BIGG BOSS 16: क्या दिव्या भारती की यह खूबसूरत कजिन है शो की कन्फर्म कंटेस्टेंट, खुद बता दी सच्चाई

एंटरटेनमेंट डेस्क. कंट्रोवर्शियल रियलिटी शो 'बिग बॉस' (Bigg Boss) का 16वां सीजन 1 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। इसके पहले इसे कंटेस्टेंट्स को लेकर कयासों का दौर जारी है और इन कयासों को और बल दे रही हैं चैनल द्वारा जारी की जा रहीं सोशल मीडिया स्टोरी, जिनमें मास्क लगे हुए कंटेस्टेंट कीई झलक साझा की जा रही है, लेकिन नाम स्पष्ट नहीं किया जा रहा है। रविवार रात भी चैनल ने एक ऐसी ही स्टोरी साझा की, जिसमें एक महिला कंटेस्टेंट को दिखाया गया है। इसके बाद से कयास लगाए जा रहे हैं कि यह महिला एक्ट्रेस कायनात अरोड़ा (Kainaat Arora) हैं। लेकिन क्या वाकई ये कायनात हैं? इसकी जानकारी खुद कायनात ने सोशल मीडिया पर दे दी है। जानिए कायनात ने क्या कहा, कौन हैं कायनात और देखिए उनकी कुछ शानदार तस्वीरें....

Gagan Gurjar | Published : Sep 26, 2022 12:44 PM IST / Updated: Sep 26 2022, 07:27 PM IST

16
BIGG BOSS 16: क्या दिव्या भारती की यह खूबसूरत कजिन है शो की कन्फर्म कंटेस्टेंट, खुद बता दी सच्चाई

सोशल मीडिया पर जब लोगों ने कयास लगाया कि कायनात अरोड़ा 'बिग बॉस 16' की कन्फर्म कंटेस्टेंट हैं तो उन्होंने खुद सामने आकर सफाई दे दी। उन्होंने सोशल मीडिया स्टोरी में हाथ जोड़कर लिखा, "दोस्तों अफवाह ना फैलाएं, मेरा बिग बॉस के लिए कोई प्लान नहीं है।"

26

कायनात अरोड़ा दिवंगत एक्ट्रेस दिव्या भारती की कजिन हैं। उनका जन्म उत्तर प्रदेश के सहारनपुर के एक पंजाबी परिवार  में हुआ था।

36

35 साल की कायनात अरोड़ा पेशे से ना केवल एक्ट्रेस हैं, बल्कि पॉपुलर मॉडल भी हैं। उन्होंने 2010 में बतौर आइटम गर्ल 'खट्टा मीठा' से बॉलीवुड में कदम रखा था। 'आइला रे आइला' गाने पर उनका डांस काफी पसंद किया गया था। फिल्म में उनके किरदार का नाम चिंगारी था।

46

कायनात अरोड़ा ने हिंदी फिल्मों के अलावा तमिल, मलयालम, तेलुगु और पंजाबी सिनेमा की पॉपुलर फिल्मों में काम किया है।

56

कायनात अरोड़ा को एक्ट्रेस के तौर पर 2013 में आई फिल्म 'ग्रैंड मस्ती' में मार्लो के किरदार में देखा गया था। फिलहाल उनका फोकस पंजाबी सिनेमा पर ज्यादा है।

66

कायनात की अपकमिंग फिल्म 'इश्क पश्मीना' है, जिसका निर्देशन अरविंद पांडे ने किया है। इस रोमांटिक फिल्म में भाविन भानुशाली, ज़रीना वहाब, मालती चाहर और ब्रिजेन्द्र काला की भी महत्वपूर्ण भूमिका है। फिल्म की रिलीज डेट फिलहाल सामने नहीं आई है।

और पढ़ें...

छोटा ब्रालेट पहनकर पब्लिक में निकलीं रश्मिका मंदाना, Oops Moment का शिकार हुईं तो लोग लेने मजे

रिलीज से पहले ही ऋतिक की 'Vikram Vedha' पर भारी ऐश्वर्या की 'Ponniyin Selvan', सुबह 4 बजे तक के शो हाउसफुल

200 करोड़ की हेराफेरी का मामला: कोर्ट में पेश हुईं जैकलीन फर्नांडीज, पहचान छुपाने इस अंदाज में पहुंचीं

20 करोड़ में बनी फिल्म को पछाड़ने में 'ब्रह्मास्त्र' को लगे 17 दिन, जानिए क्यों नहीं छू पाएगी 300 करोड़ का आंकड़ा?

 

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos