबिक पराग के दादाजी मुनीम का काम करते थे। उनके परिवार ने बहुत संघर्ष किया है।

26

बता दें कि पराग अग्रवाल के माता-पिता उनके साथ अभी अमेरिका में रहते हैं। खबर सामने आई है कि उनके माता-पिता मंगलवार को अजमेर पहुंच जाएंगे। अग्रवाल समाज के लोग 4 दिसंबर को उनके परिवार का भव्य स्वागत करेंगे। जैसे ही अजमेर के लोगों को पता चला कि पराग अग्रवाल ट्विटर के नए सीईओ बन गए हैं तो रिश्तेदारों और परिजनों में खुशी की लहर दौड़ गई। उनके जानने वाले एक दूसरे को बधाई दने लगे।

36

पराग अग्रवाल के पिता रामगोपाल अग्रवाल मुंबई में बीएमआरसी में नौकरी करते थे। इसलिए वह मुंबई में भी उनका रहना हुआ है। यहीं से उन्होंने अपनी स्कूली और कॉलेज की पढ़ाई की हुई है। वह आईआईटी बॉम्बे (IIT Bombay) के छात्र रह चुके हैं। हालांकि इसके बाद उन्होंने अमेरिका की स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी से अपनी पढ़ाई पूरी की। इसके बाद उन्होंने मैसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉ

46

पराग ने साल 2011 में ट्विटर को ज्वॉइन किया था। इससे पहले वह याहू और माइक्रोसॉफ्ट जैसी दिग्गज कंपनियों के साथ काम कर चुके थे।  ट्विटर में उन्हें अक्टूबर 2017 में कंपनी का मुख्य प्रौद्योगिकी अधिकारी (सीटीओ) बनाया था। 

56

ट्विटर के नए सीईओ पराग अग्रवाल की पत्नी का नाम विनीता अग्रवाल है। दोनों ने अक्टूबर 2015 में सगाई करने के बाद जनवरी 2016 में शादी की थी। फिलहाल पराग पत्नी के साथ कैलिफॉर्निया के सैन फ्रांसिस्को में रहते हैं। उनको एक बेटा भी है जिसका नाम अंश है।

66

बता दें कि पराग की पत्नी विनीता भी उनके साथ विदेश में पढ़ी हुई हं। विनीता ने इंस्टिट्यूट ऑफ हारवर्ड एंड एमआईटी से जेनेटिक बेसिस ऑफ कॉमन डिसीज की पढ़ाई की है। उन्होंने कोल्ड स्प्रिंग हार्बर लैबोरेटरी एंड लॉरेंस लीवमोर नेशनल लैबोरेटरी से कॉम्प्यूटेशनल रिसर्च भी किया है।

Recommended Stories