Year Ender 2022 : साउथ की इन फिल्मों ने लूटा बॉक्स ऑफिस, 6 मूवी ने कमाए 4 हज़ार करोड़ रुपए

एंटरटेनमेंट डेस्क, Year Ender 2022 : इस साल 2022 में  'केजीएफ-2' और 'आरआरआर'  जैसी साउथ फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त सफलता हासिल की है। प्रत्येक ने 1000 करोड़ रुपये से अधिक का कलेक्शन किया है। 'केजीएफ2' ने केजीएफ का रिकॉर्ड तोड़ दिया है, ये अब तक की सनसनीखेज कन्नड़ फिल्म बन गई है। फिल्म के हिंदी संस्करण ने कथित तौर पर 430 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की है । साउथ फिल्म इंडस्ट्री के कई टॉप एक्टर पैन इंडिया स्टार का दर्जा प्राप्त कर चुके हैं। देखें 2022 की वो 6 साउथ फिल्में जिन्होंने बॉक्स ऑफिस पर अपना परचम लहरा दिया है...

Rupesh Sahu | Published : Dec 10, 2022 7:41 PM IST

16
Year Ender 2022 : साउथ की इन फिल्मों ने लूटा बॉक्स ऑफिस, 6 मूवी ने कमाए 4 हज़ार करोड़ रुपए

Yearender 2022 :  2022 बस 20 दिनों में बीत जायेगा । ये साल बीते दो वर्षों की अपेक्षा बेहतर बीता है। इसने फिल्म इंडस्ट्री को वापस जिंदा किया है। वहीं ये साल भले ही बॉलीवुड के लिए फीका रहा हो लेकिन साउथ इंडस्ट्री ने  साल 2022 में बॉक्स ऑफिस पर कमाल कर दिया है।

26

केजीएफ 2
'केजीएफ' के बाद 'केजीएफ चैप्टर 2' ने कई रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। प्रशांत नील के निर्देशन में बनी इस फिल्म में साउथ के सुपरस्टार यश ने अपनी दमदार अदायगी से फैंस को मुरीद बना लिया है। ने तो सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए. 100 करोड़ के बजट में बनी 'केजीएफ 2'  ने तकरीबन 1,200 करोड़ की कमाई की है। 
 

36

आरआरआर
एसएस राजामौली की फिल्म 'आरआरआर' ने कमाई के मामले में कई रिकॉर्ड ध्वस्त  कर दिए हैं। इसने पूरी दुनिया में तारीफ और दर्शकों के दिलमें जगह बनाई है। साउथ सुपरस्टार राम चरण, जूनियर एनटीआर के साथ इस मूवी में बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन और आलिया भट्ट भी एक्टिंग करते दिखे।  पेट्रियोटिक एक्शन थ्रिलर को बनाने में करीब 550 करोड़ की लागत आई थी, वहीं इसने लगभग 1200 करोड़ की कमाई की है। 

46

विक्रम
साउथ के जाने माने स्टार कमल हासन ने विक्रम मूवी ने एक बार फिर अपना जलावा दिखाया है। एक्शन मूवी के जरिए सदमा स्टार ने बॉक्स ऑफिस पर कमाल कर दिया है।  150 करोड़ के बजट से निर्मित इस फिल्म ने तकरीबन 500 करोड़ रुपये कमाए हैं।  

56

पोन्नियन सेलवन I

पोन्नियन सेलवन फिल्म को मणिरत्नम ने निर्देशित और को- प्रोड्यूस किया है। ये एक महाकाव्य ऐतिहासिक कथा पर बेस्ड मूवी है। यह फिल्म कालिकी कृष्णमूर्ति के 'पोन्नियिन सेलवन: 1' के 1955 के उपन्यास पर आधारित दो पार्ट में निर्मित है। इस फिल्म का संगीत एआर रहमान ने तैयार किया है। इस फिल्म ने तकरीबन 500 करोड़ रुपये कमाए हैं।

66

कांतारा
ऋषभ शेट्टी द्वारा लिखित, निर्देशित और अभिनीत की गई फिल्म 'कांतारा' ने अप्रत्याशित सफलता हासिल की है।   इस एक मूवी ने ऋषभ शेट्टी को पैन इंडिया का सुपर स्टार बना दिया है। मात्र 16 करोड़ में बनी इस फिल्म ने  400 करोड़ की कमाई की है। ओटीटी पर भी ये फिल्म बहुत पसंद की गई है।

ये भी पढ़ें- 
5 PHOTOS में देखें आखिर बॉलीवुड के इस सुपरस्टार को देखकर क्यों हो रहा लोगों को कन्फ्यूजन
विजय-अजित-चिंरजीवी की होगी BOX OFFICE पर जबरदस्त भिंड़त, एक साथ रिलीज हो रही तीनों की
शत्रुघ्न सिन्हा ने इस एक्ट्रेस से की बेइंतहा मोहब्बत, पूनम से शादी के बाद भी नहीं छोड़ा था पहली वाली का पीछा
पवन कल्याण के क्रेजी फैंस ने इस वजह से सुसाइड करने की दी धमकी, देखें डिटेल

Read more Photos on
Share this Photo Gallery
click me!

Latest Videos

Recommended Photos