सेक्स नहीं करने के भी होते हैं साइड इफेक्ट्स, लंबे समय से नहीं बनाया फिजिकल रिलेशन तो होने लगेगी ये समस्याएं

रिलेशनशिप डेस्क : सेक्स शब्द का इस्तेमाल करना या उसके बारे में बात करना हमारे समाज में अच्छा नहीं माना जाता है, लेकिन यह हमारे समाज की सबसे अहम जरूरतों में से एक है, क्योंकि इससे ही हम समाज को आगे बढ़ा सकते हैं। सिर्फ सामाजिक रूप से ही नहीं बल्कि शारीरिक रूप से भी सेक्स बहुत आवश्यक होता है, क्योंकि अगर लंबे समय तक दो लोग शारीरिक संबंध ना बनाए तो उनके शरीर पर कई गंभीर प्रभाव भी पड़ने लगते हैं। ऐसा हम नहीं कह रहे बल्कि नेशनल सेंटर फॉर बायोटेक्नोलॉजी इंफॉर्मेशन की एक स्टडी में बताया गया है कि लंबे समय तक सेक्सुअल रिलेशन नहीं बनाने से शरीर पर क्या असर पड़ता है...

Deepali Virk | Published : Jan 8, 2023 5:54 AM IST

17
सेक्स नहीं करने के भी होते हैं साइड इफेक्ट्स, लंबे समय से नहीं बनाया फिजिकल रिलेशन तो होने लगेगी ये समस्याएं

क्या कहती है स्टडी 
नेशनल सेंटर फॉर बायोटेक्नोलॉजी इंफॉर्मेशन यानी कि एनसीबीआई में एक अध्ययन हुआ जिसमें 17744 लोगों ने हिस्सा लिया। जिसमें से 15.2% पुरुष और 26.7% महिलाएं थी, जिन्होंने 1 साल तक सेक्सुअल रिलेशन नहीं बनाया और 8.7% पुरुष और 17.5% महिलाओं ने 5 साल तक सेक्स नहीं किया था। जिसके कारण उनके शरीर पर कई प्रभाव पड़ते नजर आए। हम आपको बताते हैं कि लंबे समय तक सेक्स नहीं करने से शरीर को क्या समस्याएं होने लगती हैं।

27

स्ट्रेस बढ़ना
रिसर्च के मुताबिक जिन पार्टनर्स के बीच हेल्दी सेक्सुअल रिलेशनशिप रहता है तो उनका मेंटल स्ट्रेस भी कम होता है। यह आपके मूड को खुश करने का काम करते हैं और आपके दिमाग को भी एक्टिव रखते हैं। लेकिन जो लोग लंबे समय तक सेक्स नहीं करते उनके टच स्टारवेशन में कमी आ जाती है और से मेंटल स्ट्रेस भी बढ़ने लगता है।
 

37

ब्लड प्रेशर बढ़ना 
जी हां, ब्लड प्रेशर बढ़ना भी सेक्स नहीं करने के परिणाम स्वरूप हो सकता है। दरअसल, जब आपका मेंटल स्ट्रेस बढ़ता है तो इससे ब्लड सर्कुलेशन पर असर पड़ता है और ब्लड प्रेशर भी अनियमित हो जाता है।

47

एंजाइटी की समस्या 
अध्ययन में यह भी खुलासा हुआ कि जिन लोगों ने लंबे समय तक सेक्स नहीं किया उनमें एंजाइटी और तनाव की समस्या ने भी जन्म ले लिया।

57

मेमोरी लॉस
कुछ अध्ययनों से पता चला है कि जो लोग अक्सर सेक्स करते हैं उनकी याददाश्त बेहतर होती है। दरअसल, सेक्स आपके मस्तिष्क को न्यूरॉन्स विकसित करने और बेहतर काम करने में मदद कर सकता है। इसके विपरीत जो लोग नियमित सेक्स नहीं करते उनकी मेमोरी कम होती है।
 

67

प्रोस्टेट कैंसर
पुरुषों के लिए वे कितनी बार सेक्स करते हैं, प्रोस्टेट कैंसर की संभावना से जुड़ा हो सकता है। 30,000 पुरुषों पर हुए एक अध्ययन के मुताबिक जिन लोगों ने महीने में औसतन 21 बार से अधिक सेक्स किया था, उनके जीवनकाल में प्रोस्टेट कैंसर की संभावना कम थी।

77

इम्यूनिटी कम करें
नियमित सेक्स आपके शरीर को बीमारी से लड़ने में मदद कर सकता है, इसलिए इसे कम बार करने से अधिक सर्दी और इम्यूनिटी कम हो सकती हैं। एक अध्ययन के मुताबिक, जो प्रति सप्ताह एक से दो बार सेक्स करते हैं, उनमें एक निश्चित एंटीबॉडी (इम्युनोग्लोबुलिन ए) का उच्च स्तर दिखाया गया था जो आपकी इम्यूनिटी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। 

और पढ़ें: ब्लैक डायरी: पत्नी के फोन पर मैसेज देखकर हिल गया पति, 20 साल की शादी का हुआ 'बुरा अंजाम'

नए साल के मौके पर मंगाई थी बिरयानी, खाने के बाद 20 साल की लड़की की हुई मौत, जानें क्या होता है फूड प्वाइजनिंग

 

Share this Photo Gallery
click me!

Latest Videos

Recommended Photos